Friday, March 13, 2026
Home Blog Page 37

Father of Mahadev app scam accused found dead in Chhattisgarh; cops suspect suicide

The father of a man named as an accused in the Mahadev betting app scam has been found dead under suspicious conditions at a village in Chhattisgarh’s Durg district, a senior police official said.

The body of Sushil Das (62), who was missing since the last two days, was found in a well at Achhoti village under Anda police station limits on Tuesday afternoon and prima facie it looks like a case of suicide, Durg Senior Superintendent of Police Ram Gopal Garg said.

The deceased was the father of Asim Das, an alleged cash courier in the case arrested by the Enforcement Directorate (ED). (Input- PTI)

विदेशी अवैध जुआ कंपनियों को भारत में रजिस्टर करने की योजना हुई फेल?

0

विदेश से भारत में जुआ चला रही अवैध कंपनियों को देश में रजिस्टर करने की योजना फेल हो गई है। कई महीने बीत जाने के बाद भी एक भी ऑफश्योर गैंबलिंग कंपनी ने भारत में अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। वित्त मंत्रालय ने संसद में एक सवाल के जवाब में बताया कि अभी तक किसी भी विदेशी गैंबलिंग और बैटिंग कंपनी ने भारत में अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। इन कंपनियों को 28 परसेंट जीएसटी देने के लिए भारत में अपना रजिस्ट्रेशन कराना था।

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी के उठाए गए एक सवाल के जवाब में कहा कि किसी भी ऑफशोर ऑनलाइन गेमिंग ने जीएसटी के साथ पंजीकृत नहीं किया है। 1 अक्टूबर 2023 से इस विभाग ने यह रजिस्ट्रेशन शुरु किया था।

इस साल की शुरुआत में 50वीं और 51वीं जीएसटी परिषद की बैठकों के निर्णय के अनुसार, संसद ने ऑनलाइन मनी गेमिंग में प्रावधान डालने के लिए आईजीएसटी अधिनियम में संशोधन किया था। साथ ही विदेश से भारत में अवैध जुआ खिला रही वेबसाइट्स को भी भारत में रजिस्टर कर यहां 28 परसेंट जीएसटी देकर उन्हें एक विडों दी थी।

अक्टूबर 2023 में संशोधित कानून लागू होने के बाद से, जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (DDGI) ऑफश्योर जुआ और सट्टेबाजी वेबसाइटों को ईमेल भेजकर उन्हें भारत में रजिस्टर करने और टैक्स का भुगतान करने की जरुरत के बारे में बता रहा था, हालांकि, जीएसटी अधिकारियों की ऑफशोर जुआ वेबसाइटों को टैक्स के दायरे में लाने की कोशिश फेल रही है। अभी भी सैकड़ों ऑफश्योर जुआ और सट्टेबाजी वेबसाइटें यहां चल रही है और यहां जुआ खिलवा रही हैं।

दुबई में महादेव एप के प्रमोटर रवि उप्पल गिरफ्तार?

महादेव एप के संचालकों में से एक रवि उप्पल को दुबई में गिरफ्तार कर लिया गया है, हालांकि गिरफ्तारी किस अपराध की वजह से हुई है, यह अभी साफ नहीं है। भारत में जुए और सट्टेबाज़ी का अवैध नेटवर्क चलाने वाले रवि उप्पल और सौरभ चंद्राकर को लेकर भारतीय राजनीति में भूचाल आया हुआ है। छत्तीसगढ़ में महादेव एप के कारण राज्य सरकार ही बदल गई है।

गेमिंग इंडिया को दुबई से मिली जानकारी के मुताबिक, कल रवि उप्पल को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि भारतीय एजेसियां दुबई प्रशासन के संपर्क में है या नहीं यह अभी तक कंफर्म नहीं हो पाया है। इससे पहले इसी तरह एक अन्य जुआ कंपनी चलाने वाले अमित मजीठा को भी दुबई पुलिस ने गिरफ्तार करके दूसरे देश में डिपोर्ट कर दिया था।

BGMI में अब रणबीर सिंह भी करेक्टर के तौर पर खेलेंगे, गेम का नया अपडेट लांच

देश के युवाओं में खासी लोकप्रिय बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया (BGMI) में अब बॉलीवुड अभिनेता रणबीर सिंह भी दिखेंगे। कंपनी में अब रणबीर ब्रांड एंबेसडर के रूप में शामिल हुए हैं। लोकप्रिय अभिनेता अब BGMI के v2.9 अपडेट में गेम के अंदर खेलने योग्य करेक्टर है। हालांकि यह अपडेट कुछ दिन लेट हो गया है।

अपडेट में एक आरएस डिस्कवरी इवेंट, एक टोकरा और सिंह की विशेषता वाला ‘प्ले एंड विन’ इवेंट शामिल किया गया है। रणबीर सिंह की तरह दिखने वाला करेक्टर आरएस डार्क स्टील्थ और आरएस स्वैगी बाबा नाम से गेम में होगा। इसके अलावा, उनके डांस मूव्स और वॉयस पैक वाले इमोशन भी गेम में उपलब्ध हैं। ये मॉर्टल और स्काउट के समान हैं जो पहले बीजीएमआई पर जारी किए गए थे। खिलाड़ी इन इन-गेम आइटम को UC – BGMI की करेंसी से ले सकते हैं।
रणवीर सिंह ने BGMI का ब्रांड अंबेस्डर बनने के बाद कहा, “बीजीएमआई एक ऐसा मंच है, जोकि गेमिंग के लिए अपने साझा जुनून के जरिए से सीमाओं को पार करते हुए, विविध पृष्ठभूमि के व्यक्तियों को एक साथ लेकर आता है। मैं इस यात्रा का हिस्सा बनकर रोमांचित हूं और भारतीय गेमिंग समुदाय के साथ रोमांचक बातचीत के लिए उत्सुक हूं।”

https://www.instagram.com/reel/C0VvzKtI7of/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

BGMI ने भारत में सर्वश्रेष्ठ चल रहे गेम का पुरस्कार जीता
यह सहयोग भारतीय बाजार में गेमिंग फर्मों की बढ़ती भागीदारी को भी दर्शाता है। क्राफ्टन जैसे बड़े डेवलपर्स व्यापक पहुंच और फॉलोइंग वाले लोगों के साथ सहयोग करने में सबसे आगे रहे हैं। BGMI के प्रतिबंध के बाद, क्राफ्टन इंडिया ने शीर्ष पर बने रहने के लिए काफी प्रयास किए हैं। इसके चलते इस खेल को 2023 के लिए भारत में चल रहे सर्वश्रेष्ठ खेल के रूप में चुना गया।

पिछले अपडेट v2.8 में गेम में हैलोवीन-आधारित थीम थी। BGMI ने अपडेट के साथ गेम में कई गेम मोड और डायनामिक मैप परिवर्तन जोड़े। इसने BGMI क्षेत्र को PvPvE (प्लेयर बनाम प्लेयर बनाम एनवायरनमेंट) बना दिया, जिसमें उच्च-जोखिम, उच्च-इनाम वाले ज़ोन वाले ज़ोम्बी शामिल थे।

क्राफ्टन इंडिया के सीईओ सीन ह्यूनिल सोहन ने BGMI v2.9 के अपडेट पर कहा कि “हम बीजीएमआई बैटलग्राउंड में बॉलीवुड सनसनी सुपरस्टार रणवीर सिंह का स्वागत करने और खिलाड़ियों को वास्तव में एक ऐसा अनुभव प्रदान करने के लिए रोमांचित हैं जो पहले कभी नहीं हुआ। इस व्यापक सहयोग के साथ खेल में रणवीर सिंह के सार का परिचय, भारतीय दर्शकों के लिए सामग्री को स्थानीय बनाने और हमारे विविध खिलाड़ी आधार के साथ सांस्कृतिक रूप से गूंजने वाले क्षण बनाने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रतिनिधित्व करता है। सोहन ने कहा, हम सुपरस्टार रणवीर सिंह द्वारा बीजीएमआई में लाए जाने वाले उत्साह और ऊर्जा का इंतजार कर रहे हैं, जो हमारे खिलाड़ियों को एक अविस्मरणीय यात्रा का वादा करता है।

Valorant Convergence LAN में पहुंची दो भारतीय टीम

0

रिओट गेम्स के वेलोरेंट टूर्नामेंट “कन्वर्जेंस” में छह टीमों ने क्वालिफाई कर लिया है। इसमें भारतीय टीम ट्रू रिपर्स ने ग्रैंड फ़ाइनल में रेकनिंग एस्पोर्ट्स के खिलाफ 3-2 से मैच जीतकर मुख्य लैन इवेंट में अपनी जगह बना ली है। ट्रू रिपर्स और रेकनिंग एस्पोर्ट्स के बीच कांटे का मुकाबला था, जिसमें दोनों टीमों ने जोरदार प्रदर्शन किया और अंतिम मैच में जाकर मैच का फैसला हुआ
हालांकि यह भी पहली बार नहीं था, कि जब दोनों टीमें आमने-सामने थीं। इससे पहले, ट्रू रिपर्स को रेकनिंग एस्पोर्ट्स के खिलाफ 2-0 से हार का सामना भी करना पड़ा था, जिससे उन्हें निचले ब्रैकेट में भेज दिया गया था, जहां से उन्होंने फाइनल तक पहुंचने के लिए काफी संघर्ष किया और एक बार फिर उनका सामना किया और उन्हें हराया।
खेला गया पहला मैप भारत, लोटस से प्रेरित था, जहां रेकनिंग एस्पोर्ट्स ने 13-9 के स्कोर के साथ जीत हासिल की। ट्रू् रिपर्स ने दूसरे मैप, एसेंट में 13-11 के स्कोर के साथ मैच में वापसी की। टीमों द्वारा खेला गया तीसरा मैप बिंद था, जिसे रेकनिंग एस्पोर्ट्स ने चुना था, हालांकि, ट्रू रिपर्स ने इस मैच को 3-2 से जीता और सीरीज में अपनी पकड़ बना ली। चौथे मैच में रेकनिंग एस्पोर्ट्स ने वापसी करते हुए 13-9 स्कोरलाइन के साथ मैप जीतने में कामयाब हासिल कर ली।
अब दोनों टीमों के बराबरी पर आ गई। मैच में अंतिम मैप, ब्रीज़ में चला गया। बेंगलुरु में LAN इवेंट में खेलने के लिए दोनों टीमों बहुत ही शानदार खेल दिखाया, जिसमें ट्रू रिपर्स ने 13-8 स्कोर के साथ जीत हासिल की।
LAN इवेंट में अब जो छह टीमें एक-दूसरे से भिड़ेंगी उनमें दो टीमें भारत की हैं।
कौन कौन सी टीमें पहुंची है फाइनल LAN इवेंट में
ग्लोबल ईस्पोर्ट्स – भारत
फ़ुरिया एस्पोर्ट्स – ब्राज़ील
ट्रू रिपर्स – भारत
FUT Esports – तुर्की
टीम विटैलिटी – फ़्रांस
जनरल जी एस्पोर्ट्स – कोरिया

BJP’s victory in Chhattisgarh increases the problems of gambling and gaming companies

The victory of Bharatiya Janata Party in Chhattisgarh is going to create problems for offshore gambling companies as well as domestic skill gaming companies, because BJP has got the support of people in Chhattisgarh on the issue of gambling.

BJP had strongly raised the issue against illegal gambling in Chhattisgarh. Prime Minister Narendra Modi himself had made a scathing attack on Bhupesh Baghel and Congress regarding Mahadev App. On which BJP has got a big victory. Considering the attitude of the general public against gambling companies, the Central Government will increase strictness on gambling companies in the coming time.

A senior leader of the Bharatiya Janata Party told GamingIndia.in that the government will take an appropriate decision considering the way gambling companies are ruining the youth. The special thing is that the first meeting of the GOM formed under the leadership of Union Home Minister Amit Shah is going to be held on 15 December. In which steps can be taken to regulate foreign gambling companies as well as domestic skill gaming companies.
According to the said central leader, the party has got success because of the campaign launched against gambling companies in Chhattisgarh. In such a situation, this campaign will be run in other states also in the coming days and a policy can be made on it at the central level also.
The special thing is that a large number of illegal gambling companies are operating in the country and a lot of money is going abroad through illegal means. In view of this, the government is also considering bringing a policy on this matter.

Gaming industry के लिए क्यों महत्वपूर्ण है 15 दिसंबर?

गेमिंग सेक्टर के लिए 15 दिसंबर एक महत्वपूर्ण दिन होने जा रहा है। जहां एक ओर गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में 15 दिसंबर को ग्रुप ऑफ मिनिस्टर की बैठक होने जा रही है, वहीं दूसरी ओर गेमिंग सेक्टर के सबसे बड़े मुद्दे जीएसटी पर भी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है।
जीएसटी पर 28 परसेंट टैक्स लगाने के दौरान जिस तरह से विभिन्न राज्यों के बीच में मतभेद के साथ साथ गेम ऑफ स्किल और गेम ऑफ चांस के बीच के अंतर पर सवाल खड़े होते रहे। इसपर सरकार कुछ बड़ा फैसला करने जा रही है, इसके साथ ही विदेशी गैंबलिंग कंपनियों पर लगाम लगाने पर भी फैसला इस जीओएम को करना है। भाजपा ने छत्तीसगढ़ में जिस तरह से महादेव एप का मुद्दा उठाया था, उससे साफ है कि मोदी सरकार को इसपर बड़ा फैसला लेना है।

15 दिसंबर को ही सुप्रीम कोर्ट ने गेम्सक्राफ्ट जीएसटी नोटिस के मुद्दे की सुनवाई करनी है। गेमिंग कंपनियों को डीडीजीआई ने करीब 1.50 लाख करोड़ रुपये के टैक्स नोटिस भेजे हुए हैं। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट की गेम्सक्राफ्ट टैक्स नोटिस का मुद्दा पूरी इंडस्ट्री को प्रभावित करेगा। पिछले कुछ समय में गेमिंग इंडस्ट्री को लेकर सरकार ने कई सख्त कदम उठाए थे, इसमें सबसे बड़ा कदम जीएसटी परिषद ने गेमिंग, कैसिनो और हार्स रेसिंग पर 28 परसेंट जीएसटी लगाने का फैसला किया था। केंद्र सरकार ने इसको लेकर तेज़ी दिखाते हुए एक अक्टूबर से इसको लागू करने की घोषणा भी कर दी थी। साथ ही सुप्रीम कोर्ट के गेम्सक्राफ्ट मामले में कर्नाटक हाई कोर्ट के फैसले पर स्टे के बाद पूरी इंडस्ट्री को बड़ी संख्या में टैक्स नोटिस मिले हैं।

गेम्स24×7 ने अपना गेमिंग एक्सेलेरेटर प्रोग्राम किया लॉन्च

ऑनलाइन गेमिंग फर्म गेम्स24×7 ने अपना गेमिंग एक्सेलेरेटर प्रोग्राम लॉन्च करने के लिए कर्नाटक राज्य सरकार के साथ हाथ मिलाया है। कार्यक्रम के शुभारंभ पर आईटी मंत्री प्रियांक खड़गे, आईटी सचिव एकरूप कौर, आईटी सचिव एमडी दर्शन एचवी उपस्थित थे। गेम्स24×7 सीटीओ रजत बंसल ने अन्य प्रमुख हस्तियों के साथ गेमटेक एक्सीलरेट नामक कार्यक्रम की घोषणा की।

छह सप्ताह तक चलने वाले कार्यक्रम का उद्देश्य ऑनलाइन गेमिंग क्षेत्र में शुरुआती चरण के स्टार्टअप की मदद करना है। गेम्स24×7 उन स्टार्टअप्स की पहचान करेगा और उन्हें फंड देगा, जिन्होंने पहले 5 मिलियन डॉलर से कम जुटाए हैं, साथ ही अन्य व्यवहार्य सहायता भी प्रदान करेंगे।

कार्यक्रम का प्राथमिक फोकस आरएमजी, कैज़ुअल, हाइपर कैज़ुअल, शैक्षिक, सिमुलेशन, रणनीति और एमएमओ जैसी श्रेणियों में गेम हैं। इसके अतिरिक्त, वास्तविक समय विश्लेषण, टेलीमेट्री और वैयक्तिकरण, सुरक्षा और धोखाधड़ी विरोधी उपाय, और समुदाय और सामाजिक एकीकरण पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
साझेदारी पर बोलते हुए, खड़गे ने कहा, “कर्नाटक देश में सबसे जीवंत प्रौद्योगिकी स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र में से एक है, और हम इस तरह की पहल के माध्यम से नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए समर्पित हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “भारत में ऑनलाइन गेमिंग क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहा है, और इस उद्योग का समर्थन करना महत्वपूर्ण है, जो न केवल रोजगार के अवसर पैदा करता है बल्कि नवाचार को भी बढ़ावा देता है, जो हमारी डिजिटल अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देता है।”

गेम्स24×7 सीटीओ रजत बंसल कहते हैं, यह कार्यक्रम उद्योग की पूरी क्षमता को उजागर करने की हमारी दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है
कार्यक्रम के बारे में बात करते हुए, बंसल ने कहा, “गेम्स24×7 का एक्सेलेरेटर प्रोग्राम गेमिंग उद्योग की पूरी क्षमता को अनलॉक करने के लिए हमारी दृढ़ प्रतिबद्धता का प्रतिनिधित्व करता है। हमारे विजेताओं को केवल प्रशंसा और मार्गदर्शन ही नहीं मिलेगा; वे संभावित निवेशकों से संपर्क करेंगे और उनके दूरदर्शी विचारों को वास्तविकता में बदलने के लिए महत्वपूर्ण समर्थन प्राप्त करेंगे।”

आवश्यकता पूरी करने वाले स्टार्टअप आवेदन करने के लिए स्वतंत्र हैं। चयनित स्टार्टअप की अंतिम सूची जनवरी 2024 में बेंगलुरु में आगामी GAFX कार्यक्रम के दौरान घोषित की जाएगी।

सभी शॉर्टलिस्ट किए गए स्टार्टअप को उक्त हाइब्रिड प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा जिसमें व्यक्तिगत और आभासी प्रशिक्षण शामिल है। पहला सत्र जनवरी-फरवरी 2024 के बीच आयोजित किया जाएगा, जबकि वर्चुअल सत्र मार्च के पहले सप्ताह के दौरान होगा

Bhupesh Baghel ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, गैंबलिंग पर रोकने की अपील

भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ चुनावों में महादेव एप और अन्य गैंबलिंग कंपनियों के साथ कांग्रेस की सांठगांठ का मुद्दा उठाने के बाद अब कांग्रेस पार्टी ने पटलवार किया है। जहां छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इन एप के बैंकिंग नेटवर्क और इंटरनेट नेटवर्क पर प्रतिबंध लगाने के लिए लिखा है।


महादेव एप और उसके संचालकों को लेकर छत्तीसगढ़ चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर भारतीय जनता पार्टी के सभी बड़े नेताओं ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधा था। महादेव एप को लेकर बघेल पर 508 करोड़ रुपये कैश लेने का आरोप भी चुनावों के दौरान लगा था।
अब छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों के नतीजों से पहले भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार को विदेशी गैंबलिंग कंपनियों पर रोक लगाने के लिए लिखा है।

SC से डेल्टिन कार्प के कारवेला कैसिनो को मिली बड़ी राहत

0

गोवा में ऑफश्योर कैसिनो चलाने वाली डेल्टा कार्प की सहयोगी कंपनी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने एनजीटी के उस आदेश को रद्द कर दिया है, जिसमें उसने गेमिंग और कैसीनो ऑपरेटर डेल्टा कॉर्प लिमिटेड की सब्सिडी कंपनी डेल्टिन कारवेला (हाईस्ट्रीट क्रूज़ एंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड) संचालन बंद करने के लिए कहा था। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस राजेश बिंदल की सुप्रीम कोर्ट की खंडपीठ ने यह फैसला सुनाया।

सामाजिक कार्यकर्ता काशीनाथ शेट्टी द्वारा दायर याचिका के आधार पर, एनजीटी ने 27 अप्रैल, 2022 के एक आदेश द्वारा डेल्टिन कारवेला को अपने संचालन पर रोक लगाने का निर्देश दिया था क्योंकि यह वाटरफ्रंट और ऑफ्श्योर सुविधाओं की श्रेणी में आता था।

एनजीटी के आदेश के बाद कंपनी ने सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की थी, जिसने 13 मई, 2022 को एनजीटी के आदेश के भविष्य के संचालन पर रोक लगा दी थी। नवंबर, 2023 में, विस्तृत सर्वेक्षण और दस्तावेजों की जांच करने के बाद गोवा सीजेडएमए ने डेल्टिन कारवेला (किंग्स कैसीनो) सहित छह ऑफश्योर कैसीनो को सीआरजेड मंजूरी दे दी। सीजेडएमए ने अप्रैल 2023 में एक डिटेल पर्यावरण आकलन प्रभाव (ईआईए) रिपोर्ट के अधीन, मंडोवी नदी में संचालित करने के लिए अपतटीय कैसीनो को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी थी।
डेल्टिन कारवेला की ओर से पेश वरिष्ठ वकील निखिल सखारदांडे ने आज सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया कि मामला अकादमिक और निरर्थक हो गया है क्योंकि कंपनी ने एनजीटी के आदेश के अनुसार अपना परिचालन जारी रखने के लिए संबंधित प्राधिकारी से सीआरजेड अनुमति प्राप्त कर ली है। इन तथ्यों को दर्ज करते हुए, सुप्रीम कोर्ट ने तदनुसार डेल्टा कॉर्प की सहायक कंपनी द्वारा दायर अपीलों का निपटारा कर दिया।

सीआरजेड की अनुमति और अपील का निपटान गोवा में संकटग्रस्त कैसीनो उद्योग के लिए एक राहत के रूप में आता है, जिससे उद्योग के खिलाफ सामने आए पर्यावरणीय मानदंडों के उल्लंघन के आरोपों का पटाक्षेप हो गया है। हालाँकि, कैसीनो उद्योग 1 अक्टूबर, 2023 से चिप्स की खरीद पर 28% जीएसटी लागू होने के बाद संकट का सामना कर रहा है, इसके अलावा जुलाई 2017 के बाद से प्रत्येक दांव के अंकित मूल्य पर हजारों करोड़ रुपये का पूर्वव्यापी कर बकाया है।