Saturday, March 14, 2026
Home Blog Page 53

Shubman Gill diagnosed with dengue, bad news for India ahead of Australia match

World Cup 2023: Shubman Gill tests positive for dengue India’s first match is against Australia, which will be played on Sunday. According to a report in The Indian Express, Shubman Gill may also be out of the match against Australia. But at the moment, Indian cricket control is about this. No official information has been received from the board.

The India-Australia match is scheduled to be played in Chennai. Team India is practicing at the MA Chidambaram Stadium. But Shubman has not joined the practice. He has undergone a dengue test, which has come positive. Shubman is currently under the supervision of management and doctors. He will be tested again on Friday. If Shubman’s recovery is good then there may be a possibility of playing. But if they do not recover. He will be out of the first match against Australia.

The Indian team will be looking for a replacement for Shubman. India have two options in the form of Ishan Kishan and KL Rahul. KL Rahul can be given a chance along with captain Rohit Sharma. Talking about KL Rahul, he has played as an opener at Number 1 in 16 ODIs for India. During this time he has scored 669 runs. Rahul scored 2 centuries while batting at this place. He has also scored 5 half-centuries, batting at number 2, playing 7 ODIs, scoring 246 runs during this period.

The first match of the World Cup 2023 was played between England and New Zealand. New Zealand won it by 9 wickets. India’s first match is against Australia. It will be played in Chennai on Sunday. The match between India and Pakistan will be played on October 14.

महादेव ऐप घोटाला: ईडी के सामने पेश नहीं होंगे रणबीर कपूर! जानिए कितने दिन का मांगा समय

फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर को महादेव ऑनलाइन बुक बेटिंग ऐप मामले में बुधवार को समन जारी किया गया। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रणबीर कपूर को 6 अक्टूबर को समन के सामने पेश होने का निर्देश दिया था। हालांकि, अब खबर आई है कि रणबीर फिलहाल ईडी के सामने पेश होने से इनकार कर रहे हैं। अभिनेता ने एजेंसी से उनके समक्ष पेश होने के लिए कुछ दिन का समय मांगा है।

महादेव सट्टेबाजी ऐप मामला: ईडी ने श्रद्धा कपूर को भेजा समन, आज हो सकती है पूछताछ

रणबीर कपूर ने महादेव ऑनलाइन बुक बेटिंग ऐप से जुड़े मनी केस में पेश होने के लिए और वक्त मांगा है। सूत्रों के मुताबिक, रणबीर कपूर ने प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश होने के लिए 2 हफ्ते का समय मांगा है। आपको बता दें कि रणबीर कपूर महादेव ऑनलाइन गेमिंग ऐप मामले में आरोपी सौरभ चंद्राकर की शादी में शामिल हुए थे। इसी वजह से ईडी ने उन्हें पूछताछ के लिए समन जारी किया है। रणबीर कपूर द्वारा इस अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी एप्लिकेशन को बढ़ावा देने का भी आरोप है।

ये सितारे भी रडार पर

अभिनेता रणबीर कपूर के अलावा आतिफ असलम, राहत फतेह अली खान, अली अजगर, विशाल ददलानी, टाइगर श्रॉफ, नेहा कक्कड़, एली अवराम, भारती सिंह, सनी लियोनी, भाग्य श्री, पुलकित, कीर्ति खरबंदा, नुसरत भरूचा ईडी की जांच के दायरे में हैं। और कृष्णा अभिषेक का नाम सामने आने की खबर भी सामने आ चुकी है. सूत्रों की मानें तो इस ऐप को प्रमोट करने वाले 100 से ज्यादा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी शक के घेरे में हैं। हालांकि इसमें कुछ पाकिस्तानी कलाकार भी हैं। लेकिन जब ये कलाकार भारत आएंगे तो ईडी इन्हें नोटिस दे सकती है।

जानिए क्या है मामला

महादेव ऑनलाइन बुक बेटिंग ऐप कई वेबसाइटों और ऐप्स का सिंडिकेट है। इस कंपनी पर नए यूजर्स को अवैध सट्टेबाजी वाली वेबसाइट्स से जोड़ने, बेनामी बैंक अकाउंट खोलने और पैसों के गबन का आरोप है। हाल ही में सितंबर महीने में ईडी ने महादेव ऑनलाइन लॉटरी एप मामले की जांच करते हुए कोलकाता, भोपाल, मुंबई समेत देश के विभिन्न शहरों में छापेमारी कर 417 करोड़ रुपये की संपत्ति को फ्रीज और जब्त किया था। ऐप से जुड़े कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था। रिपोर्ट्स की मानें महादेव बुक का अवैध कारोबार करीब 5000 करोड़ रुपये से ज्यादा का है।

महादेव सट्टेबाजी ऐप मामला: ईडी ने श्रद्धा कपूर को भेजा समन, आज हो सकती है पूछताछ

प्रवर्तन निदेशालय ने अब बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर को ‘महादेव बेटिंग ऐप’ मामले में समन भेजा है। श्रद्धा की पेशी आज हो सकती है। अब ‘महादेव बेटिंग ऐप’ मामले में सिनेमा सितारों के नाम भी जुड़ते दिख रहे हैं। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कॉमेडियन कपिल शर्मा, अभिनेत्री हुमा कुरैशी, हिना खान और रणबीर कपूर को समन भेजकर अलग-अलग तारीखों पर पूछताछ के लिए पेश होने को कहा था, अब अभिनेत्री श्रद्धा कपूर को भी समन भेजा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, आज (शुक्रवार) श्रद्धा को ईडी के सामने पेश होना होगा और उनसे पूछताछ की जाएगी।

रणबीर ने मांगा दो हफ्ते का समय

आपको बता दें कि ईडी ने इस मामले में बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर को पहले ही समन भेजकर 6 अक्टूबर को रायपुर क्षेत्रीय कार्यालय में पूछताछ के लिए पेश होने का निर्देश दिया है। बताया जा रहा है कि रणबीर कपूर ने दो हफ्ते का समय मांगा है। अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में तीनों कलाकारों को समन भेजकर अलग-अलग तारीखों पर एजेंसी के रायपुर कार्यालय में पेश होने को कहा गया है।

ऐप प्रमोशन और शादी में शामिल हुए सेलेब्स

ईडी धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उनका बयान दर्ज करेगा और ऐप के प्रमोटरों द्वारा कथित रूप से किए गए धन के भुगतान और प्राप्ति के तरीके को समझने की कोशिश करेगा। खबरों के मुताबिक इन कलाकारों को मामले में आरोपी नहीं बनाया जाएगा। ऐसा कहा जाता है कि इन कलाकारों ने महादेव ऐप का प्रचार किया था और कुछ ने ऐप के प्रमोटरों में से एक की विदेशी शादी में मेहमानों का मनोरंजन किया था।

रणबीर के बाद कपिल शर्मा, हुमा कुरैशी और हिना खान को भी ईडी ने भेजा नोटिस, gamingindia.in कल ही कर दिया था खुलासा

महादेव बुक मामले में रणबीर कपूर के बाद अब ईडी ने कॉमेडियन कपिल शर्मा, एक्ट्रेस हुमा कुरैशी और हिना खान को समन भेजा है। आपको बता दें, महादेव ऐप से जुड़े घोटाले की जानकारी जुटाने के लिए ईडी उन्हें पूछताछ के जरिए तलब कर रही है। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही www.gamingindia.in ने इस बात का खुलासा किया था कि ये फिल्म स्टार ईडी के रडार पर हैं और इन्हें जल्द ही नोटिस भेजा जा सकता है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कॉमेडियन कपिल शर्मा को समन भेजा है। बुधवार को ईडी ने रणबीर कपूर को समन भेजा था। गुरुवार को ईडी ने कपिल शर्मा के साथ हुमा कुरैशी और हिना खान को पेश होने का आदेश दिया है। आपको बता दें, यह पूरा मामला महादेव ऐप घोटाले से जुड़ा हुआ है. दरअसल, महादेव ऐप एक ऑनलाइन बेटिंग ऐप है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईडी ने जब सितंबर के महीने में महादेव ऐप की जांच शुरू की थी, तब उन्होंने कोलकाता, भोपाल, मुंबई समेत देश के विभिन्न शहरों में छापेमारी के जरिए करीब 417 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी। इतना ही नहीं ईडी ने कई लोगों को गिरफ्तार भी किया था।

ये भी पढ़ें- रणवीर कपूर के बाद महादेव सट्टा ऐप में ईडी का अगला निशाना होगा कौन? अब ये स्टार्स हैं रडार पर

200 करोड़ रुपये मिले थे सेलेब्स को

ईडी की जांच में सामने आया है कि इन फिल्म स्टार्स को भारी रकम मिली थी। सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप के मालिक हैं। सौरभ चंद्राकर की शादी इसी साल यूएई में बड़े धूमधाम से हुई थी। कहा जा रहा है कि सौरभ ने अपनी शादी पर लगभग 200 करोड़ रुपये कैश खर्च किए थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस शादी में रणबीर कपूर समेत कई अन्य सितारे भी शामिल हुए थे। उन्होंने न सिर्फ इस शादी में शिरकत की बल्कि परफॉर्म भी किया। इतना ही नहीं उसने सौरभ के ऑनलाइन बेटिंग ऐप का भी प्रचार किया। इस सब के लिए उसे नकद राशि दी गई थी, जो हवाला के ट्रेडर्स के जरिए दी गयी थी।

रणबीर कपूर ने ईडी से मांगा समय

ईडी ने रणबीर कपूर को कल यानी 6 अक्टूबर को रायपुर स्थित ईडी ऑफिस आने के लिए समन भेजा था। हालांकि रणबीर कपूर ने ईमेल के जरिए ईडी से दो हफ्ते का समय मांगा है। बता दें, ईडी ने रणबीर कपूर को आरोपी के तौर पर नहीं बुलाया है। वे सिर्फ पैसों के लेन-देन से जुड़ी जानकारी हासिल करना चाहते हैं।

दुकान बंद होने के कगार पर खड़े Dream11 का नया प्रमोशन, क्या पंत और शर्मा लगाएंगे नैया पार

फैंटेसी गेमिंग पर 28 फीसदी की जीएसटी लगने के बाद फैंटेसी गेमिंग प्लेटफॉर्म Dream11 भारत में बंद होने के कगार पर है। हालात ये हैं कि ड्रीम11 कास्ट कटिंग कर रहा है और पिछले दिनों ही मीडिया में कर्मचारियों की छटनी की खबरें आयी थी। लेकिन वहीं अब Dream11 ने वनडे वर्ल्ड कप से पहले रोहित शर्मा और ऋषभ पंत को प्रमोशन में उतारा है। जबकि भारी टैक्स की देनदारी का मामला कंपनी के खिलाफ चल रहा है। असल में जीएसटी के कारण Dream11 पर यूजर्स कम आ रहे हैं। जिसके कारण कारोबार बंदी के कगार पर है। लिहाजा ऑनलाइन गेमिंग में रुचि रखने वाले क्रिकेट प्रशंसकों को अपनी ओर खींचने के मकसद से कंपनी ने प्रचार को आक्रमक बनाया है। गौरतलब है कि Dream11 भारतीय क्रिकेट टीम का स्पांसर भी है।

क्रिकेटर और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट ‘एक्स’ पर प्रमोशनल वीडियो शेयर किया है। उल्लेखनीय है कि क्रिकेट महाकुंभ की शुरुआत आज से शुरू हो गयी है और आज इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच पहले मैच खेला जा रहा है। यह अभियान टैग लाइन ‘थोड़ा एक्स्ट्रा’ पर केंद्रित है। Dream11 के प्रोमो में पंत शर्मा को अभ्यास समय से पहले नींद से जगाते नजर आ रहे हैं। पंत कहते हैं कि मुश्किल परिस्थितियों में बेहतर प्रदर्शन करने और जीतने के लिए एक्ट्रा कोशिशों की जरूरत है।

Dream11 ने लॉच किया था डिस्काउंट सिस्टम

असल में घाटे से जूझ रहे Dream11 ने हाल ही में यूजर्स के लिए हालिया जीएसटी परिवर्तनों की भरपाई के लिए अपना नया डिस्काउंट पॉइंट सिस्टम लॉन्च किया था। लेकिन इसका फायदा कंपनी को नहीं मिला और यूजर्स Dream11 की से ज्यादा नहीं जुड़े। नई डिस्काउंट प्वाइंट प्रणाली के अनुसार, कंपनी यूजर्स को जीएसटी के रूप में काटे गए उनके पैसे वापस करने करने जा रही है। नए जीएसटी परिवर्तनों के अनुसार, ऑनलाइन गेमिंग पर अब 28 फीसदी जीएसटी लिया जाएगा।

28 हजार करोड़ की टैक्स की देनदारी है Dream11 पर

Dream11 का विज्ञापन अभियान ऐसे समय में आ रहा है, जब इसे अब तक का सबसे बड़ा जीएसटी डिमांड नोटिस मिला है। डीजीजीआई (डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस) ने बकाया के रूप में प्लेटफॉर्म से 28,000 करोड़ रुपये का दावा किया है। सिर्फ Dream11 ही नहीं, गेम्सक्राफ्ट, प्ले गेम्स 24×7 जैसे प्लेटफॉर्म भी नोटिस दिए गए हैं। अब ये कंपनियां कोर्ट में टैक्स ना देने के लिए लड़ रही हैं। वहीं ज्यादा कीमत देकर क्रिकेटर और स्टार्स को प्रमोशन के लिए उतार रही हैं।

Cricket World Cup 2023 begins today, read what happened in the final last time

England vs New Zealand WC 2023: The first match of the World Cup 2023 between England and New Zealand will be played in Ahmedabad. The final match of the World Cup 2019 was also played between these two teams. England won the title by defeating New Zealand. Now once again both teams will be on the field against each other. It will not be easy for New Zealand to win this time too. Talking about it, the match was tied. After this, the result of the match was released from the Super Over.

In fact, the final match of the World Cup 2019 was played between New Zealand and England at Lord’s. New Zealand batted first and scored 241 runs with the loss of 8 wickets. During this time Henry Nicholls scored 55 off 77 balls. Latham scored 47 runs. During this time, Chris Woakes scored 37 runs in 9 overs for England. Liam Plunkett took three wickets for 42 runs in 10 overs. Archer and Wood also got one wicket each.

Chasing the target set by New Zealand, England had scored 241 runs in 50 overs when they were all out. In response, New Zealand also scored 15 runs. So the Super Over was also tied.

The Super Over was also tied after the England-New Zealand final match was tied. The match was very exciting. After this, the result of the match was drawn on the basis of which team scored more boundaries. England had scored 26 boundaries in the entire match, while the New Zealand players had scored 17 boundaries , . Has been canceled.

Cricket world cup2023: 45 दिनों तक क्रिकेट के महाकुंभ की शुरुआत आज से

भारत में क्रिकेट को सबसे बड़े खेल के तौर पर देखा और खेला जाता है। भारत और पाकिस्तान के मैच में हालत ये होती है कि पूरा देश लगभग थम जाता है। इस एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप की शुरुआत आज से होने जा रही है।

Cricket world cup2023: आज से क्रिकेट का महाकुंभ शुरू होने जा रहा है। आईसीसी वनडे विश्व कप में 48 मैच 45 दिन में खेले जाएंगे, जबकि 10 देशों की विश्वस्तरीय टीम अपने प्रदर्शन से इस टूर्नामेंट को जीतने की कोशिश करेंगी।

टूर्नामेंट की शुरुआत अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगी। जहां 2019 के विश्व कप के दोनों फाइनलिस्ट इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मैच होगा। गत विजेता इंग्लैंड अब इयोन मोर्गन की जगह जोस बटलर की कप्तानी में अपना खेल दिखाएगी, लेकिन इंग्लैंड के कप्तान केन विलियमसन चोटिल है।

इस टूर्नामेंट का सबसे महत्वपूर्ण मैच 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में ही होगा, जोकि भारत और पाकिस्तान के बीच में होगा। भारत चौथी बार वनडे विश्व कप की मेजबानी कर रहा है। लेकिन पिछली बार उसे अपने पड़ोसी देशों के साथ मिलकर इसका आयोजन करना पड़ा था।

Cricket world cup: वर्ल्ड कप का आगाज, England जीत के साथ करना चाहेगी शुरुआत

वर्ल्ड कप आज से शुरु होने जा रहा है, क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट में सभी टीमें अपने पूरे दमखम के साथ खेल के मैदान में उतरने जा रही है। जहां भारत को इस टूर्नामेंट का दावेदार माना जा रहा है। वहीं वर्ल्ड कप की शुरुआत इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के मैच से होगी।

Cricket world cup: क्रिकेट के वर्ल्ड कप का आगाज होने में होने जा रहा है। आज इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच में वर्ल्ड कप का पहला मैच खेला जाएगा। पिछली बार की चैंपियन इंग्लैंड इस वर्ल्ड कप की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी, लेकिन विश्व कप के फाइनल में न्यूजीलैंड की टीम की हार का हिसाब भी कीवी टीम जरूर करना चाहेगी।

दोनों टीम मजबूत है, लेकिन न्यूजीलैंड की टीम के कप्तान केन विलियमसन और टीम सऊदी इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच के लिए दोनों टीमों ने तैयारी तो की है। लेकिन यह पिच कैसा खेलेगी यह एक बड़ा सवाल सभी के मन में है। अभी तक इस स्टेडियम में 28 वनडे मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें जो बल्लेबाजी पहले करती है टीम उसका पलड़ा भारी रहता है। जिन टीमों ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी की है, उन्होंने 16 मैच जीते हैं। जबकि 12 माचो में रन चेज करने वाली टीम जीत पाई है। इस मैदान पर औसतन 225 से ढाई सौ के बीच में स्कोर बनता है। 260 का स्कोर इस पिच पर काफी अच्छा माना जाता है।

न्यूजीलैंड टीम के लिए इस मैच में एक बुरी खबर है, टीम के कप्तान केन विलियमसन घुटने की चोट के कारण इस मैच में नहीं खेल पाएंगे, जबकि टीम के एक्सपीरियंस बॉलर टीम सऊदी भी अगुंठे की चोट के कारण इस मैच में नहीं खेलेंगे।

रणवीर कपूर के बाद महादेव सट्टा ऐप में ईडी का अगला निशाना होगा कौन? अब ये स्टार्स हैं रडार पर

ऑनलाइन बेटिंग यानी ऑनलाइन गैंबलिंग ऐप महादेव बुक से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ा मोड़ आ गया है। ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय ने अभिनेता रणबीर कपूर को पूछताछ के लिए समन भेजा है और उन्हें 6 अक्टूबर को ईडी के सामने पेश होना है। अब तक इस मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 17 बॉलीवुड सितारों के नाम सामने आ चुके हैं। इस मामले में अब रणबीर कपूर का नाम जुड़ गया है। माना जा रहा है कि रणवीर कपूर के बाद अब ईडी इन सितारों को समन भेजेगी। मालूम हो कि इस ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ने फरवरी 2023 में हुई अपनी शादी में करीब 200 करोड़ रुपए खर्च किए थे. इस शादी में रणबीर कपूर समेत बॉलीवुड के 17 सितारों को आमंत्रित किया गया था। सौरभ चंद्राकर ने सभी को भारी-भरकम फीस भी दी थी।

ईडी ने सितंबर 2023 में महाबुक ऐप मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए भोपाल, मुंबई और कोलकाता में सर्च ऑपरेशन चलाया था। इसमें जांच एजेंसी ने 417 करोड़ रुपये जब्त किए थे। पता चला कि इस महादेव बुक एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल महादेव हैं। फिलहाल रणबीर कपूर से इस मामले में पूछताछ होगी। बताया जा रहा है कि ईडी के बहुत सबूत हैं। जिसके जरिए रणवीर कपूर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। रणवीर के अलावा 17 अन्य फिल्मी सितारों को भी पूछताछ के लिए एक-एक कर समन भेजा जा सकता है।

आइये समझते हैं ये पूरी कहानी है क्या

  1. सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल महादेव बुक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में वांछित हैं। ये दोनों छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। ईडी सूत्रों के अनुसार, चंद्राकर ने 18 सितंबर, 2022 को दुबई में एक और पार्टी दी थी।सात सितारा लग्जरी होटल में हुई उस पार्टी में शामिल होने के लिए कुछ बॉलीवुड सितारों को 40 करोड़ रुपये दिए गए हैं।
  2. फरवरी 2023 में सौरभ चंद्राकर द्वारा आयोजित शादी के लिए, परिवार के सदस्यों को नागपुर से दुबई ले जाने के लिए निजी जेट किराए पर लिए गए थे। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज, वेडिंग प्लानर, डांसर्स, डेकोरेटर सभी मुंबई से दुबई के लिए रवाना हो गए। परफॉर्म करने वाले सितारों की लिस्ट में आतिफ असलम, राहत फतेह अली खान, अली असगर, विशाल ददलानी, एली अवराम, भारती सिंह, भाग्यश्री, कृति खरबंदा, नुसरत भरूचा, कृष्णा अभिषेक और अन्य सेलेब्स शामिल थे। नाम शामिल हैं.
  3. महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी की जांच दिसंबर 2023 में शुरू हुई थी।तभी बॉलीवुड कनेक्शन सामने आया था।
  4. महादेव ऑनलाइन बेटिंग एप्लिकेशन एक गेम ऐप है जिस पर पिछले साल लगभग दस लाख लोगों ने दांव लगाया था। ऐप को लगभग 30 केंद्रों से संचालित किया जा रहा है। लेकिन प्रमोटर अब दुबई में रहते हैं, जहां सट्टेबाजी वैध है।
  5. कुछ बॉलीवुड हस्तियां महादेव ऑनलाइन बुक ऐप का प्रचार करते हुए यूट्यूब वीडियो में दिखाई दीं। हालांकि, ईडी ने आधिकारिक तौर पर उन बॉलीवुड हस्तियों के नामों का खुलासा नहीं किया है, जिन्हें ऐप के विज्ञापनों में दिखाया गया था।
  6. शुक्रवार 29 सितंबर को ईडी के अधिकारियों ने जानकारी दी कि एजेंसी ने इस मामले में भोपाल, मुंबई और कोलकाता में तलाशी अभियान चलाया था, जिसके तहत 417 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई थी।
  7. चूंकि सट्टेबाजी प्रतिबंधित है, इसलिए सट्टेबाजी साइटों की कार्यप्रणाली भारत में अलग-अलग नामों से संचालित होने के लिए थी।
  8. सौरभ चंद्राकर छत्तीसगढ़ के भिलाई के रहने वाले हैं और वहां उनकी जूस की दुकान थी। सौरभ चंद्राकर जूस बेचने का काम करता था, जबकि उनसके पिता नगर निगम में पंप ऑपरेटर थे। साल 2019 में सौरभ चंद्राकर दुबई चले गए, और वहां एक सट्टेबाजी ऐप पर काम करने लगे।
  9. ईडी के अनुसार, फ्रेंचाइजी खरीदारों और नए उपयोगकर्ताओं को आकर्षित करने के लिए भारत में सट्टेबाजी विज्ञापनों पर भारी रकम खर्च की जा रही थी। इसी के आधार पर सौरभ चंद्राकर ने दुबई में अपना साम्राज्य स्थापित किया।
  10. महादेव बुक ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अब तक जिन 17 बॉलीवुड सेलेब्स के नाम सामने आए हैं, उनमें शामिल हैं- रणबीर कपूर, नुसरत भरूचा, कृष्णा अभिषेक, अली असगर, विशाल ददलानी, पुलिकट सम्राट, नेहा कक्कड़, एली अवराम, भारती सिंह. सनी लियोनी, भाग्यश्री, आतिफ असलम, टाइगर श्रॉफ, राहत फतेह अली खान, कृति खरबंदा।

महादेव बुक मामले में फिल्म स्टार्स की बढ़ी मुश्किलें, ईडी ने सट्टेबाजी मामले में रणबीर कपूर को किया तलब

महादेव बुक मामले में प्रवर्तन निदेशालय एक्शन में हैं। अब ईडी की नजर फिल्म स्टार्स पर है और इसी सिलसिले में ईडी ने बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर को अवैध सट्टेबाजी ऐप का प्रचार करने के लिए तलब किया है। यह ऐप फेयरप्ले है, जो महादेव बुक के अंतरराष्ट्रीय सट्टेबाजी नेटवर्क के तहत आने वाले ऐप में से एक है। हालांकि इससे पहले बॉलीवुड के कई स्टार्स और सेलिब्रेटी ईडी के निशाने पर हैं। ये वो स्टार्स हैं जो महादेव बुक के संचालक सौरभ चंद्राकर की शादी में दुबई गए थे और उन्हें हवाला के जरिए पैसा मिला था।

महादेव बुक को भारत में सबसे बड़ा अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क माना जाता है। ईडी लंबे समय से इस मामले की जांच कर रही है। हाल ही में, ईडी ने देश भर में ऐप के ऑपरेटरों से जुड़े कई प्रमुख नामों पर भी मामला दर्ज किया था। अब इस मामले में रणबीर को शुक्रवार 6 अक्टूबर को पूछताछ के लिए एजेंसी के सामने पेश होना है। ईडी का ये एक्शन हवाला चैनलों के माध्यम से एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी को ट्रांसफर किए गए लगभग 112 करोड़ रुपये के तुरंत बाद आया है।

इवेंट कंपनी पर महादेव बुक के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर की शादी की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी थी। कंपनी ने तब दुबई में एक कार्यक्रम में आने और पर हुनर दिखाने वाले हस्तियों को पैसा दिया था। ईडी ने हाल ही में दुबई का दौरा करने वाली हस्तियों के प्रबंधकों के परिसरों पर छापा मारा और कई स्थानों से कुल 2.5 करोड़ रुपये जब्त किए। इसके अलावा, एजेंसी ने चंद्राकर की शादी में जाने वाले और सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म को प्रमोट करने वाले स्टार्स को तलब करने की भी योजना बनाई है।

ये स्टार्स हैं रडार पर

कुछ प्रमुख कलाकार जो वर्तमान में ईडी के रडार पर हैं, उनमें टाइगर श्रॉफ, सनी लियोन, भाग्यश्री, कृति खरबंदा, नुसरत भरुचा, विशाल ददलानी, पुलकित सम्राट, नेहा कक्कड़, एली अवराम, भारती सिंह और कृष्णा अभिषेक शामिल हैं।

5 हजार करोड़ से रुपये से ज्यादा का है नेटवर्क

अब तक, यह अनुमान लगाया गया है कि सट्टेबाजी का पूरा नेटवर्क 5,000 करोड़ रुपये से अधिक का है। अधिकारी चंद्राकर और रवि उप्पल के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की प्रक्रिया में जुटे हुए हैं। गौरतलब है कि चंद्राकर और उप्पल दुबई से सट्टेबाजी के पूरे नेटवर्क को छिपाकर संचालित कर रहे हैं। वे दुबई में छोटे ऑपरेटरों को ट्रेनिंग देते हैं और उसके बाद उन्हें भारत वापस भेजते हैं। यही लोग भारत में उनके लिए नेटवर्क को चला रहे हैं।