Home Esports Why map is so important in BGMI: छिपने की जगह के लिए...

Why map is so important in BGMI: छिपने की जगह के लिए बेहतर है एरेंगल

0
BGMI map

BGMI गेम में अगर आप बैटल रॉयल खेलना शुरु करने से पहले जरुरी है कि गेम के स्टार्ट करने से पहले मैप को सिलेक्ट किया जाए। भारत में अधिकांश युवा खिलाड़ी इसी गेम को खेलना पसंद करते हैं। इस खेल में मैप को सिलेक्ट करना बहुत जरुरी होता है। इसमें 6 अलग अलग मैप आते हैं। इनमें एरेंगल, मिरामार, लिविक, सैंडोक, विकेंड और कराकिन, इसके साथ नुसा भी है। अगर आप बीजीएमआई खेलते हैं और इसमें अपनी रैंक बढ़ाना चाहते हैं तो एरेंगल मैप को सिलेक्ट करना चाहिए।

एरेंगल एक 8बाइ8 का मैप है, जोकि गेम में मौजूद अन्य मैप के मुकाबले बड़ा है। इसका सबसे बड़ा फायदा खिलाड़ी को छिपने में मिलता है। जब आप बैटल में होता है तो बड़े मैप की वजह से बहुत बार छिपकर आप अपनी जान बचा सकते हैं।

लूटो

इस मैप को सिलेक्ट करने से आपके पास खजाना लूटने के भी बहुत सारे रास्ते सामने आते हैं। इस मैप पर सैन्य अड्डे, स्कूल और पोचोंकि जैसे बहुत सारे स्थान है, जहां खजाना लूटा जा सकता है। इससे आपको बैटल लड़ने के लिए बहुत सारे उपकरण मिलेंगे। इससे आपकी रैंकिंग में फायदा हो सकता है।

कैंपिंग

वैसे तो छुपना बहुत अच्छी रणनीति नहीं हो सकती है। लेकिन कैंपिंग रणनीति के जरिए आपनी अपनी रैंकिंग में इजाफा कर सकते हैं। आप चाहो तो यहां लंबी घास में छुप सकते हो या फिर बिल्डिंग या फिर कई अन्य जगह भी इस मैप में मिलती हैं।

About Author

NO COMMENTS

Exit mobile version