Wednesday, March 11, 2026
Home Blog Page 4

Gaming ban in Kerala HC: कोर्ट में गेमिंग और सोशल मीडिया पर लगी रोक

Gaming ban in Kerala HC: केरल हाई कोर्ट ने अपने स्टाफ के ऑनलाइन गेमिंग, सोशल मीडिया और अन्य गैर प्रोडक्टिव काम पर रोक लगा दी है। केरल हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने हाल ही में कोर्ट कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए एक चेतावनी जारी की है। जिसमें काम के दौरान मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इस गाइडलाइंस के तहत कोर्ट के कर्मचारियों पर ऑनलाइन गेमिंग और सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर रोक लगाई गई है।

यह भी पढ़ें: Fantacy gaming apps

दरअसल काम के दौरान कोर्ट में अक्सर कर्मचारी मोबाइल गेम या फिर सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हुए दिख रहे थे, साथ ही इससे काम का नुकसान भी हो रहा था। इसी वजह से कोर्ट ने यह सख्त गाइडलाइंस जारी की है। इससे पहले भी कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने 2009 और 2013 में इस विषय पर नोटिस जारी किए थे। कोर्ट ने इस बात पर जोर दिया है कि अगर इन दिशा निर्देशों का उल्लंघन किया तो इसके गंभीर परिणाम भगतने होंगे।

इन दिशा निर्देशों के मुताबिक कोर्ट में काम के दौरान मोबाइल फोन को गैर जरूरी कामों में इस्तेमाल करने पर रोक है, हालांकि लंच के दौरान कर्मचारी फोन अपने निजी कामों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। कोर्ट ने काम के दौरान ऑनलाइन गेम्स, सोशल मीडिया, फिल्म और ऑनलाइन शॉपिंग और ट्रेडिंग पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने जोर देकर कहा है की मोबाइल फोन का इस्तेमाल काम के दौरान सिर्फ आधिकारिक काम के लिए ही किया जाएगा। हालांकि यह कोई पहला मौका नहीं है कि इस तरह के दिशा निर्देश कोर्ट ने जारी की हो, लेकिन इस बार के निर्देश ज्यादा सख्त है। इससे पहले की दिशा निर्देशों में कर्मचारियों को कुछ छूट थी, लेकिन इस बार यह दिशा निर्देश सभी पर लागू होंगे।

कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने इन दिशा निर्देशों को लागू करने की जिम्मेदारी कंट्रोलिंग ऑफिसर्स को दी है और अगर इन निर्देशों का उल्लंघन किया गया तो उसको अति गंभीरता से लेने के लिए कहा गया है और इस पर सख्त कार्रवाई करने के लिए भी कहा है।

CookieRun India गेम हुई लांच, खेलने में है बहुत ही आसान

बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया चलने वाली मुख्य कंपनी क्राफ्टन ने भारत में CookieRun India नाम से एक नई 2D रनिंग गेम लॉन्च की है। DevSisters के साथ मिलकर डेवलप की गई यह 2D गेम खेलने में काफी आसान है। जहां क्राफ्टन की अन्य गेम्स में बहुत सारी रणनीति बनानी पड़ती है। वहीं इस गेम को कोई भी बहुत ही आसानी से खेल सकता है। CookieRun India की स्क्रीन पर बस दो ही बटन है। जबकि क्रॉफ्टन की गेम्स पर कई सारे बटन होते हैं। कुकीज रन की इस गेम में ज्यादा प्लानिंग और स्ट्रेटजी बनाने की भी जरूरत नहीं पड़ती।

क्राफ्टन इंडिया के पब्लिशिंग हेड मेन ली के मुताबिक क्राफ्टन ने स्टार्टअप्स और गेमिंग इकोसिस्टम को विकसित करने के लिए करीब 17 करोड डॉलर का इन्वेस्टमेंट किया है, ताकि भारत में गेमिंग टैलेंट की कोई कमी नहीं है। ली के मुताबिक इस तरह से वह नए कैजुअल गेमिंग जोनर को भी डेवलप कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश भारत के लिए गेम डेवलप किए जाएं। अगले कुछ समय में क्राफ्टन तीन से चार ऐसी गेम लॉन्च करने जा रहे हैं, जोकि भारत के लिए ही होगी। उन्होंने कहा कि CookieRun India क्रॉफ्टन की सोच को रिप्रेजेंट करता है, जो की इंडियन गेम और इंडियन प्लेयर्स को आगे बढ़ाने की है।

खेलने में बहुत आसान है CookieRun India

CookieRun India गेम में सिंपल दो बटन है, जो की एक स्लाइड के लिए है और दूसरा जंप के लिए है। यह खेलने में बहुत ही आसान गेम है। जिसमें स्लाइड और जंप करके रूकावटों को पार करके अगले स्टेज पर पहुंच जाता है। इस गेम में कुल 20 कैरेक्टर है, जिसमें से दो प्रमुख करेक्टर का नाम गुलाब जामुन और काजू कतली है। हालांकि इस गेम में दो तरह के ऑप्शंस दिए गए हैं। एक ऑप्शन में प्लेयर को ऐड देखने पर ज्यादा रिवॉर्ड मिलते हैं और दूसरे में वह बिना एड के भी गेम खेल सकता है।

Vijay Goel के गैंबलिंग के खिलाफ अभियान में साथ देगी सोसाइटी अगेंस्ट गैंबलिंग

नई दिल्ली। देश में गैंबलिंग और गेमिंग के नाम पर चल रहे चांस खेलों को लेकर सोसाइटी अगेंस्ट गैंबलिंग ने पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल को एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें उन्होंने विदेशी और घरेलू गैंबलिंग गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की है। लॉटरी को रेगुलेट कराने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल इन दिनों गैंबलिंग और गेमिंग के विरोध में जनजागरण अभियान चलाए हुए हैं।

यह भी पढ़ें-Ban on gaming: गेमिंग को बैन या रेगुलेट करने के लिए पूर्व मंत्री विजय गोयल देंगे धरना


सोसाइटी अगेंस्ट गैंबलिंग की चेयरमैन नेहा वर्मा ने विजय गोयल को यह ज्ञापन सौंपा। इसमें लिखा है कि विदेशी अवैध गैंबलिंग कंपनियों के साथ साथ घरेलू गेमिंग कंपनियां भी स्किल गेमिंग के नाम पर बहुत सारे चांस आधारित गेम्स चला रही हैं। जोकि भारतीय न्याय संहित, दिल्ली गैंबलिंग एक्ट और आईटी एक्ट का सरासर उलंघघन है। लिहाजा इन कंपनियों की ऐसी गेम्स को बंद किया जाना चाहिए।
नेहा वर्मा ने बताया कि गैंबलिंग के खिलाफ उसनी संस्था एसएजी लंबे समय से संघर्ष कर रही है। ऐसे में किसी राजनैतिक दल के नेता का यह मुद्दा उठाना अच्छी बात है। लिहाजा हमने विजय गोयल जी से मिलकर इस सामाजिक बुराई के बारे में बताया और विदेशी गैंबलिंग कंपनियों के साथ साथ घरेलू कंपनियों की गैंबलिंग जैसी गेम्स को भी अभियान का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस कड़ी में हम आने वाले दिनों में बैंकों और पुलिस को भी इस कंपनियों के पेमेंट गेटवे बंद करने के लिए चिट्ठी लिखेंगे। इसके साथ साथ विजय गोयल के इस बारे में सभी अभियानों में कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करेंगे।

Asian Esports Games: efootball में भारत को मिला पहला पदक

0

Asian Esports Games: एशियाई ईस्पोर्ट्स गेम्स में भारत को पहला मेडल मिल गया है। ईफुटबॉल में भारत के टॉमबॉय के नाम से मशहूर पवन कैंप ने इन खेलों में ब्राउन मेडल जीता है। उन्होंने ईफुटबॉल कैटेगरी में यह पदक जीता है। एशियन स्पोर्ट्स गेम्स में भारत को यह पहला पदक है। एशियाई ई स्पोर्ट्स बैंकाक में खेले जा रहे हैं। जहां बारत भी कुछ खेलों में हिस्सा ले रहा है।

Elon Musk in gaming: गेमिंग में क्रांति लाने की तैयारी में हैं मस्क

Elon Musk in gaming: दुनिया के मशहूर कारोबारी एलन मस्क भी अब गेमिंग की दुनिया में कदम रखने वाले हैं। मस्क ने एक गेमिंग स्टूडियो बनाने की घोषणा की है। दरअसल पिछले कुछ दिनों से वह माइक्रोसॉफ्ट के एक्सबॉक्स को लेकर अपनी नाराजगी जाता रहे हैं, जिसमें वो माइक्रोसाफ्ट के एक्सबॉक्स की गैर कॉम्पिटेटिव प्रैक्टिस को निशाना बना रहे हैं।

मस्क ने अपनी नई आर्टिफिशियल इंटेंंलिजेंस कंपनी एआईएक्स बनाई है, जिसके तहत गेमिंग स्टूडियो की घोषणा की है। उन्होंने एक्सप्रेस पोस्ट के जरिए कहा कि उनका लक्ष्य गेमिंग इंडस्ट्री में क्रांति लाने का है। माइक्रोसॉफ्ट के एक्सबॉक्स और सोनी के प्लेस्टेशन जैसी बड़ी कंपनियों को चुनौती देने का भी है। डॉगी कॉइन के को फाउंडर बिल्ली मार्क्स ने भी गेमिंग कंपनियों के गेमिंग इंडस्ट्री पर गैर प्रतिस्पर्धात्मक प्रैक्टिस की आलोचना की है। मस्क ने कहा कि वह गेमिंग इंडस्ट्री को फिर से अच्छा बनाएंगे, इससे पहले मस्क और माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नरेला के बीच सोशल मीडिया साइट एक्सपर्ट विवाद हुआ था। जिसमें मस्क ने एक्सबॉक्स के भेदभावपूर्ण मार्केटिंग और अन्य प्रैक्टिस की आलोचना की थी। मस्क ने अपनी घोषणा में कहा कि अपनी कोशिशें के तहत एआई का इस्तेमाल करने वाली नई तकनीक पर विचार करेंगे।

Gambling in Nawada: पुलिस ने छापे में सात जुआरियों को पकड़ा

Gambling in Nawada: बिहार के नवादा में पुलिस ने जुआ खेल रहे जारी पर छापा मार कर सात जुआरियों को गिरफ्तार किया है। इस छापे में पुलिस को नगदी के साथ-साथ पांच मोबाइल और ताश की गड्डियां बरामद हुई है। एक जुआरी मौके से फरार हो गया है।

यह भी पढ़ें: gambling

इंस्पेक्टर संजय सिंह के मुताबिक, सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र की नवादा पुलिस चौकी इंचार्ज ने एक गुप्त सूचना के आधार पर एक मकान पर छापा मारा। इस छापे में पुलिस को जुआ खेलते हुए जुआरी मिले। जिन्हें पुलिस ने दबोच लिया, हालांकि जुआरियों का एक साथी मौके से फरार हो गया। जुआरियों के कब्जे से नगदी के साथ-साथ मोबाइल फोन और ताश की गड्डियां बरामद हुई है। दरअसल नवादा इलाके में आम लोग लगातार जुआ खेलने की शिकायतें दे रहे थे। ऐसे में एक गुप्त सूचना मिली कि एक मकान में जुआ खेला जा रहा है। उसी सूचना के आधार पर पुलिस ने वहां पर छापा मारा और जुआरियों को पकड़ लिया। हालांकि एक जुआरी वहां से भागने में कामयाब हो गया।

Winzo V/S Zupee: Social Media Infulencer CarryMinati को लेकर जंग

Social Media Infulencer CarryMinati को लेकर दो गेमिंग कंपनियों के बीच में झगड़ा दिल्ली हाईकोर्ट तक पहुंच गया है। गेमिंग कंपनी विंजो ने दूसरी गेमिंग कंपनी Zupee के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में उनके ब्रांड एंबेसडर Social Media Infulencer CarryMinati- यूट्यूबर अजय नागर को हथियाने लेकर केस फाइल किया है, इसमें कहा गया है कि ज्यादा पैसे देकर उनके ब्रांड एंबेसडर को हथियाना चाहता है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली हाई कोर्ट में Winzo को बड़ी राहत, अमेरिकी कंपनी पर  “Winzos!” के इस्तेमाल पर लगाई रोक

दरअसल मामला अक्टूबर 2024 का है, जब विंजो के बहुत सारे कर्मचारियों को लिंकडइन पर मार्केट रिसर्च एजेंसी ने एक रिसर्च एक्सरसाइज के लिए पैसे देकर शामिल किया था। जिसमें रियल मनी गेमिंग सेक्टर में इनसाइड को लेकर कुछ रिसर्च की बात कही गई थी, हालांकि विंजो ने अपने आरोपों में कहा है कि यह रिसर्च उसके एम्पलाइज के जरिए कंपनी की ऑपरेशन, स्ट्रैटेजिक और सीक्रेट जानकारी को हासिल करने के लिए एक षड्यंत्र था। 16 नवंबर 2024 को दिल्ली हाईकोर्ट में फाइल अपने केस में विंजो ने कहा है की जो चार एजेंसियां इस काम में लगी थी, वह चारों की चारों ही Zupee की ही एजेंसीज हैं। इनमें डाटा एम्पिरिक, नेक्स्ट 10 एडवाइजरी, फ्यूचर माइंड्स कंसलटेंसी एंड अल्फा साइट्स है। केस में विंजो ने कहा है कि Zupee ने जानबूझकर उसके एंप्लॉई को थर्ड पार्टी एजेंसीज के जरिए इनफॉरमेशन निकालने के लिए इस्तेमाल कर रहा है। इस मामले की सुनवाई 20 नवंबर को हुई थी, जिसमें दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस अमित बंसल ने नोटिस जारी कर दिया है। हालांकि Zupee के वकील ने इन सारे आरोपों से इनकार किया है। Zupee के वकील ने कोर्ट में कहा कि उनके पास विंजो की कोई कॉन्फिडेंशियल इनफॉरमेशन नहीं है और ना ही उन्हें इसकी जरूरत है। उन्होंने कहा कि Zupee ने कभी Winzo के किसी कर्मचारी से कॉन्फिडेंशियल इनफॉरमेशन हासिल नहीं की है और ना ही किसी मार्केट रिसर्च एजेंसी के जरिए से Zupee के ट्रेड सीक्रेट्स हासिल करने की कोशिश की है।

यह भी पढ़ें:CleverTap का दावा WinZO के 17 करोड़ से ज्य़ादा कस्टमर

इससे पहले Winzo के इन हाउस लीगल काउंसिल को Zupee ने अपने यहां पर नौकरी दी थी। इस केस के मुताबिक Zupee लगातार उसके महत्वपूर्ण अधिकारियों और कर्मचारी की इनफार्मेशन लेकर उन्हें अपने यहां ज्यादा पैसे में रख रहा है। Winzo ने कोर्ट में कहा कि उसके पूर्व लीगल काउंसिल सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर कैरी मिनाती और युटुब एंड रैपर अजय नगर के साथ कोलैबोरेशन डील में शामिल थे और विंजो ने सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर कैरी मिनाती के साथ एक्सक्लूसिव ब्रांड एंबेसडर के साथ एग्रीमेंट में विशेष रोल निभाया था। कैरी मिनाती के साथ उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद कैरी मिनाती को ज्यादा पैसे देकर Zupee अपने साथ मिलना चाहता है और इसमें Winzo के पूर्व लीगल काउंसिल से डील की जानकारी Zupee ने हासिल कर ली थी। इसी वजह से Winzo ने कैरी मिनाती को ब्रांड एंबेसडर के तौर पर रखने के लिए काफी बड़ी रकम चुकाई है।

इससे पहले Winzo ने कोर्ट में कहा कि यह केस Winzo के लिए नहीं है, बल्कि एंटरप्रेन्योरशिप के प्रिंसिपल्स को जिंदा रखने के लिए है। उन्होंने कहा कि इनोवेशन किसी स्टार्टअप इकोसिस्टम को जिंदा रखने के लिए बहुत जरूरी है।

CCI on Google: Winzo की शिकायत पर Google के खिलाफ जांच शुरु

CCI on Google: गेमिंग कंपनी विंजो की गूगल के खिलाफ कंपटीशन कमीशन ऑफ़ इंडिया में शिकायत पर गूगल की मुश्किलें बढ़ गई है। कंपटीशन कमीशन ने गूगल के खिलाफ डिटेल इन्वेस्टिगेशन का आर्डर दिया है। इससे पहले भी गूगल के खिलाफ कंपटीशन कमिशन आफ इंडिया ने पेनल्टी लगाई थी। गूगल इंटरनेट पर अपने प्रभाव के कारण विभिन्न कंपनियों को दबाव में रखती है।

गेमिंग कंपनी विंजो ने गूगल के खिलाफ शिकायत की थी जिस पर कंपटीशन कमिशन आफ इंडिया ने जांच करने और इसकी रिपोर्ट अगले 60 दिनों में देने के लिए कहा है। कंपटीशन कमीशन ऑफ़ इंडिया की चेयरपर्सन रवनीत कौर और 3 अन्य सदस्यों ने अपने ऑर्डर में कहा इस मामले को पूरी तरीके से देखने और इसके तथ्यों की जांच करने के बाद हम प्राथमिक तौर पर इसमें गूगल को नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया है। जिसकी वजह से हमने डिटेल इन्वेस्टिगेशन के लिए कहा है। ऑनलाइन गेमिंग कंपनी विंजो गूगल के प्ले स्टोर पर विंजो की होस्टिंग को प्रतिबंधित करता है। दरअसल विंजो और दूसरे रियल मनी गेमिंग एप गूगल के प्ले स्टोर नहीं हैं। गूगल प्ले स्टोर की पॉलिसी की वजह से स्किल ऑनलाइन गेमिंग कंपनियां डाउनलोड कर अपने एप चला रही हैं। जबकि कुछ चुनिंदा कंपनियों के मसलन रमी और फैंटेसी रियल मनी गेम एप गुगल पर चल रहे हैं। जोकि गेमिंग कंपनियों को लेवल प्लेयिंग फील्ड प्रदान नहीं करता है।

विंजो की शिकायत के मुताबिक, गुगल के जरिए विंजो के ऐप पर पहुंच जाता है तो तो गूगल उनके एप को लेकर चेतावनी दिखाता है। जिसकी वजह से विंजो की इमेज खराब होती है और यह वार्निंग बिना किसी कारण और मेरिट के है जो की पूरी तरीके से गैरकानूनी है और इससे विंजो को बिजनेस का भी नुकसान होता है। जबकि दूसरी ओर पाइलेट प्रोजेक्ट के नाम पर गुगल ने कुछ फैंटेंसी और रमी कंपनियों को अपने एप पर स्थान दिया हुआ है।

Exclusive: कृषि मंत्रालय की वेबसाइट को गैंबलिंग हैकर्स ने किया हैक

पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल के बाद अब कृषि मंत्रालय की वेबसाइट भी गैंबलिंग कंपनियों ने हैक कर ली है। गैंबलिंग कंपनियां लगातार वेबसाइट हैक करके उन पर लोगों को जुआ खिलाने की कोशिश कर रही है। इससे पहले भी गैंबलिंग वेबसाइट अपनी हैकिंग और लोगों के पैसे लूटने को लेकर बदनाम थी। देश में बहुत सारी अवैध गैंबलिंग वेबसाइट और एप चीन, वियतनाम, दुबई, साइप्रस, माल्टा और रूस से ऑपरेट हो रही है। यहां हैकर्स के गैंग वेबसाइट को हैक करके उनका डाटा चोरी कर लेते हैं और फिर उसे कई तरह से इस्तेमाल करते हैं।

कृषि मंत्रालय की वेबसाइट को U31.com ने हैक किया है। कृषि मंत्रालय की साइट को खोलने पर पहले पेज पर ही आपको कृषि मंत्रालय के कंटेंट की बजाए U31.com वेबसाइट का लिंक मिलेगा। इससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल की पर्सनल वेबसाइट को भी गैंबलिंग कंपनियों ने हैक कर लिया था। जिसके बाद उन्होंने पुलिस में इसको लेकर शिकायत भी की थी।

Handheld gaming console: Sony’s PS5 के लिए लाएगा गेमिंग कंसोल

0

Handheld gaming console: प्लेस्टेशन 5 के जरिए गेमिंग खेलने वाले गेमर्स को अब हैंडहेल्ड कंसोल से भी यह खेल सकते हैं। सोनी जल्दी एक ऐसा हैंडहेल्ड गेमिंग कंसोल लेकर आने वाला है, जिससे प्लेस्टेशन 5 के गेम्स कहीं भी खेले जा सकते हैं।

ब्लूमबर्ग के मुताबिक निटेंडो और माइक्रोसॉफ्ट के पोर्टेबल गेमिंग कंसोल को देखते हुए सोनी भी हैंडहेल्ड कंसोल लेकर आने वाला है, जिससे प्लेस्टेशन 5 के गेम कहीं खेले जा सकेंगे। गेमिंग मार्केट में निटेंडो हैंडहेल्ड का गेमिंग हैंडहेल्ड कंसोल अगले साल लांच हो सकता है। इसी तरह माइक्रोसॉफ्ट भी एक्सबॉक्स प्रोटोटाइप डेवलप करने में लगा हुआ है, हालांकि माइक्रोसॉफ्ट गेमिंग के सीईओ फिल स्पेंसर ने हाल ही में कहा था कि अभी इसे कुछ साल लगेंगे। सोनी भी इन कंपनियों से ज्यादा पीछे नहीं है, वह भी प्लेस्टेशन पोर्टेबल बनाने में लगी हुई है। इससे पहले भी सोनी ने हैंडहेल्ड डिवाइस लॉन्च किया था जो की पीएस Vita और प्लेस्टेशन पोर्टेबल के नाम से था? लेकिन लंबे समय पहले इन दोनों को बाज़ार से हटा लिया था।