Friday, March 13, 2026
Home Blog Page 36

Exclusive on Mahadev app scam: रवि उप्पल की दुबई में गिरफ्तारी के बाद समुद्र के रास्ते दुबई से भागने की तैयारी में सौरभ चंद्राकर

0

महादेव एप स्कैम के को-फाउंडर रवि उप्पल की दुबई में गिरफ्तारी के बाद अब इस स्कैम के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर दुबई से भागने की तैयारी में लग गए हैं। रवि उप्पल की दुबई में पिछले हफ्ते की गिरफ्तारी को लेकर सबसे पहले गेमिंगइंडिया.इन ने खबर दी थी। दुबई में रवि उप्पल की गिरफ्तारी के बाद से ही सौरभ चंद्राकर दुबई से समुद्र के रास्ते किसी छोटे देश भागने की तैयारी में लगा हुआ है।

इंडस्ट्री सूत्रों के मुताबिक, रवि उप्पल की गिरफ्तारी के साथ साथ सौरभ चंद्राकर का रेड कार्नर नोटिस भी जारी हुआ है, ऐसे में फ्लाइट से सौरभ का किसी सेफ कंट्री जाना मुश्किल है। इसलिए वो समुंद्र के रास्ते ही किसी पड़ोसी देश भागने की तैयारी में है। दरअसल भारत सरकार लगातार महादेव एप स्कैम के जरिए यहां जुआ खिलाने वालों को लेकर दुबई प्रशासन से लगातार संपर्क में थी। साथ ही सौरभ और रवि के काले कारनामों की एक लंबी फेहरिस्त भी दुबई प्रशासन के पास पहुंच गई थी, लिहाजा दुबई किसी ऐसे कारोबार को अपने यहां चलाना नहीं, चाहता जिसको लेकर बहुत ज्य़ादा बदनामी हो, इसलिए पिछले कुछ दिनों में अवैध जुआ चलाने वाले कई लोगों के खिलाफ दुबई पुलिस ने कार्रवाई की है। पिछले महीने ही सौरभ के सहयोगी और CBTF नाम की गैंबलिंग साइट चलाने वाले अमित मजिठा को भी दुबई से गिरफ्तार कर डिपोर्ट किया गया था।

जानकारी के मुताबिक रवि उप्पल से दुबई पुलिस ने लंबी पूछताछ की है, साथ ही उसको भारतीय एजेंसियों को सौंपने की तैयारी भी चल रही है। सौरभ चंद्राकर के आतंकी दाउद इब्राहिम के साथ संबंधों के बाद से ही मोदी सरकार इसपर शिकंजा कसे हुए थी। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी छत्तीसगढ़ चुनावों में महादेव एप स्कैम का मुद्दा उठाया था।

लॉटरी का प्राइज मनी भी बैंकिंग से जुड़ेगा, जीएसटी चोरी पकड़ने के लिए सख्ती

जल्द ही लॉटरी में जीते हुए प्राइज सिर्फ बैंक अकाउंट (Lottery price money) से ही मिलेंगे, इसके लिए सरकार ने तैयारी कर ली है। वित्त मंत्रालय ने सोमवार को लोकसभा को बताया कि औपचारिक बैंकिंग चैनल के जरिए से लॉटरी की प्राइज मनी के बारे में गृह मंत्रालय (MHA) से एक रेफरेंस मिला था और इसपर टिप्पणी कर गृह मंत्रालय को भेज दी गई हैं।

मंत्रालय ने बताया कि लॉटरी प्राइज को बांटने और अन्य ट्रांसजेक्शन के लिए औपचारिक बैंकिंग चैनल का उपयोग करना, मजबूत बैंकिंग प्रणाली और मनी लॉन्ड्रिंग/आतंकवादी फंडिंग / प्रसार फंडिंग कम करने में मददगार है।

आयकर अधिनियम, 1961 (‘अधिनियम’) की धारा 194बी पर मंत्रालय ने कहा कि किसी भी लॉटरी या क्रॉसवर्ड पहेली या कार्ड गेम और अन्य से जीतने पर किसी भी व्यक्ति को किसी भी इंकम का भुगतान करने के लिए जिम्मेदार व्यक्ति किसी भी प्रकार के खेल या जुए या किसी सट्टेबाजी से अगर वित्तीय वर्ष में दस हजार रुपये से अधिक जीतता है तो उसको पेमेंट करते समय ही इंकमटैक्स काटा जाएगा।
मंत्रालय ने लोकसभा में बताया कि वित्त अधिनियम 2023 के तहत लागू दर 30% है। इसमें वस्तु के रूप में या आंशिक रूप से नकद और आंशिक रूप से वस्तु के रूप में जीत भी शामिल है। अधिनियम की धारा 115बीबी के तहत इस पर 30% की दर से कर लगाया जाता है और जीत पर कोई कटौती की अनुमति नहीं है।

लॉटरी वितरकों की टैक्स चोरी के सवाल पर, मंत्रालय ने कहा कि जब भी किसी टैक्सपेयर से संबंधित प्रत्यक्ष कर कानूनों के प्रावधानों के उल्लंघन की कोई विश्वसनीय जानकारी/खुफिया जानकारी समाने आती है, तो आईटी विभाग कर चोरी से जुड़े मामलों में उचित कार्रवाई करता है। प्रत्यक्ष कर कानूनों के तहत इस तरह की कार्रवाई में पूछताछ करना, तलाशी और जब्ती या सर्वेक्षण कार्रवाई, मूल्यांकन और परिणामी कार्रवाई, जहां भी लागू हो, अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार शामिल है।

गौरतलब है कि आईटी विभाग ने अक्टूबर 2023 में लॉटरी किंग सैंटियागो मार्टिन के कोयंबटूर में चार स्थानों पर व्यावसायिक और व्यक्तिगत परिसरों पर छापा मारा था। मंत्रालय ने कहा कि बारह (12) मामले रुपये की जीएसटी चोरी से जुड़े हैं। लॉटरी वितरकों के खिलाफ 344.57 करोड़ रुपये का पता चला है। जुलाई, 2017 से नवंबर 2023 तक 621.56 करोड़ रुपये (ब्याज और जुर्माना सहित) की वसूली/वसूली की गई है। मार्च 2023 में 354 करोड़ रु.वसूली गई थी।

केंद्र सरकार ने 174 अवैध गैंबलिंग साइट्स को किया बैन

विदेशी अवैध गैंबलिंग साइट्स (illegal gambling sites) को लेकर केंद्र सरकार ने सख्त तेवर दिखाए हैं, Ministry of Electronic and Information Technology (MeitY) ने कुल 581 एप्स को ब्लॉक किया है, इसमें से 174 एप गैंबलिंग और बैटिंग से संबंधित हैं। केंद्र सरकार ने संसद में एक सवाल के जवाब में बताया कि सरकार ने कुछ गेमिंग एप जैसे पब्जी, फ्री फायर और गेमिंग एरिना (Pubz, Garena Free Fire and gaming arena) जैसे एप्स को भी बैन किया है। हालांकि सरकार ने यह भी बताया कि उन्हें देश में कितने गेमिंग एप चल रहे हैं, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

सांसद दीपक अधिकारी ने वित्त मंत्रालय से सवाल पूछा था कि गेमिंग एप से कितना जीएसटी मिला है। साथ ही उन्होंने कितने एप अभी तक बैन हुए हैं, इसके बारे में भी सवाल पूछा था। इसको लेकर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सदन में बताया कि जीएसटी गेमिंग एप से नहीं, उसको चलाने वाले पंजीकृत व्यक्ति से लिया जाता है।

सांसद दीपक अधिकारी ने सवाल पूछा था कि देश में कितने गेमिंग एप चल रहे हैं और इनका टर्नओवर कितना है? इसपर जवाब देते हुए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि सरकार के पास ऐसा कोई डेटा उपलब्ध नहीं है।

केंद्र सरकार ने विदेशों से चल रही गैंबलिंग और बैटिंग एप की शिकायतों के बाद इनमें से 174 एप तो बंद किए हैं, लेकिन हर बार यह एप कुछ अलग नामों से फिर से ऑपरेट करने लग जाते हैं। इसको लेकर अब एक ग्रुप ऑफ मिनिस्टर (GOM) का गठन किया गया है। जिसको अध्यक्षता गृह मंत्री अमित शाह खुद कर रहे हैं।

Delhi Dabang कबड्डी टीम ने अवैध जुआ साइट Fun88 के सरोगेट ब्रांड को बनाया पार्टनर

पेशेवर कबड्डी टीम दबंग दिल्ली ने अवैध सट्टेबाजी ऐप फन88 (Illegal betting website) की एक सरोगेट वेबसाइट फन88न्यूज के साथ साझेदारी की है। सरकार के लगातार इस तरह की सरोगेट वेबसाइट्स पर चेतावनी के बावजूद कबड़्डी टीम दंबग दिल्ली ने अवैध सट्टेबाजी को बढ़ावा देने वाली वेबसाइट के साथ पार्टनशिप की है।

फ़न88 एक अवैध गैंबलिंग साइट है, जोकि ऑनलाइन जुआ खिलाती है। ऐसे में अपने सरोगेट ब्रांड में “समाचार” जोड़कर एक भ्रामक रणनीति का उपयोग कर रही है। इससे पहले भी कई अवैध जुआ वेबसाइट इस तरह कर चुकी है।
यह पहली बार नहीं है जब फ़न88 ने इस तरह के मार्केटिंग टूल का उपयोग किया है। ऐप को पहले प्रमुख भारतीय शहरों में बैनरों का उपयोग करते हुए और अपने प्लेटफ़ॉर्म पर अवैध लॉटरी और “सट्टा मटका” को बढ़ावा देते हुए, सरकारी प्राधिकरण का झूठा दावा करते हुए देखा गया है।

ऐसे अवैध प्लेटफार्मों पर अंकुश लगाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के प्रयासों के बावजूद, अवैध जुआ कंपनियां सरोगेट ब्रांडिंग का उपयोग करती हैं।

हाल ही में, MeitY ने भारत के सबसे बड़े सट्टेबाजी नेटवर्क महादेव बुक सहित 22 अवैध सट्टेबाजी साइटों और ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया। हालाँकि, फ़न88 प्रतिबंधित सूची में होने के बावजूद फिर से काम कर रही है।

Phones priced below Rs 20,000 for gaming enthusiasts

Gaming crazy youth now love playing games on mobile. But for gaming, speed and display of the phone are very important. Good gaming phones are often quite expensive. Gamers often prefer phones that come with gaming enhancers. Companies like Samsung, Realme, OnePlus and Xiaomi have brought cheap budget gaming phones. In such a situation, we are going to tell you about such phones which are in the budget of up to Rs 20 thousand.

Realme Narzo (Price: Rs.15997)
realme narzo 50 5G (Hyper Blue, 4GB RAM+64GB Storage) Dimensity 810 5G Processor | 48MP Ultra HD Camera.

Samsung Galaxy M34 5G (Price: Rs18548)
Samsung Galaxy M34 5G (Prism Silver,8GB,128GB)|120Hz sAMOLED Display|50MP Triple No Shake Cam|6000 mAh Battery|4 Gen OS Upgrade & 5 Year Security Update|16GB RAM with RAM+|Android 13|Without Charger.

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G (Price: Rs.19999)
Camera: 108 MP Main Camera with EIS; 2MP Depth-Assist Lens and 2MP Macro Lens; Front (Selfie) Camera: 16MP
Rear Camera Mode: Hi-res 108MP mode, 3x Lossles Zoom, Photo, Video, Nightscape, Expert, Panoramic, Portrait, Macro, Time-lapse, Slow-motion, Long exposure, Dual-view video, Text Scanner, 1080p/720p @30fps, Video zoom: 1080P@30fps, 720P@30fps, Slow motion: 720P@120fps, Time-Lapse: 1080P@30fps, Steady Video EIS support
Display: 6.72 Inches; 120Hz Adaptive refresh rate; FHD+(1080×2400), Colors: 16.7 Million colors, 391 ppi, Aspect Ratio: 20:9, Brightness: 550 nits (typical), 680 nits (HBM)
Operating System: Oxygen OS based on Android 13.1
Processor: Qualcomm Snapdragon 695 5G
Battery & Charging: 5000 mAh with 67W SUPERVOOC Endurance Edition

Motorola Moto G32 (Price 11399)

●[RAM & ROM]:- 8GB RAM & 128GB Storage | Upto 1TB Expandable (Additionally, a microSD card allows you to easily add up to 1 TB of extra storage capacity).
●[Display] :- Dynamic Display, The stunning 16.51 cm (6.5) Full HD+ ultra-wide display on the Moto G32 smartphone allows you to experience everything on the screen with incredibly crisp and crystal-clear graphics. Additionally, Full HD+ resolution makes pictures and movies vivid and prevents pixelation for crystal-clear, comprehensive visuals. With a 90 Hz refresh rate, switching between apps is effortless, resulting in lag-free streaming, binge-watching, and gaming.
●[Dolby Atmos Speakers] :- Dolby Atmos Domination, You can enjoy your favorite television shows, music, video games, and other media with a sound that embraces you thanks to Dolby Atmos audio. Furthermore, a completely immersive music experience is also provided by the sound system’s two powerful stereo speakers.
●[Powerful Processor] :- Powerful Snapdragon 680 Processor, The suave Snapdragon 680 Octa-core processor and 8 GB of RAM in this phone ensure that it can keep up with your busy life. Without the device overheating, you can enjoy sophisticated photography tools, video streaming, and gaming while having a great user interface.
●[Waterproof Design]:- Waterproof Build, The Moto G32’s IP52 Water-repellent Design prevents spills and splashes from ruining the fun. The unique water-repellent design keeps your phone safe and waterproof whether you’re out for a jog or taking it to a rainy location to take amazing pictures.
●[Safety Technology]:- ThinkShield Protection, ThinkShield, a technology used in this phone, ensures that your data is adequately secured from spyware, phishing, and other potential dangers from your hardware to the software, giving your mobile device comprehensive security.
●[Battery]:- Robust 5000 mAh Battery, This phone sports a massive 5000 mAh battery that enables multitasking and productivity without concern for battery life. Furthermore, a 33 W TurboPower charger that charges your phone quickly enables you to function like a rock star without any restrictions.

Infinix Note 30 5G (256 GB) (8 GB RAM) (Black) (Price-Rs.14699)
8 GB RAM | 256 GB ROM | Expandable Upto 2 TB
7.22 cm (6.78 inch) Full HD+ Display
108 MP + 2 MP + AI Lens | 16MP Front Camera
5000 mAh Li-ion Polymer Battery
Dimensity 6080 Process

गेमिंग की दुनिया में संगीत के साथ गेम लेकर आया है Fortnite

गेमिंग की दुनिया में नए नए प्रयोग इन दिनों हो रहे हैं। एक मशहूर गेम बनाने वाली Fortnite अब अपने गेम में बड़े सिंगर्स को लेकर आ रहा है। Fortnite के चैप्टर 5 सीज़न 1 में संगीत में बहुत कुछ नया आ रहा है।


एपिक गेम्स फोर्टनाइट फेस्टिवल की रिलीज में गेमिंग को अगले स्तर पर ले जाने के लिए तैयार है, इसमें एक नया गेम मोड जो खिलाड़ियों को संगीत उद्योग में सबसे बड़े नामों के साथ जोड़ेगा। यदि आप केंड्रिक लैमर के प्रशंसक हैं, तो वह फ़ोर्टनाइट फेस्टिवल में आपको मिलेगा।
इतना ही नहीं, एपिक गेम्स ने द वीकेंड, लेडी गागा, द किलर्स जैसे अन्य कलाकारों को बिल्कुल नए गेम मोड में होंगे।
नए मानचित्रों, पौराणिक हथियारों, संगीत कार्यक्रमों और हथियारों के साथ नया फ़ोर्टनाइट सीज़न पहले से ही यादगार साबित हुआ है।
गेम में आने वाले तीन नए गेम मोड में से एक फेस्टिवल मोड है, जो एक लय-आधारित गेम है जिसके प्रशंसक रॉक बैंड और गिटार हीरो के अच्छे पुराने दिनों को फिर से जीने के लिए उत्साहित हैं।
केंड्रिक लैमर की विशेषता वाला फ़ोर्टनाइट फेस्टिवल 9 दिसंबर 2023 को लाइव होने के लिए तैयार है, जिसमें वीकेंड नए गेम मोड के शुरुआती रिलीज़ सुर्खियों में रहेगी।
फ़ोर्टनाइट फेस्टिवल मोड रॉक बैंड या गिटार हीरो के समान काम करता है, जहां खिलाड़ी अकेला या विभिन्न भूमिकाओं वाले बैंड में बजाएंगे। रॉक बैंड के पीछे के दिमाग हारमोनिक्स ने इस गेम मोड को विकसित करने में मदद की, और खिलाड़ियों को पिछले हफ्ते फोर्टनाइट में एमिनेम कॉन्सर्ट के दौरान क्या होने वाला है इसकी एक झलक मिली।

XBox की नई सीरीज “Turnip Boy Robs a Bank” 18 जनवरी को होगी लांच

एक्सबॉक्स गेम पास (XBox game pass) की नई सीरीज “Turnip Boy Robs a Bank” 18 जनवरी को लांच होने जा रही है। XBOX के नए गेम अपने ग्राहकों को रोमांचित करते हैं। इस नए गेम में कॉमेडी और एक्शन को एक साथ लेकर आया गया है। जोकि एक नए तरीके का प्रयोग है।
कॉमेडी और एक्शन
“Turnip Boy Robs a Bank” सिर्फ एक और खेल नहीं है; यह एक कॉमेडी और एक्शन से भरपूर है, जोकि अपने वर्ग में सबसे अलग है। इस गेम को खेलने वाला खिलाड़ी शरारती Turnip लड़के की भूमिका में होता है और एक ऐसी दुनिया की खोज करते हैं जहां खाने वाले पदार्थ जीवित हो उठते हैं। अपने टॉप-डाउन 2डी गेमप्ले और रॉगुलाइट मैकेनिक्स के साथ, गेम एक ताज़ा मोड़ प्रदान करता है, जो प्रतिष्ठित “लीजेंड ऑफ ज़ेल्डा” श्रृंखला की याद दिलाता है। लेकिन यह सिर्फ गेमप्ले के बारे में नहीं है; गेम का हास्य और अलग करैक्टर इसे अलग करते हैं, जो सामान्य गेमिंग सीरीज से बिलकुल अलग है।
जनवरी 2024 में Xbox गेम पास पर “Turnip Boy Robs a Bank” की शुरुआत हो सकती है, लेकिन यह एक रोमांचक साल की शुरुआत है। अन्य उल्लेखनीय रिलीज़ों में 2 फरवरी को “पर्सोना 3 रीलोड” और अप्रैल में “इयुडेन क्रॉनिकल: हंड्रेड हीरोज” और “मैनर लॉर्ड्स” शामिल हैं। ये शीर्षक, “टर्निप बॉय” के साथ, Xbox गेम पास द्वारा प्रदान किए जाने वाले गेम्स की विविध रेंज को प्रदर्शित करते हैं, जो गेमिंग प्राथमिकताओं की एक विस्तृत श्रृंखला को पूरा करते हैं।

यह गेम 2021 इंडी हिट “शलजम बॉय कमिट्स टैक्स चोरी” की अगली कड़ी है। जबकि मूल गेम को मिश्रित समीक्षाएँ मिलीं, इसके हास्य और आकर्षक गेमप्ले के लिए इसकी प्रशंसा की गई। “Turnip Boy Robs a Bank” का लक्ष्य इस नींव पर निर्माण करना है, जो एक ऐसा अनुभव प्रदान करता है जो प्रशंसकों के लिए परिचित है और नए लोगों को आमंत्रित करता है।
एक्सबॉक्स गेम पास अल्टिमेट, सेवा का प्रीमियम स्तर, गेमिंग की दुनिया में गेम-चेंजर बना हुआ है। 100 से अधिक शीर्षकों की पेशकश करते हुए, यह गेमर्स के लिए बेजोड़ मूल्य प्रदान करता है। जैसे ही “Turnip Boy Robs a Bank” इस प्रभावशाली लाइनअप में शामिल होता है, Xbox गेम पास ग्राहकों के पास इस लगातार बढ़ते गेमिंग ब्रह्मांड में गोता लगाने का एक और कारण है। चाहे आप सनकी रोमांच के प्रशंसक हों या खेलने के लिए कुछ नया खोज रहे हों, 18 जनवरी, 2024 आपके कैलेंडर पर अंकित होने वाली तारीख है।

The game awards: Baldur’s Gate 3 को मिला इस साल बेस्ट गेम ऑफ द ईयर

0

इस साल गेमिंग का सबसे बड़ा अवार्ड बाल्डर्स गेट-3 (Baldur’s Gate 3) को दिया गया है। इस गेम ने ना सिर्फ बेस्ट गेम ऑफ द ईयर का अवार्ड (Best game of the year) जीता है, बल्कि इस गेम ने पांच दूसरी कटैगरी में भी पुरस्कार हासिल किए हैं। जिस तरह से फिल्म के लिए आस्कर होता है, उसी तरह गेमिंग के सबसे बड़े अवार्ड्स गेम अवार्ड्स (टीजीए) 2023 का रंगारंग कार्यक्रम शुक्रवार रात को हुआ।

लारियन स्टूडियोज के बाल्डर्स गेट 3 ने न केवल गेम ऑफ द ईयर बल्कि पांच और श्रेणियों में कई अन्य पुरस्कार भी हासिल किए। इनमें शामिल हैं – बाल्डर्स गेट 3 में एस्टारियन की भूमिका निभाने के लिए नील न्यूबॉन को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ सामुदायिक समर्थन, सर्वश्रेष्ठ आरपीजी, सर्वश्रेष्ठ मल्टीप्लेयर गेम और प्लेयर्स वॉयस पुरस्कार। इसके बाद सबसे अच्चा प्रदर्शन रेमेडी एंटरटेनमेंट के एलन वेक 2 ने किया। जिसने इस अवार्ड के तीन पुरस्कार हासिल किए, इनमें बेस्ट नरैटिव, बेस्ट आर्ट डायरेक्शन और बेस्ट गेम डायरेक्शन।

इस अवार्ड फंक्शन में पर्सनल कंप्यूटर्स, कंसोल और मोबाइल गेम्स में दुनियाभर के सभी प्रमुख गेम्स को परखा गया और फिर उनमें से चुनिंदा गेम्स को अवार्ड दिया। इस अवार्ड फंक्शन में अगले साल आने वाले कुछ गेम्स को भी शोकेस किया गया।

इस साल गेमिंग की दुनिया में कई हिट गेम देखने को मिले, जिनका दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लुत्फ़ उठाया। दरअसल पिछले कुछ वर्षों में 2023 को गेमिंग के लिए सबसे अच्छा साल माना जा रहा है। जोकि आने वाले सालों में और तेज़ी से बढ़ेगी।

list of winners for different categories at TGA 2023 –

Game of the Year – Baldur’s Gate 3
Best Narrative – Alan Wake 2
Best Art Direction – Alan Wake 2
Best Game Direction – Alan Wake 2
Best Score/Music – Final Fantasy 16
Best Performance – Neil Newbon (Baldur’s Gate 3)
Best Mobile Game – Honkai: Star Rail
Best Community Support – Baldur’s Gate 3
Best VR/AR Game – Resident Evil Village
Best Multiplayer Game – Baldur’s Gate 3
Best Ongoing Game – Cyberpunk 2077
Best Indie Game – Sea of Stars
Best Debut Indie Game – Cocoon
Best Action Game – Armored Core 6: Fires of Rubicon
Best Action/Adventure Game – The Legend of Zelda: Tears of the Kingdom
Best RPG – Baldur’s Gate 3
Players’ Voice – Baldur’s Gate 3
Best Fighting Game – Street Fighter 6
Games for Impact – Tchia
Most Anticipated Game – Final Fantasy 7 Rebirth
Best Audio Design – Hi-Fi Rush
Best Adaptation – The Last of Us
Best Sports/Racing Game – Forza Motorsport
Best Family Game – Super Mario Bros. Wonder
Best SIM/Strategy Game – Pikmin 4
Content Creator of the Year – IronMouse
Best Esports Athlete – Lee “Faker” Sang-hyeok
Best Esports Coach – Christine “potter” Chi
Best Esports Event – 2023 League of Legends World Championship
Best Esports Game – Valorant
Best Esports Team – JD Gaming

EGF ने जीएसटी नोटिस पर सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका, सीजीएसटी प्रावधानों को दी चुनौती

Industry एसोसिएशन ई-गेमिंग फेडरेशन (ईजीएफ) और real money gaming platform A23 ने सीजीएसटी अधिनियम, 2017 प्रावधानों और सीजीएसटी नियमों की संवैधानिक वैधता को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अपनी अपील में कहा गया है कि हालिया संशोधनों और 28% जीएसटी प्रावधानों की व्याख्या से पहले मौजूद है। ख़ास बात ये है कि डीजीजीआई और गेम्सक्राफ्ट मामले में ईजीएफ पहले से ही एक पार्टी है।

ईजीएफ ने कहा कि उसके मेंबर्स को डीजीजीआई ने कारण बताओ नोटिस (show qause notice to EGF members) जारी किए जाने के बाद इस अपील को फाइल किया गया है और याचिका में सीजीएसटी अधिनियम के प्रावधानों की संवैधानिक वैधता सहित नए मुद्दे उठाए गए हैं। A23 को डीजीजीआई ने जो नोटिस भेजा है, उसमें 6,500 करोड़ रुपये की मांग की गई है। ईजीएफ ने दावा किया कि कारण बताओ नोटिस इस आरोप पर आधारित है कि खेले गए खेल जुआ और सट्टेबाजी हैं। ईजीएफ ने कहा कि जो पैसा कंपनियों के पास जमा होता है, वो अप्रवर्तनीय जुआ ऋण (unenforceable gambling debts) है, जिसे जुए और सट्टेबाजी के समान नहीं माना जा सकता है।

याचिका में कहा गया है कि सीजीएसटी नियमों के नियम 31ए के तहत अपनाए गए उपाय का जीएसटी के चरित्र से कोई संबंध नहीं है और संसद के पास संविधान के अनुच्छेद 246ए के तहत कोई विधायी क्षमता नहीं है। ईजीएफ ने कहा कि नोटिस सीधे तौर पर स्थापित न्यायशास्त्र के विपरीत हैं कि कौशल के खेल चाहे दांव के लिए खेले जाएं या नहीं, सट्टेबाजी और जुआ नहीं हैं।
गेम्सक्राफ्ट मामले की सुनवाई 15 दिसंबर को होने की उम्मीद है और ईजीएफ मामले को भी उसी के साथ टैग किया जा सकता है। पिछली सुनवाई में, डीजीजीआई ने नोटिस को रद्द करने के कर्नाटक उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ स्टे लिया था। इसके बाद, देश भर में कई गेमिंग कंपनियों और गोवा और सिक्किम में कैसीनो चलाने वालों को टैक्स वसूली के लिए नोटिस जारी किए गए थे।

नोटिस से परेशान गेमिंग कंपनियों ने विभिन्न उच्च न्यायालयों का दरवाजा खटखटाया है। वर्तमान में, जीएसटी नोटिस को चुनौती देने वाली याचिकाएं बॉम्बे, सिक्किम, गुजरात और कलकत्ता के उच्च न्यायालयों में लंबित हैं।

कलकत्ता उच्च न्यायालय के समक्ष हाल ही में हुई सुनवाई में, अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एन वेंकटरमन ने कहा कि डीजीजीआई एक आम रणनीति तैयार करेगा और विभिन्न उच्च न्यायालयों में लंबित समान कर मामलों को एक साथ जोड़ने के लिए जल्द ही सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटा सकता है।

Gaming industry को जवाबदेह बनाने के लिए अब आचार संहिता

गेमिंग सेक्टर को लेकर उठ रहे सवालों के बीच फेडरेशन ऑफ इंडियन फैंटेसी स्पोर्ट्स (FIFS), ई-गेमिंग फेडरेशन (EGF) और ऑल इंडिया गेमिंग फेडरेशन (AIGF) सहित ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री ने भारतीय गेमिंग कन्वेंशन में “ऑनलाइन गेमिंग उद्योगों के लिए आचार संहिता” पर हस्ताक्षर किए हैं। इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (IAMAI) के एक कार्यक्रम के दौरान यह आचार संहिता घोषित की गई।

दरअसल गेमिंग इंडस्ट्री पर लगातार सवाल खड़े होते रहे हैं। इसको लेकर ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री ने क्रेडिबिलिटी के लिए यह संहिता घोषित की है। इसके तहत इंडस्ट्री एक विश्वसनीय और जवाबदेह डिजिटल गेमिंग उद्योग का निर्माण करने की दिशा में काम करेंगी।

उद्योग के इस कदम के बारे में बोलते हुए, IAMAI के अध्यक्ष, सुभो रे ने कहा, “IAMAI में हम ऑनलाइन गेमिंग मध्यस्थों के लिए स्वैच्छिक आचार संहिता तैयार करके खुश हैं, जिस पर भारत में डिजिटल गेमिंग क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले चार उद्योग निकायों द्वारा हस्ताक्षर किए गए हैं। . यह उपभोक्ता संरक्षण पर ध्यान देने के साथ एक पारदर्शी और जवाबदेह गेमिंग पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण की दिशा में एक प्रगतिशील कदम है।
जिस गति से भारत में ऑनलाइन गेमिंग उद्योग विकसित हो रहा है, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर के अनुसार खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित इंटरनेट बनाना सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है, जो उद्योग को $ 1 ट्रिलियन डिजिटल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं। अर्थव्यवस्था लक्ष्य.

उद्योग जगत के नेताओं ने एआईजीएफ के सीईओ रोलैंड लैंडर्स के साथ अपने विचार साझा करते हुए कहा, “हम एक जिम्मेदार और नैतिक उद्योग बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो खिलाड़ियों को जिम्मेदारी से गेमिंग के बारे में शिक्षित करने, स्व-जांच लागू करने और अन्य चीजों के बीच स्व-बहिष्करण पर जोर देता है। ”

ईजीएफ के सीईओ अनुराग सक्सेना ने नियामक निगरानी के साथ स्व-नियामक निकाय (एसआरबी) की स्थापना करके नए आईटी नियमों को लागू करने का आग्रह किया। एफआईएफएस के महानिदेशक, जॉय भट्टाचार्य ने कहा, “ऑनलाइन गेमिंग बिचौलियों के लिए ‘आचार संहिता’ इस क्षेत्र को बढ़ाने के लिए उद्योग की प्रतिबद्धता को मजबूत करती है।