Saturday, March 14, 2026
Home Blog Page 43

ऑफश्योर गैंबलिंग कंपनियों के चक्कर में घरेलू रियल मनी गेमिंग कंपनियां भी नपेंगी?

रियल मनी गेमिंग को लेकर केंद्र सरकार सख्त होने जा रही है। वित्त मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक कुछ कंपनियां विदेशी ऑफशोर गैंबलिंग कंपनियों का मुखौटा भर है और भारत में कंपनियां कैश ट्रांजैक्शंस और मनी लांड्रिंग जैसे काम कर रही है लिहाजा इनको रोकने के लिए इनकम टैक्स, एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट और अन्य एजेंसियां आगे भी काम करती रहेगी।

फिलहाल देश में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं साथ ही साथ अगले साल लोकसभा चुनाव भी आने वाले हैं। ऐसे में रियल मनी गेमिंग के जरिए देश में नकद काला धन बड़ी मात्रा में भेजा जा सकता है और चुनाव प्रभावित करने का काम हो सकता है। ऐसा आरोप ऑफशोर गैंबलिंग कंपनी महादेव बुक्स छत्तीसगढ़ में कर रही है, महादेव बुक्स ने सैकड़ो करोड रुपए एक राजनीतिक दल को दिए हैं। इसको देखते हुए विदेशी गैंबलिंग कंपनियों के साथ-साथ घरेलू रियल मनी गेमिंग कंपनियों में इवेस्टमेंट और उनके विदेशी संबंधों को भी खंगाला जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में चुनावी रैली में PM मोदी बोले- कांग्रेस ने महादेव नाम को नहीं छोड़ा

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में अवैध सट्टेबाजी ऐप महादेव बुक एक बड़ा मामला बन गया है। बीजेपी और कांग्रेस इस ऐप को लेकर एक दूसरे पर लगातार हमले कर रहे हैं। वहीं चुनाव प्रचार के लिए पीएम मोदी शनिवार को राज्य पहुंचे और दुर्ग में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को झूठ का पुलिंदा बताया और महादेव सट्टा ऐप मामले का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने जनता के विश्वास को तोड़ा है। उन्होंने महादेव का नाम भी नहीं छोड़ा। कांग्रेस की प्राथमिकता अपने नेताओं के चहेतों को नौकरी बांटना और आपके बच्चों को नौकरियों से बाहर करना है। पीएससी घोटाले में कांग्रेस ने यही किया।

पीएम मोदी ने कहा कि मैं छत्तीसगढ़ बीजेपी की पूरी टीम को बधाई दूंगा कि उन्होंने कल संकल्प पत्र जारी किया है जो आपके सपनों को साकार करेगा। इस संकल्प पत्र में छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों, यहां के युवाओं और किसानों को सबसे बड़ी प्राथमिकता दी गई है। भाजपा का ट्रैक रिकॉर्ड है कि हम जो कहते हैं वह करते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी के संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस के झूठ का पुलिंदा भी है।

छत्तीसगढ़ के सीएम बताएं कि घोटाले से उनका क्या संबंध है?

पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि दो दिन पहले बहुत बड़ी छापेमारी हुई थी। कांग्रेस नेता लूट के पैसों से अपने घरों को भर रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने जनता के विश्वास को तोड़ा है। उन्होंने महादेव का नाम भी नहीं छोड़ा। छत्तीसगढ़ के सीएम को बताना चाहिए कि घोटाले से उनका क्या संबंध है। पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में एजेंसियों ने दो दिन पहले छापा मारे और घोटाले के पैसे बरामद किएहैं। पूरा छत्तीसगढ़ यही बात कह रहा है। 30% हिस्सेदारी, आपका व्यवसाय सुनिश्चित है ‘ पैसा जुआरी का है। महादेव ऐप के जरिए गरीबों को लूटा गया है। हर कोई जानता है कि इस ऐप के तार कितनी दूर तक जुड़े हुए हैं। यहां के मुख्यमंत्री बौखला गए हैं।

मुझे हर दिन गालियां मिलती हैं: पीएम मोदी

यहां के नेता हमें धमकी दे रहे हैं। आप सभी पीएसई और महादेव घोटाले के बारे में जानते हैं। सीमेंट घोटाला, चावल घोटाला, कोरोना सेस घोटाला। उन्होंने कहा कि इन कांग्रेसियों को हर रोज मोदी को गाली देनी पड़ रही है। मैं हर दिन 2-2.5 किलो गाली का सेवन करता हूं। आपने भ्रष्टाचारियों को जवाबदेह ठहराने के लिए मोदी को दिल्ली भेजा है। पीएम मोदी ने कहा कि ये मोदी हैं और वो गालियों से डरने वाले नहीं हैं. कांग्रेस के रिपोर्ट कार्ड में घोटाले के अलावा कुछ नहीं है। सरकार बनने के बाद हम भ्रष्टाचारियों को जेल भेजेंगे। कांग्रेस गरीबों के दुख-दर्द को नहीं समझती है।

BJP नेता और केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बघेल पर लगाया आरोप, बोली- महादेव ऐप प्रमोटर से लिए हैं सीएम ने करोड़ों रुपये

छत्तीसगढ़ उन पांच राज्यों में से एक है जहां विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और इस बीच केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस और भूपेश बघेल पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने शनिवार सुबह दिल्ली बीजेपी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीएम भूपेश बघेल पर निशाना साधा और उन पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। सत्ता में रहते हुए सट्टेबाजी के कारोबार में रहना छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की वास्तविकता है। गौरतलब है कि कल भूपेश बघेल के खिलाफ कुछ चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।

असीम दास से 5 करोड़ रुपये बरामद

असीम दास नाम के शख्स के पास से 5.30 करोड़ रुपये बरामद किए गए हैं। मैं पूछना चाहती हूं कि क्या यह सच है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं ने शुभम सोनी के माध्यम से असीम दास से पैसा लिया है। क्या यह सच है कि शुभम सोनी के माध्यम से असीम दास को रायपुर जाकर भूपेश बघेल को चुनावी फंड देने का वॉयस मैसेज भेजा गया था? मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में शुभम सोनी ने अपने लिखित बयान में कहा है कि महादेव ऐप के प्रमोटर ने भूपेश बघेल को 508 करोड़ रुपए की रिश्वत दी है।

स्मृति ईरानी ने पूछे ये सवाल

स्मृति ईरानी ने कहा, ‘भूपेश बघेल सत्ता में रहकर अटकलों का बड़ा खेल खेल रहे हैं. कल राज्य के मुख्यमंत्री को लेकर बहुत बड़े खुलासे हुए हैं। असीम दास नाम के शख्स के पास से 5.30 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम बरामद की गई है. मैं आज कुछ सवाल पूछना चाहती हूं, ‘क्या यह सच है कि असीम दास शुभम सोनी के माध्यम से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं को पैसे पहुंचाता था?

बीजेपी ने पूछे ये सवाल

  1. क्या यह सच है कि असीम दास शुभम सोनी के माध्यम से पैसे पहुंचाता था?
  2. क्या यह सच है कि असीम दास को वॉयस मैसेज के जरिए रायपुर जाकर बघेल को चुनावी खर्च के लिए पैसे देने का आदेश दिया गया था?
  3. क्या यह सच है कि 2 नवंबर को होटल ट्राइटन में असीम दास के पास से पैसे बरामद किए गए थे???
  4. क्या यह सच है कि पीएमएलए के तहत विभिन्न बैंक खातों से 15 करोड़ रुपये फ्रीज किए गए थे? ये सारे सवाल मैं आज भूपेश बघेल और कांग्रेस नेताओं से पूछ रही हूं।
  5. असीम दास नाम के शख्स के पास से 5 करोड़ 30 लाख रुपये से ज्यादा की रकम बरामद की गई है.

ईडी को गुरुवार को मिली सफलता

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया, जिसमें 5.39 करोड़ रुपये नकद जब्त किए गए, इस दौरान ईडी ने महादेव बुक ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप सिंडिकेट पर कार्रवाई की थी।

इंटेलिजेंस में सामने आया सच?

ईडी को दो नवंबर को खुफिया जानकारी मिली थी कि सात और 17 नवंबर 2023 को होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महादेव ऐप के प्रमोटरों द्वारा छत्तीसगढ़ में बड़ी मात्रा में नकदी पहुंचाई जा रही है। ईडी ने होटल ट्राइटन और एक अन्य स्थान पर तलाशी ली। भिलाई के लिए बड़ी मात्रा में नकदी पहुंचाने और सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी के चुनाव खर्च के लिए संयुक्त अरब अमीरात से विशेष रूप से भेजे गए कैश कूरियर असीम दास को हिरासत में लिया गया।

असीम दास को ईडी ने किया गिरफ्तार

ईडी ने (उनकी कार और उनके आवास से) 5.39 करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं। असीम दास ने स्वीकार किया है कि जब्त किए गए धन की व्यवस्था महादेव ऐप के प्रमोटरों ने छत्तीसगढ़ राज्य में आगामी चुनाव खर्च के लिए एक राजनेता ‘बघेल’ को देने के लिए की थी। ईडी ने महादेव ऐप के कुछ बेनामी बैंक खातों का भी पता लगाया है, जिनमें 15.59 करोड़ रुपये की शेष राशि फ्रीज की गई है। ईडी ने असीम दास को गिरफ्तार कर लिया है।

ऑनलाइन गेमिंग पर 28 फीसदी जीएसटी के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट याचिका दाखिल, नोटिस जारी

ऑनलाइन गेमिंग पर 28 फीसदी जीएसटी लागू करने के केन्द्र सरकार के फैसले के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल की गयी है। असल में ऑनलाइन गेमिंग कंपनी कमल मिश्रा एंड एसोसिएट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा दायर एक याचिका केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (संशोधन) अधिनियम, 2023 और सीजीएसटी संशोधन नियमों की वैधता को चुनौती देते हुए दाखिल की है। जिसमें ऑनलाइन मनी गेमिंग कंपनियों से लिए जा रहे 28फीसदी जीएसटी का विरोध किया गया है।

याचिका में सीजीएसटी अधिनियम की धारा 15 (5) को चुनौती देने के अलावा केंद्र सरकार की जा वैल्यूएशन भी चुनौती दी गयी है। लाइव लॉ के अनुसार, याचिकाकर्ता एक ऑनलाइन कौशल-आधारित गेमिंग प्लेटफॉर्म चलता है और इसमें औसतन लगभग 5,000 यूजर आते हैं। याचिका कर्ता का कहना है कि प्लेटफ़ॉर्म केवल 10 फीसदी रखी जाती है जबकि शेष यूजर के पास चली जाती है।

याचिका में कहा गया है कि जीएसटी में बदलाव से पहले 18 फीसदी प्लेटफॉर्म फीस लगती थी। अब इसमें बदलाव किया गया है और अब पूर्ण अंकित मूल्य पर 28 फीसदी टैक्स लिया जा रहा है। शतरंज, क्रिकेट आदि जैसे कौशल से जुड़े खेल वैध और वांछनीय गतिविधियों की सीमा में आते हैं जो भारत के संविधान के अनुच्छेद 19 (1) (जी) द्वारा संरक्षित हैं। इस प्रकार के गेम्स सट्टेबाजी और जुए की गतिविधियों से अलग हैं।

याचिकाकर्ता का कहना है कि ऑनलाइन गेम्म और सट्टे को समान रूप से रखना संविधान के अनुच्छेद 14 का उल्लंघन है। याचिकाकर्ता ने दावा किया कि उल्लंघन तब हुआ जब कौशल और सट्टेबाजी पर 28 फीसदी का टैक्स लगाया गया था।

मामले की अगली सुनवाई 11 जनवरी 2024 को होगी

पूरे मामले की सुनवाई इलाहाबाद उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति सिंह और न्यायमूर्ति प्रसाद की खंडपीठ ने की और जिन्होंने अटॉर्नी जनरल, भारत संघ और अन्य को नोटिस जारी किए। मामले की अगली सुनवाई 11 जनवरी, 2024 को होगी।

1अक्टूबर से लागू किया था 28 फीसदी जीएसटी

ऑनलाइन मनी गेमिंग और कैसीनो कंपनियों के लिए जीएसटी की गणना करने वाले नए मानदंडों को 1 अक्टूबर 2023 से केंद्र सरकार द्वारा अधिसूचित किया गया था और हालांकि उद्योग ने प्रावधानों के साथ अपनी निराशा व्यक्त की थी।

Gujrat HC ने विजन11-Twelfth Man को gst के नोटिस पर लगाया स्टे

गुजरात उच्च न्यायालय ने (3 नवंबर 2023) सीजीएसटी अधिनियम की धारा 74(1) के तहत फैंटेसी ऑपरेटर विजन11 और Twelfth Man को जारी टैक्स नोटिस पर रोक लगा दी। जीएसटी विभाग ने Vision11 को 1700 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस भेजा था, जिसमें कहा गया था कि कंपनी के गेम्स सट्टेबाजी और जुए की प्रकृति वाले हैं।

विजन11 ने Gujrat HC में वरुण गुंबर बनाम यूओआई और अन्य मामलों में पिछले उदाहरण देकर जीएसटी विभाग के नोटिस को चुनौती दी थी। साथ में कोर्ट में कहा कि उनकी कंपनी स्किल बेस्ड गेम्स के लिए एक प्लेटफार्म है। और सट्टेबाजी और जुए की किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं है। कंपनी ने तर्क दिया कि वह सभी जीत और क्रेडिट को ट्रस्ट में रखा जाता है।

जीएसटी विभाग ने अपने कारण बताओ नोटिस में आरोप लगाया था कि विज़न11 एक ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफार्म है और फुल फेस वैल्यू पर जीएसटी लगाने का प्रस्ताव दिया है। इस मामले को ट्वेल्थ मैन फैंटेसी से जुड़े इसी तरह के एक अन्य मामले के साथ टैग किया गया था। याचिकाकर्ताओं ने कई आधारों पर सीजीएसटी नियमों के नियम 31ए की संवैधानिकता को भी चुनौती दी है, जिसमें यह भी शामिल है कि यह नियम स्पष्ट रूप से मनमाना है और वैधानिक जनादेश से परे है। दोनों कंपनियों ने बताया कि इस साल 1 अक्टूबर से कानून में संशोधन किया गया है, हालांकि, इसे इसके सम्मिलन से पहले की अवधि के लिए लागू नहीं किया जा सकता है।

माल और सेवा कर खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) ने अब तक 40 से अधिक ऑनलाइन रियल मनी गेमिंग कंपनियों को 2017-2022 की अवधि के लिए पूर्वव्यापी कर बकाया के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है, जिसकी कुल राशि रु। 1.5 लाख करोड़ रुपये, साथ ही ब्याज और जुर्माना, इस व्याख्या के आधार पर कि प्लेटफ़ॉर्म जुआ और सट्टेबाजी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं, और इसलिए प्लेटफ़ॉर्म पर प्रत्येक दांव या प्रवेश शुल्क 28% कर के अधीन है।

पक्षों को सुनने के बाद, गुजरात उच्च न्यायालय ने आगे की कार्यवाही पर रोक लगा दी और मामले की सुनवाई अब जनवरी 2024 में हो सकती है। इसी तरह के मामले बॉम्बे उच्च न्यायालय (गोवा बेंच) और सिक्किम सहित कुछ अन्य उच्च न्यायालयों में दायर किए गए थे। कौशल गेमिंग ऑपरेटर गेम्सक्राफ्ट से जुड़े इसी तरह के मामले पर एक विशेष अनुमति याचिका सुप्रीम कोर्ट में लंबित है।

ED का दावा, भूपेश बघेल ने महादेव एप से 500 करोड़ रुपये लिए

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महादेव बुक सट्टेबाजी जांच के संबंध में एक चौंकाने वाला दावा किया। ईडी ने कहा गया है कि छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल को अवैध ऐप प्रमोटरों से 508 करोड़ रुपये मिले हैं। छत्तीसगढ़ में महादेव एप एक बड़ा मुद्दा है और ईडी ने विधानसभा चुनाव से ठीक चार दिन इतना बड़ा खुलासा किया है। यह पहली बार है कि चुनावों के दौरान ईडी ने साफतौर पर कहा है कि किसी राज्य के मुख्यमंत्री ने किसी व्यक्ति या कंपनी से सीधे तौर पर रिश्वत ली है।

ईडी पिछले दो दिनों से छत्तीसगढ़ में महादेव एप के पैसे डिलीवर करने वाले एक व्यक्ति असीम दास का पीछा कर रही थी, जिसके पास से 5.39 करोड़ रुपये नकद जब्त भी किए हैं। ईडी ने दास को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ की ओर ये दावा किया।

ईडी के मुताबिक, “असीम दास से पूछताछ से, और उसके पास से बरामद फोन की फोरेंसिक जांच से, और शुभम सोनी (महादेव नेटवर्क के उच्च रैंकिंग आरोपियों में से एक) द्वारा भेजे गए ईमेल की जांच से कई चौंकाने वाले आरोप सामने आए हैं, जांच के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को नियमित भुगतान किया गया है और अब तक महादेव एप के प्रमोटरों द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लगभग 508 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है,। दरअसल पिछले कई महीनों से ईडी महादेव एप के प्रमोटरों और उसके नेटवर्क की जांच कर रही है। इस दौरान रोज नए नए खुलासे हो रहे हैं।

खुफिया एजेंसी ने भीम यादव नाम के एक पुलिस कांस्टेबल से भी पूछताछ की थी। उसी दौरान पता चला कि यादव महादेव बुक प्रमोटर्स के साथ सक्रिय रूप से जुड़ा हुआ था। वह पहले भी ड्यूटी पर रहते हुए दुबई की यात्रा कर चुका है।

इसके अलावा, पुलिस कांस्टेबल ने दुबई में रवि उप्पल और सौरभ चंद्राकर से भी कई बार मुलाकात की। मेसर्स आहूजा ट्रेवल्स ने उनकी यात्रा का खर्च वहन किया था, जहां उसने ऐप के कई बड़े और भव्य कार्यक्रमों में भी भाग लिया था। ईडी ने यह भी खुलासा किया कि उनकी यात्राओं से छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ अधिकारियों और राजनेताओं को फायदा हुआ।

कांग्रेस ने महादेव बुक रैकेट में ईडी के दावों को खारिज किया

इसके विपरीत, बघेल के डिप्टी टीएस सिंह देव ने दावों को खारिज कर दिया और कहा कि ये पूरी तरह से फर्जी हैं। देव ने आगे कहा कि सारे दावे सिर्फ चुनाव से पहले गलत बातें फैलाने के लिए किये जा रहे हैं। इससे पहले, कई कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार कांग्रेस की राज्य सरकार को बदनाम करने के लिए सत्ता का दुरुपयोग कर रही है।

यह समझा जाता है कि चंद्राकर और उप्पल सहित महादेव बुक के प्रमोटर दुबई से सट्टेबाजी रैकेट का संचालन करते हैं। हाल ही में उनका वानुअतु का पासपोर्ट भी ईडी की नजर में आया था. इसके अलावा, ईडी ने मुख्य आरोपी के खिलाफ कई नोटिस जारी किए हैं। दरअसल, एजेंसी ने आरोपी को भारत वापस भेजने में मदद के लिए इंटरपोल को भी सूचित किया है।

Mahadev app छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रभावित करने के लिए दुबई से भेज रहा है कैश

देश में अवैध जुआ कंपनियां (Illegal betting companies) अपनी काली कमाई से अब देश के चुनावों को भी प्रभावित करने की कोशिश कर रही हैं। प्रर्वतन निदेशालय (ED) से लेकर दूसरी एजेंसियों के निशाने पर आए, महादेव बुक्स ऐप (Mahadev books app) अब दुबई से छत्तीसगढ़ (Dubai to Chhatishgarh) में पैसे के जरिए चुनाव प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है। दुबई में बैठा सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल छत्तीसगढ़ में अपनी पसंद का मुख्यमंत्री बनाने के लिए विदेशों से मोटा पैसा छत्तीसगढ़ में भेज रहे हैं। ईडी को बड़े फंड की एक ऐसी ही खेप की पुख्ता जानकारी मिली है और इसके बाद चलाए सर्च ऑपरेशन में उसने बड़ी नकद रकम पकड़ी है।

ईडी ने कल शाम से ही भिलाई से लेकर पूरे छत्तीसगढ़ में सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। इसके बाद रायपुर के एक होटल में एक व्यक्ति को पकड़ा गया, जिसके पास 3.12 करोड़ रुपये नकद बरामद हुए। इससे पूछताछ के बाद इस व्यक्ति के भिलाई स्थित घर पर 1.8 करोड़ रुपये नकद बरामद हुए। ईडी को मिली जानकारी के मुताबिक कुछ बेनामी बैंक खातों में भी 10 करोड़ रुपये से ज्य़ादा भेजे गए हैं, ताकि चुनावों को प्रभावित किया जा सके। ईडी सूत्रों के मुताबिक, ताज़ा कैश मामले में कुछ सरकारी अधिकारियों के रोल की भी जांच हो रही है। साथ ही और भी नकद हो सकता है, लिहाजा सर्च ऑपरेशन अभी भी चल रहा है।

यह ऐसा पहला मामला सामने आया है, जिसमें चुनावों को प्रभावित करने के लिए किसी जुआ कंपनी के सीधे सीधे शामिल है। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी लगातार आरोप लगा रही थी कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल महादेव बुक्स ऐप के सौरभ चंद्राकर को बचा रहे हैं।

भारतीय टीम श्रीलंका को रौंदकर, सबसे पहले सेमीफाइनल में पहुंची

भारत ने श्रीलंका (India Sri lanka) को वर्ल्ड कप के मैच में 302 रन से हराकर सेमीफाइनल में अपना प्रवेश निश्चित कर लिया है। प्वाइंट्स टेबल में भारत के बाद साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के पास सेमीफाइनल में पहुंचने के चांसेस हैं। अभी वर्ल्ड कप के सिर्फ 12 गेम्स ही बचे हैं और आठ टीमों में से तीन को सेमीफाइनल में जगह मिलेगी। सेमीफाइनल में पहुंचने का मुकाबला कितना कड़ा है कि अफगानिस्तान के पास भी सेमीफाइनल में पहुंचने का चांस है। 

भारत की सबसे बड़ी जीत

मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में पहले खेलते हुए जहां भारतीय टीम ने 357 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया, वहीं बाद में श्रीलंका को मात्र 55 रन पर ही आउट कर दिया। भारतीय बॉलर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक के बाद एक श्रीलंका बल्लेबाजी को ध्वस्त कर दिया। श्रीलंका के पहले चार विकेट तो तीन रन के स्कोर पर ही गिर गए थे। जस्प्रीत बुमराह ने श्रीलंका को पहला झटका दिया, इसके बाद मोहम्मद सिराज ने अपनी सात गेंदों में बिना एक भी रन दिए तीन श्रीलंकाई बल्लेबाजों को चलता किया।

मैच का टॉस श्रीलंका ने जीता था और उन्होंने भारत को पहले बैटिंग के लिए आमंत्रित किया,  हालांकि भारतीय शुरुआत अच्छी नहीं रही और कप्तान रोहित शर्मा सिर्फ चार रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन इसके बाद शुभमन गिल और विराट कोहली ने बहुत ही शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 189 रन की पार्टनरशिप की। हालांकि 92 में पहुंचने के बाद शुभमन गिल एक खराब शॉट पर आउट हो गए। दूसरी और विराट कोहली भी अच्छा खेलते हुए अचानक एक आसान सा कैच दे बैठे।

खास बात यह रही कि भारतीय टीम में तीन अर्शतक लगे और तीनों ही बल्लेबाज शतक के करीब पहुंचे। श्रेयस अय्यर ने भी लाजवाब बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 56 गेंद पर 82 रन बनाएं। पारी के अंत में रविंद्र जडेजा ने महत्वपूर्ण 35 रन बनाए। भारत ने 50 ओवर में 357 रन बना लिए श्रीलंका को मैच जीतने के लिए 358 रन बने थे और बुमराह ने अपनी पहली ही गेंद पर निशंका को आउट कर दिया। इसके बाद सिराज ने भी दूसरे ओवर की पहली गेंद पर करुणारत्ने को एलबीडब्ल्यू आउट किया। तीसरे ओवर में सधीरा समारविक्रमा भी जीरो रन पर आउट हुए, उन्हें भी सिराज ने ही श्रेय्यश अय्यर के हाथों कैच आउट कराया, इसके बाद जब टीम का स्कोर तीन रन था तो उसे वक्त कप्तान कुशल मेंडेस भी एक रन के निजी स्कोर पर बोल्ड हो गए।

मोहम्मद शमी ने इसके बाद पांच बल्लेबाजों को आउट किया। शमी लगातार तीसरे मैच में शानदार गेंदबाज़ी कर रहे हैं। पूरी श्रीलंकाई टीम 19.4 ओवर में सिर्फ 55 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और भारत ने 302 रन से यह मैच जीत लिया।

मिजोरम में लॉटरी भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस का बड़ा हमला

कांग्रेस पार्टी ने मिज़ो नेशनल फ्रंट पर राज्य संचालित लॉटरी में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि मंत्रियों और नौकरशाहों ने निजी संस्थाओं के साथ मिलकर लाटरी से लूट की है। राज्य कांग्रेस ने कहा है कि कुछ प्राइवेट कंपनियों राज्य सरकार के लोगों के साथ मिलकर राज्य लॉटरी का शोषण करते हैं, जिससे राज्य सरकार को गंभीर वित्तीय नुकसान हुआ है। कांग्रेस पदाधिकारियों का दावा है कि कभी प्रसिद्ध मिजोरम राज्य लॉटरी अब भ्रष्टाचार का केंद्र है।

सुप्रीम कोर्ट के सामने लॉटरी अधिकारियों के आधिकारिक बयान के अनुसार, मिजोरम राज्य लॉटरी की न्यूनतम आय प्रति दिन 20 लाख रुपये या लगभग 72.4 करोड़ रुपये सालाना होने का अनुमान लगाया गया था। जिसके मुताबिक पिछले पांच साल का राजस्व लगभग 275 करोड़ रुपये होना चाहिए था। लेकिन, शीर्ष अधिकारियों के कथित भ्रष्टाचार के कारण ये मात्र 31.3 करोड़ रुपये था। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, शीर्ष अधिकारियों के भ्रष्ट गतिविधियों में लिप्त होने का स्पष्ट संकेत है।

कांग्रेस पदाधिकारियों ने सवाल किया कि मिजोरम नेशनल फ्रंट के तहत राज्य सरकार ने मेसर्स स्किल लोट्टो सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के साथ पुराने लॉटरी अनुबंध को क्यों समाप्त कर दिया। पार्टी ने आगे दावा किया कि ये व्यक्तिगत लाभ के लिए राज्य के खजाने से धन निकालने के लिए सत्ता के दुरुपयोग के स्पष्ट संकेत हैं।

IND vs SL LIVE, वर्ल्ड कप 2023: टीम इंडिया को बड़ा झटका, कोहली भी शतक से चूके

IND vs SL, World Cup 2023: रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम ने क्रिकेट विश्व कप 2023 में शानदार प्रदर्शन किया है और लगातार छह मैच जीते हैं। अब अगर भारत आज जीत ता है तो वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। दूसरी ओर, सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए श्रीलंकाई टीम के लिए यह मैच जीतना अनिवार्य है।

वनडे मैचों में श्रीलंका के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी रहा है। इससे पहले भारत और श्रीलंका वनडे इंटरनेशनल में कुल 167 बार आमने-सामने हुए थे। इस दौरान भारतीय टीम ने 98 और श्रीलंका ने 57 वनडे मैच जीते। 11 मैचों में कोई नतीजा नहीं निकला, जबकि एक मैच टाई भी रहा।

कोहली भी शतक से चूके

विराट कोहली 88 रन बनाकर आउट हो गए हैं। कोहली को दिलशान मदुशंका ने आउट किया। कोहली को पथुम निसांका ने कैच आउट कराया। कोहली ने 94 गेंदों की अपनी पारी में 11 चौके लगाए। भारत का स्कोर 31.3 ओवर में तीन विकेट पर 196 रन है. अगर कोहली शतक लगा देते तो सचिन तेंदुलकर के 49 वनडे शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेते।

गिल आउट

इससे पहले भारत को दूसरा झटका लगा है। शुभमन गिल 92 रन बनाकर आउट हो गए। गिल को दिलशान मदुशंका ने कुसल मेंडिस के हाथों कैच आउट कराया। गिल ने 92 गेंदों की अपनी पारी में 11 चौके और दो छक्के लगाए। 30 ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 193 रन है. विराट कोहली 87 और श्रेयस अय्यर 0 रन बनाकर खेल रहे हैं।