Friday, March 13, 2026
Home Blog Page 70

Man held hostage by Mahadev satta gang in Goa, demanded Rs 20 lakh ransom

Durg SP said that Mahadev book a young man from Bhilai Nagar subdivision to Goa who operated online betting. Make him work there. When he said he would return home, he was taken hostage. They also demanded Rs 20 lakh. He pressured his family members to call them that he would be released after paying Rs 20 lakh.

This is the second incident in Bhilai.

On July 23, two youths from Dhamtari were brought from Bhopal and held hostage in Hotel Heritage in Supela. In this case, four accused including Shahrukh Khan were arrested by the police. Both the youths were taken into custody. Ten days later, the absconding accused Bhalladev was arrested.

Mahadev had taken the young man to Goa to feed online betting. They are not allowing him to come home, alleging damage. A team has been sent on the information. The situation will be clear once the accused is caught.

The operation will be done by forming a team.

The incident was reported to the police. SP Shalabh Sinha ordered an immediate inquiry. The team led by Bhilai Nagar CSP IPS Nikhil Rakhecha and IPS Prabhat Kumar left for Goa.

रायपुर में महादेव बुक और रेड्डी अन्ना के लिए अवैध सट्टा कराने वाला संचालक गिरफ्तार, जांच जारी

छत्तीसगढ़ में रायपुर पुलिस ने महादेव बुक और रेड्डी अन्ना सट्टेबाजी साइटों की एक शाखा के लिए एक क्लब के नाम से अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी चलाने वाले एक व्यक्ति को अरेस्ट किया है। आरोप है कि अमासिवनी क्षेत्र के एक क्लब शिमर्स के निदेशक नितिन मोटवानी को गिरफ्तार किया गया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मोटवानी के खिलाफ कार्रवाई बिलासपुर पुलिस के अनुरोध पर की गई थी, जो वर्तमान में इन गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए छत्तीसगढ़ की पहल के तहत महादेव बुक और अन्ना रेड्डी के अवैध सट्टेबाजी प्लेटफार्मों से जुड़े लोगों की तलाश कर रही है। अवैध गतिविधि की जानकारी व्हाट्सएप के माध्यम से बिलासपुर पुलिस को मिली और वे तुरंत कार्रवाई में जुट गए। इस मामले में मुख्य सरगना सन्नी पृथवानी, जो रायपुर का रहने वाला था, को 1 लाख रुपये से अधिक नकदी के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि सनी पृथवानी और नितिन मोटवानी उर्फ चीकू ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म संचालित कर रहे थे। रायपुर पुलिस ने बिलासपुर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उन्होंने मोटवानी पर मामला दर्ज किया। बिलासपुर पुलिस टीम ने भी इस मामले पर कार्रवाई की और चार लोगों को गिरफ्तार किया जो नई दिल्ली में इन अवैध प्लेटफार्मों के लिए ऑनलाइन सट्टेबाजी सेवाएं संचालित कर रहे थे। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 10 मोबाइल फोन, तीन लैपटॉप, 10 एटीएम और वाई-फाई डोंगल जब्त किए.

आगे की जांच से पता चला कि ये सट्टेबाजी संचालक युवाओं को यह कहकर अपने साथ काम करने के लिए ठगते थे कि वे अकाउंटिंग और डेटा एंट्री कंपनी के लिए काम करते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को इस बात का अंदाजा नहीं था कि वे अवैध सट्टेबाजी संचालन के लिए लेखांकन का काम कर रहे थे। पुलिस को पर्दे के पीछे काम करने वाले और लोगों के नाम भी पता चले हैं और जांच पहले से ही चल रही है। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) जैसे देशों में पैसा चुराकर विदेशों में भेजने वाले इन अवैध सट्टेबाजी संचालकों के खिलाफ यह एक और बड़ी जीत है।

हर गुजरते हफ्ते में, पुलिस द्वारा एक नया मामला और एक नई जांच जांच उजागर की जाती है, खासकर छत्तीसगढ़ राज्य में जहां महादेव बुक ऐप का संचालन सबसे ज्यादा होता है। लोगों को जागरूक रहना चाहिए कि वे ऐसे ऐप्स के झांसे में न आएं और अवैध सट्टेबाजी से दूर रहें।

गोवा मे बिग डैडी कैसीनो के गेट में लगी आग, गोपाल कांडा हैं कैसिनों के मालिक

गोवा के बिग डैडी कैसीनो’ के गेट पर एक बड़ी आग लग गयी। जानकारी के मुताबिक जब जहाज पणजी में मंडोवी नदी के तट पर खड़ा था। उस वक्त आग लगी। इस कैसीनों के मालिक हाल ही में कोर्ट से गीतिका शर्मा हत्या के मामले में दोषमुक्त किए गए हरियाणा के विधायक गोपाल कांडा हैं।

दैनिक गोमांतक की एक रिपोर्ट के अनुसार, जहाज पर मौजूद टीम किसी भी प्रकार के बड़े नुकसान से बचने के लिए समय पर आग पर काबू पाने में सफल रही। कर्मचारियों ने तुरंत फायर अलार्म चालू कर दिया और स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए आग बुझाने वाले यंत्रों का इस्तेमाल किया। घटना की खबर फैलते ही दर्शकों की भीड़ यह देखने के लिए जमा हो गई कि क्या हुआ। वहीं, आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

हरियाणा के विधायक गोपाल कांडा है मालिक

बिग डैडी कैसीनो गोवा के छह ऑफशोर फ्लोटिंग कैसीनो में से एक है और इसके स्वामी हरियाणा के विधायक गोपाल कांडा हैं। कैसीनो के मालिक गोपाल कांडा और कैसीनो को लेकर अभी तक कई तरह के विवाद आ चुके हैं। कांडा पर गीतिका शर्मा आत्महत्या मामले में शामिल होने का आरोप था और हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें दोष मुक्त कर दिया था। एयर होस्टेस के रूप में काम करने वाली शर्मा ने अपने सुसाइड नोट में कांडा पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। उन पर आईपीसी की धारा 306, 506, 201, 120बी और 466 के तहत आरोप लगाए गए थे, लेकिन दिल्ली उच्च न्यायालय ने उन्हें खारिज कर दिया था।

बिग डैडी कैसीनो पर हाल ही में कैसीनो आयोजक चिकोटी प्रवीण के साथ संबंध रखने का भी आरोप लगाया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रवीण ने कथित तौर पर कैसीनो के अंदर एक पूरा फ्लोर चलाया। हालाँकि, कंपनी के एक अधिकारी ने उन सभी आरोपों से इनकार किया है। इस मामले में कैसीनो ने एक बयान में कहा, “हम यह स्पष्ट करना चाहेंगे कि श्री चिकोटी प्रवीण कुमार बिग डैडी कैसीनो से किसी भी हैसियत से जुड़े नहीं हैं।”

India had the biggest achievement in game industry, now the rating will fall after implementation of GST

India seems to be making new history every day. Now the country has got another big achievement. According to the report last year, India now has the second largest gamer base in the world with 396.4 million gamers. But now the country is also going to set a new record with illegal gaming companies. Which are running illegally in the country.

According to data provided by market research firm Niko Partners, India now accounts for 50.2 per cent of all gamers in the list of top-10 Asian countries. ‘ In terms of earnings, India is also the fastest growing market with five consecutive years of growth rate of 21 per cent, said the report titled ‘The Asia-10 Games Market’ .

Business was expected to be $ 41.4 billion in 2026

Niko Partners estimates that the Asia-10 PC and mobile game market will do business of $35.9 billion in 2022, reaching $41.4 billion in 2026. Gamers are growing at a much faster rate than revenue. Niko Partners estimates that the total number of Asia-10 PC and mobile gamers will be 788.7 million in 2022, reaching 1.06 billion in 2026. But after the GST Council implements 28 per cent GST, this number will fall sharply.

These three countries are growing rapidly

India, Thailand and the Philippines are the fastest growing markets for sports revenue and number of gamers. Japan and Korea are the most mature markets in the Asia-10 region, , accounting for more than 77 per cent of revenues, the report said.

The future of this industry is fantastic.

The size of mobile gaming in India is growing very fast. Three out of four brands have significantly increased their investment in mobile gaming advertising in the past year. According to a report released in September, 75 percent of brands have been advertising on mobile game apps for more than a year, , which has led to a two-fold increase in gaming ad spending since the pandemic. According to InMobi’s , ‘Mobile Game Advertising 2022′ report, mobile gaming advertising saw a two-fold increase in ad spend (on-year)’ as 97 per cent of marketers who advertised on mobile gaming said they were satisfied with the results.

There will be a big loss due to GST

The GST Council in July decided to implement 28 per cent GST on the gaming industry and two days ago, Finance Minister Nirmala Sitharaman decided to implement it after October. Which is a big setback for the gaming industry. At the same time, after this decision of the government, the gaming industry is in shock and is looking for middle paths.

Flood of illegal gaming companies

After the decision to implement GST, there has been a flood of illegal gaming companies in the country. While the Government of India has banned these companies. Despite that, these platforms are growing rapidly in India and are causing revenue loss to the government. These companies have made big film stars and celebrities their ambassadors. So that the public can be enticed.

कैसीनो किंग चिकोटी प्रवीण हो सकते हैं बीजेपी में शामिल, तेलंगाना में दर्ज कई मामला

कैसिनो किंग के नाम से मशहूर चिकोटी प्रवीण के बीजेपी में जाने की संभावना है। असल में मनी लॉन्ड्रिंग के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा उनके खिलाफ जांच की जा रही हैं। वहीं कुख्यात कैसीनो आयोजक चिकोटी प्रवीण के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की खबर है। बंदी संजय समेत भाजपा के कई नेताओं के साथ प्रवीण की तस्वीरें सार्वजनिक होने से अटकलें तेज हो गई हैं। रिपोर्ट्स तो यह भी बताती हैं कि वह तेलंगाना राज्य चुनाव से पहले पार्टी में शामिल होंगे।

हालाँकि, प्रवीण के अचानक नई दिल्ली दौरे से तेलंगाना भाजपा के सदस्य आश्चर्यचकित थे। तेलंगाना में बीजेपी राज्य पार्टी के एक नेता ने कहा, “इस स्तर पर, हम यह नहीं कह सकते कि वह पार्टी में शामिल हो रहे हैं या नहीं। यह एक आकस्मिक यात्रा भी हो सकती है।”

प्रवीण हाल ही में सुर्खियां बटोर रहे हैं, हाल ही में एक व्यक्ति द्वारा शिवाजी की प्रतिमा को अपवित्र करने के बाद सांप्रदायिक तनाव के बीच मराठा शासक शिवाजी को श्रद्धांजलि देने के लिए बिना अनुमति के एक रैली आयोजित करने के बाद गजवेल पुलिस द्वारा उनकी गिरफ्तारी हुई थी।

थाईलैंड हो चुका है गिरफ्तार

इससे पहले, उन्हें 80 अन्य लोगों के साथ एक अवैध भूमिगत कैसीनो आयोजित करने के आरोप में पटाया के एक होटल में छापेमारी के दौरान थाईलैंड में गिरफ्तार किया गया था। बताया जा रहा है कि प्रवीण ने पूरे ऑखेल का आयोजन किया था क्योंकि वह पहले से ही देश के बाहर ऐसी कैसीनो गतिविधियों के आयोजन के लिए जाना जाता है

ऑनलाइन गेमिंग प्लेयर्स के लिए बुरी खबर, वित्त मंत्री ने सुना दिया है फरमान

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को कहा कि ऑनलाइन गेमिंग में दांव पर लगी पूरी राशि पर 28 प्रतिशत कर लगाने का निर्णय एक अक्टूबर से लागू होगा। सीतारमण ने जीएसटी परिषद की बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दिल्ली, गोवा और सिक्किम ने ऑनलाइन गेमिंग और कैसिनो पर 28 प्रतिशत कर लगाने के फैसले की समीक्षा की मांग की है। हालांकि अन्य राज्यों ने इसे लागू करने की बात कही, जिसके बाद फैसले को लागू करने का फैसला लिया गया है।

वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) पर निर्णय लेने वाली शीर्ष इकाई जीएसटी परिषद में केंद्रीय वित्त मंत्री और सभी राज्यों के प्रतिनिधि शामिल हैं। बैठक में ऑनलाइन गेमिंग पर कर लगाने के लिए आवश्यक संशोधन के शब्दों पर चर्चा की गई। परिषद की पिछले महीने हुई बैठक में ऑनलाइन गेमिंग, कसीनो और हॉर्स रेसिंग में लगने वाली पूरी राशि पर 28 प्रतिशत की दर से जीएसटी लगाने का फैसला किया गया था। बुधवार को हुई बैठक इस फैसले को लागू करने के तौर-तरीकों को लेकर थी।

दिल्ली के वित्त मंत्री ने किया विरोध

सीतारमण ने कहा कि दिल्ली के वित्त मंत्री ने ऑनलाइन गेमिंग पर कर लगाने का विरोध किया, जबकि गोवा और सिक्किम चाहते थे कि कर खेलों के सकल राजस्व (जीजीआर) पर लगाया जाए, न कि पूरी राशि पर। हालांकि, वित्त मंत्री ने कहा कि कर्नाटक, गुजरात, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्य चाहते हैं कि पिछली बैठक में लिए गए फैसले को लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में केंद्र और राज्य के कानूनों में आवश्यक बदलाव के बाद ऑनलाइन गेमिंग पर नया कर 1 अक्टूबर से लागू होने की संभावना है। वित्त मंत्री ने कहा कि कर लागू होने के छह महीने बाद इसकी समीक्षा की जाएगी।

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ऑनलाइन जुए पर लगा सकती है बैन, सीएम सिद्धारमैया ने दिए संकेत

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार जल्द ही राज्य में ऑनलाइन जुए पर प्रतिबंध लगा सकती है। राज्य के सीएम सिद्धारमैया इस बात के संकेत दिए हैं। असल में राज्य में जुए पर बैन करने की मांग की जा रही है। वहीं सीएम सिद्धारमैया ने पुलिस को ड्रग तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और उनके खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत मामला दर्ज करने और उन्हें जिले से बाहर करने का आदेश दिया।

असल में मंगलवार को मंगलुरु में आयोजित एक समीक्षा बैठक में सीएम ने कहा कि नशीली दवाओं की तस्करी और खपत एक सामाजिक बुराई है, और इससे बिना किसी हिचकिचाहट के सख्ती से निपटा जाना चाहिए। उन्होंने पुलिस से जनता से तस्करों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए सुझाव पेटियां रखने को कहा। ताकि अपराधियों की पहचान हो सके।

सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि राज्य सरकार ऑनलाइन गेमिंग और जुए के साथ-साथ अवैध कर्ज देने वाले ऐप्स पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रही है और जल्द ही इस पर फैसला हो सकता है। पिछले दिनों ही राज्य के दो मंत्री ऑनलाइन गेमिंग पर 28 फीसदी जीएसटी को लेकर आपस में भिड़ गए थे। राज्य सरकार की तरफ से राज्य के वित्तमंत्री 28 फीसदी जीएसटी की वकालत की थी। जबकि राज्य के दूसरे मंत्री इसका विरोध कर रहे थे।

Offshore gambling apps: विदेशी गैंबलिंग एप्स पर होगी इंकम टैक्स विभाग की विशेष नज़र

Offshore gambling apps विदेशों में बैठकर देश में जुआ खिलवाने वाली कंपनियों की मुश्किलें अब बढ़ने जा रही है। वित्त मंत्रालय ने डीजीआईसी की टैक्स इंटेलिजेंस यूनिट में विदेशी गैंबलिंग एप्स को लेकर एक विशेष टीम की तैनाती की है, जोकि इन एप्स पर नज़र रखेंगे और इनमें होने वाले वित्तीय लेनदेन को पकड़ेंगे।

राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा ने बताया कि विदेशी गैंबलिंग एप्स में क्रिप्टो करेंसी में होने वाले लेनदेन को भी कैश लेनदेन की तरह ही देखा जाएगा। इसको लेकर इंकम टैक्स एक्ट में बदलाव भी किया जा रहा है, जिसमें वर्चुअल डिजीटल करेंसी को भी करेंसी में शामिल किया जा रहा है। यह विदेशी एप्स नियम कायदे मान रहे हैं या नहीं इसपर भी नजर रखी जाएगी।उन्होंने कहा कि जो एप्स नियम कायदे नहीं मानेंगे, उन्हें सूचना प्रसारण कानून के तहत ब्लॉक किया जाएगा।

दरअसल देश में विदेशी टैक्स हैवन से बैठकर बड़ी संख्या में विदेशी गैंबलिंग एप्स जुआ खिला रहे हैं। हर साल ये एप्स एक लाख करोड़ रुपये से ज्य़ादा का कारोबार कर रहे हैं, लेकिन टैक्स के नाम पर ये कुछ नहीं दे रहे हैं। साथ ही मनी लाउंड्रिंग और दूसरे तरीकों से भारतीय पैसे को विदेशों में भी भेज रहे हैं। खुद संसदीय कमेटी ने भी ये माना है कि ये विदेशी एप्स मनी लाउंड्रिंग और टेरर फंडिंग में शामिल हो सकते हैं।

Bihar on gaming GST: दिल्ली-बिहार ने किया गेमिंग पर 28% GST का विरोध

Bihar on gaming GST: दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी मार्लेना सिंह के बाद आज बिहार के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री इजराइल मंसूरी ने भी ऑनलाइन गेमिंग पर फुल फेस वैल्यू (full face value) पर 28% जीएसटी दर पर चिंता व्यक्त की है।

अपने ट्वीट में, मंसूरी ने दावा किया कि जीएसटी परिषद (GST Council) का फैसला “इस बढ़ते उद्योग की कमर तोड़ देगा”। उन्होंने चेतावनी दी कि बढ़ा हुआ टैक्स गेमिंग और आईटी क्षेत्र दोनों को ही भारी नुकसान होगा।

उन्होंने आगे कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को यह जानने की जरूरत है कि नई जीएसटी दर के साथ कर, ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों द्वारा अर्जित राजस्व से अधिक होगा, जिससे वे अपना व्यवसाय बनाए रखने में असमर्थ हो जाएंगी।

इस विषय पर विचार-विमर्श के लिए जीएसटी परिषद आज फिर से बैठक करेगी और जबकि राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा ​​ने स्पष्ट किया है कि कर पूर्ण अंकित मूल्य पर लगाया जाएगा, मंसूरी का मानना है कि परिषद को आज बैठक के दौरान अपने 11 जुलाई के फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को कोई भी निर्णय लेने से पहले ऑनलाइन गेमिंग फर्मों के बिजनेस मॉडल को समझने की जरूरत है क्योंकि उद्योग प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) का एक बड़ा हिस्सा आकर्षित करता है।

अब तक, ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों ने पुनर्विचार के लिए कई अनुरोध किए हैं, विशेष रूप से इस बारे में कि कर कैसे लगाया जाएगा और इस पर स्पष्टता मांगी गई है। उनका मानना है कि इसे सकल गेमिंग राजस्व (जीजीआर) पर लगाया जाना चाहिए क्योंकि यह अंतरराष्ट्रीय मानक है और इस क्षेत्र के विकास में मदद कर सकता है।

हालाँकि, पूर्ण अंकित मूल्य पर कर से कर का बोझ और खेलों की लागत में वृद्धि होगी, जिससे उपयोगकर्ता अवैध ऑफशोर सट्टेबाजी प्लेटफार्मों की ओर बढ़ेंगे। परिणामस्वरूप, कई ऑनलाइन गेमिंग कंपनियां संभावित रूप से बंद हो जाएंगी, जिससे नौकरी भी चली जाएगी।

अवैध गेमिंग कंपनियों को सरकार देगी झटका, ऑनलाइन गेमिंग कंटेंट और एड आएंगे आईबी मिनिस्ट्री के तहत

ऑनलाइन गेमिंग में 28 फीसदी जीएसटी लगाने के फैसले के बाद अब केन्द्र सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। ऑनलाइन गेमिंग उद्योग में चल रहे बदलाव में एक और बदलाव आया है, जिसमें केंद्र ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय (I&B मंत्रालय) के तहत ऑनलाइन गेमिंग सेवाओं और ऑनलाइन विज्ञापनों के लिए सामग्री प्रदाताओं को नियुक्त किया है।

सोमवार, 31 जुलाई को जारी राजपत्र अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि “ऑनलाइन सामग्री प्रदाताओं/प्रकाशकों द्वारा उपलब्ध कराई गई फिल्में और ऑडियो-विजुअल कार्यक्रम/सामग्री को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तहत लाया जाएगा। एओबी नियमों की दूसरी अनुसूची में प्रविष्टि 22ए में ‘प्रदाता’ शब्द को नई राजपत्र अधिसूचना में ‘प्रदाता/प्रकाशक’ से बदल दिया गया है। इसके साथ, I&B मंत्रालय को ऑनलाइन विज्ञापनों और गेमिंग सामग्री प्लेटफ़ॉर्म नीतियों को विनियमित करने की शक्ति प्राप्त हो गई है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ”इससे ऑनलाइन गेमिंग सामग्री और ऑनलाइन विज्ञापन का कवरेज होगा। इसमें सभी ऑनलाइन विज्ञापन शामिल हैं। हम अब सूचना प्रौद्योगिकी नियमों में संशोधन कर सकते हैं।” सूचना और प्रसारण मंत्रालय पहले से ही इन गेमिंग कंपनियों के विज्ञापनों पर नियंत्रण रखने पर काम कर रहा था और पहले ही विज्ञापन प्लेटफार्मों के लिए एडवाइजरी जारी कर उन्हें अवैध प्लेटफार्मों को बढ़ावा देने से परहेज करने का निर्देश दिया था।

यह कदम जीएसटी परिषद द्वारा ऑनलाइन गेमिंग, कैसीनो और घुड़दौड़ के लिए नई कर दर पर निर्णय लेने के तुरंत बाद उठाया गया है। 50वीं जीएसटी परिषद की बैठक के दौरान, सदस्यों ने मंत्रियों के एक समूह (जीओएम) द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट पर विचार-विमर्श किया और कुल अंकित मूल्य पर कर की दर 28 फीसदी करने का फैसला किया गया था। आगे बढ़ते हुए, ऑनलाइन, वास्तविक धन गेमिंग कंपनियों पर अब पूर्ण अंकित मूल्य पर कर लगेगा। खेले जाने वाले प्रत्येक खेल की प्रारंभिक लागत पर कर लगाने का निर्णय 2 अगस्त को परिषद की बैठक के दौरान किया जाएगा। इसके अलावा, गेमिंग कंपनी के विज्ञापन भी I&B मंत्रालय द्वारा बनाई गई नीतियों के अनुसार बनाए जाएंगे।