Saturday, March 14, 2026
Home Blog Page 50

दाउद इब्राहिम के भाई के साथ मिलकर पाकिस्तान में भी जुआ चला रहा है सौरभ चंद्राकर

भारत में जुआ खिलाकर सैकड़ों करोड रुपए कमाने वाले सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल पाकिस्तान में भी दाऊद इब्राहिम के साथ मिलकर ऐसा ही एप चला रहे हैं। जानकारी के मुताबिक दाउद के भाई मुस्तकीम इब्राहिम कासकर और सौरभ चंद्राकर रवि उप्पल ने पाकिस्तान में भी Kheloyar नाम का एक ऐप चलाया हुआ है, जिसके जरिए यह लोग पाकिस्तान में भी ज्यादा पैसे कमाने का लालच देकर लोगों को जुआ खिला रहे हैं।

कासकर ने हाल ही में ये स्वीकार किया था कि वह Kheloyar के ऑपरेशंस को देख रहे हैं। यह भी जानकारी में आया है कि कासकर ने चंद्राकर की सुरक्षा के लिए 20 से 30 गार्ड और बाउंसर का इंतजाम भी किया हुआ है। चंद्राकर ने कासकर के साथ दुबई में ही मुलाकात की थी, जिसे एक नामी व्यक्ति ने कराया था। इस मुलाकात में कासकर को चंद्राकर का बिजनेस मॉडल पसंद आ गया था जो कि रोजाना 200 करोड रुपए के आसपास कमा रहा था। इसलिए कासकर ने चंद्राकर को पाकिस्तान के लिए भी इसी तरह का एक बेटिंग एप विकसित करने के लिए कहा था। रिपोर्ट है कि सौरभ चंद्राकर को कासकर ने एक बुलेट प्रूफ गाड़ी भी दी हुई है और सौरभ की सुरक्षा के लिए लगातार कासकर और उसकी गैंग काम कर रहा है। पिछले कुछ समय में आम जनता में जाना और पब्लिक प्लेस पर जाना बिलकुल छोड़ दिया है। Kheloyar महादेव बुक नेटवर्क के 50 एप में से एक है।

दरअसल Kheloyar पूरे भारतीय उपमहाद्वीप का एक ऐसा ऐप है। जिसको लेकर लगातार शिकायतें आ रही है, Kheloyar की पब्लिसिटी गोविंदा और नील नितिन मुकेश करते हुए दिखाई दिए थे। साथ ही यह एप लंका प्रीमियर लीग का भी स्पॉन्सर रहा था

फिलहाल कासकर पाकिस्तान में रह रहा है और उसने हाल ही में कहा था कि वह लगातार दुबई और सऊदी अरब में घूमता रहता है। मुंबई बम धमाका के बाद दाऊद इब्राहिम और उसका पूरा परिवार मुंबई से भाग कर दुबई चला गया था। इसके बाद से बताया जा रहा है कि वह पाकिस्तान में छिपकर रहता है। दाऊद इब्राहिम का कारोबार और बेनामी संपत्तियां अभी भी भारत में है।

पाकिस्तान के मैच से पहले Subhman Gill ने शुरु की प्रैक्टिस

भारत-पाकिस्तान के महा मुकाबला से पहले एक अच्छी खबर भारतीय खेमे की ओर से आई है। भारतीय ओपनर शुभमन गिल शनिवार को होने वाले मैच से पहले नेट पर प्रैक्टिस करते हुए नजर आए हैं। भारतीय टीम गुरुवार दोपहर को अहमदाबाद पहुंची थी, लेकिन उससे पहले ही गिल चेन्नई से अहमदाबाद आ चुके थे। गिल ने बुधवार को एक घंटा अभ्यास किया

विश्वकप के पहले दो मैचों में शुभमन गिल की कमी टीम को खली थी। डेंगू की वजह से शुभमन अस्पताल में भर्ती हुए थे। गिल ने अपनी ओपनिंग की वजह से भारतीय टीम में खास जगह बना ली है। उनकी जगह विश्वकप में ओपनिंग में उतारे गए ईशान किशन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीरो रन बनाए थे, हालांकि अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने 47 जरूर बनाएं, लेकिन जो भरोसा गिल के रहते हुए भारतीय टीम को रहता है, वह अन्य ओपनर के साथ नहीं बन पा रहा है। शुभमन लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और भारतीय टीम को एक अच्छी शुरुआत देने में मदद कर रहे हैं।

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस हाई वोल्टेज मुकाबले के लिए अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम पूरा हाउसफुल हो चुका है, सारी टिकट बिक चुकी है। 1 लाख से ज्यादा क्षमता वाले स्टेडियम में मैच देखने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, अभिनेता अमिताभ बच्चन और रजनीकांत भी पहुंच सकते हैं।

22 साल के गिल चेन्नई अस्पताल में भर्ती भी हुए थे, लेकिन वह अहमदाबाद पहुंचकर अपनी प्रेक्टिस कर रहे हैं। टीम प्रबंधन ने शुभमन गिल के लिए विशेष अभ्यास सत्र का आयोजन भी किया था। इसी वजह से कुछ विशेषज्ञों को दिल्ली से अहमदाबाद भी भेजा गया। बुधवार को गिल सुबह 11:00 बजे नेट पर पहुंच गए थे और उन्होंने कुछ कसरत करने के बाद बल्लेबाजी शुरू की। पाकिस्तान की तेज गेंदबाजी को देखते हुए शुभ्मन गिल को श्रीलंका के विशेषज्ञ ने 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद कराई। इस दौरान कुछ अन्य गेंदबाजों का भी शुभ्मन गिल ने सामना किया, हालांकि इस दौरान डॉक्टर उनके शरीर की प्रतिक्रिया को देख रहे थे। कुछ दिन पहले डेंगू के कारण गिल के प्लेटलेट्स काउंट 70,000 से नीचे चले गए थे और उन्हें चेन्नई के अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। शुभ्मन गिल पाकिस्तान के साथ होने वाले मैच में खेलेंगे या नहीं इसका फैसला टीम प्रबंधन लेगी।

India vs Pakistan: Mohammed Shami IN, this player OUT, Reshuffle in India’s playing 11 against Pakistan also?

After beating Australia and Afghanistan in the World Cup 2023, Team India will now face Pakistan on October 14. Although the Indian team seems to be in the driving seat after winning its first two matches, there are some shortcomings in Team India, if these are corrected, then Team India’s winning campaign and claim to win the World Cup will remain.

Even after winning two consecutive matches, Team India still needs to improve in some departments. If you start with Ishan Kishan, then he may have been able to score 47 runs in the Delhi match, but there was not much confidence in his innings. At the same time, in the first match against Australia, he was out after playing a shot in a very irresponsible manner. It was done.

In the match against Australia, Ishan Kishan was out for zero. Ishan Kishan has a big opportunity in the absence of Shubman Gill to establish himself as an opener.

In the match held at the Arun Jaitley Stadium in Delhi, Jaspreet Bumrah took four wickets for 39 runs against Afghanistan, but his partner Mohammad Siraj was beaten fiercely at the other end of the bowling. He was 76 runs in his 9 overs. However, the way Siraj performed in the Asia Cup final, it is difficult for him to sit out. At the same time, Shardul Thakur can also be seated outside.

Shardul Thakur replaces Ashwin, who has come out to play

Cricket fans were surprised when Sp. Ravan Ashwin was not included in Team India’s squad in the match on October 11 in match number 9 of the ICC Cricket World Cup. Later, Sunil Gavaskar, who was doing commentary, was also disappointed. At the same time, Irfan Pathan, who was present in the commentary box, also admitted that it is very important to have Ashwin in the team in the middle overs, so he should have been in the team.

In such a situation, Shardul Thakur’s ticket can be cut in the first match of the World Cup against Pakistan. Once again, Team India can express confidence in Rav Chadndhawan, while the second option is to give Mohammed Shami the first match of this World Cup.

Mohammed Shami’s connection to Ahmedabad

In fact, for Mohammed Shami, the Narendra Modi Stadium is a home ground, because Mohammed Shami has performed amazingly in this field in the IPL. Shami, who took 28 wickets in 17 matches of IPL 2023, took 17 wickets in 9 matches at the Narendra Modi Stadium in IPL 2023.

Pakistan will not change the playing 11?

Like India, the Pakistani team has also reached Ahmedabad after defeating Sri Lanka. Pakistan has made the biggest target chase in the World Cup on October 10. In this match, Sri Lanka gave a target of 345 runs. In reply, Pakistan won the match in 48.1 overs thanks to centuries from Mohammad Rizwan (131) and Abdullah Shafiq (113). This has happened for the first time in the World Cup, When 4 centuries have been scored in the same match. In such a situation, the kind of historical performance that Pakistan has done, after that Babar and Company will come to the stadium with the winning team combination.

India’s probable playing XI against Pakistan: Rohit Sharma (captain), Ishan Kishan, Virat Kohli, Shreyas Iyer, KL Rahul (wicketkeeper), Hardik Pandya, Ravindra Jadeja, Mohammed Shami/ Mohammad Shami. Ravi Chadndaran, Kuldeep Yadav, Jasprit Bumrah, Mohammed Siraj

Pakistan’s probable playing XI against India: Abdullah Shafiq, Imam-ul-Haq, Babar Azam (captain), Mohammad Rizwan (wicketkeeper), Saud Shakeel, Iftikhar Ahmed, Shadab Khan, Mohammad Nawaz, Hasan Ali, Shaheen Shah Afridi, Haris Rauf.

ड्रीम 11 पर 1.5 करोड़ रुपये जीतने वाले पुलिस इंस्पेक्टर की बढ़ी दिक्कतें, विभाग करेगा जांच

महाराष्ट्र के पुणे में पिंपरी-चिंचवाड़ पुलिस कमिश्नरेट में तैनात सब इंस्पेक्टर सोमनाथ झेंडे ने ड्रीम इलेवन ऐप पर एक टीम बनाई थी और सोमनाथ ने 1.5 करोड़ रुपये जीते। इतनी बड़ी रकम जीतने के बाद सोमनाथ ने मीडिया के सामने अपनी खुशी जाहिर की। जब यह मामला सुर्खियों में आया तो यह खबर पुलिस विभाग तक पहुंची और अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दिए। अब इस मामले को लेकर शिकायत सरकार तक पहुंच गई है।

जानकारी के मुताबिक, सब इंस्पेक्टर सोमनाथ झेंडे ने बताया था कि पिछले 2-3 महीने से वह ड्रीम इलेवन पर टीम बनाकर फैंटेसी क्रिकेट में अपनी किस्मत आजमा रहे थे। इस बीच बांग्लादेश और इंग्लैंड के बीच हुए मैच में उन्होंने तीन टीमें बनाकर अपनी किस्मत आजमाई। इसमें सोमनाथ की दूसरी टीम रैंक वन पर रही। जब सोमनाथ ने अपने मोबाइल पर देखा कि उनकी टीम पहले नंबर पर है और उन्होंने 1.5 करोड़ रुपये जीत लिए हैं, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

सरकार तक पहुंचा मामला

सब इंस्पेक्टर सोमनाथ के डेढ़ करोड़ रुपये जीतने का मामला अब पुलिस विभाग के साथ-साथ सरकार तक पहुंच गया है। पुलिस अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या किसी सरकारी अधिकारी को इस तरह के गेम खेलने की अनुमति है या नहीं। पुलिस उपायुक्त स्वप्ना गोरे को सोमनाथ के मामले की जांच सौंपी गई है।

जांच के बाद तय होगी कार्रवाई

इस मामले को लेकर सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सतीश माने ने कहा कि जांच के बाद जो भी सामने आएगा, उसके आधार पर पुलिस सब इंस्पेक्टर सोमनाथ झेंडे के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसीपी ने यह भी कहा कि जांच के बाद ही तय होगा कि कार्रवाई की जाए या नहीं।

डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस तक पहुंचा मामला

इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेता अमोल थोराट ने सीधे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस से शिकायत करते हुए सब इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थोराट का आरोप है कि सब इंस्पेक्टर सोमनाथ झेंडे ने पुलिस की वर्दी में रहते हुए ऑन-ड्यूटी ऑनलाइन गेमिंग से पैसे कमाए। इसके बाद वह वर्दी में मीडिया के सामने आए और युवाओं को इस तरह के गेम खेलने के लिए प्रोत्साहित किया।

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप टूर्नामेंट पर ऑनलाइन सट्टा लगा रहे थे तीन सट्टेबाज, पुलिस ने किया लाखों का सामान बरामद

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप टूर्नामेंट हर नए मैच के साथ और रोमांचक होता जा रहा है। हालांकि, यह उत्साह और बढ़ेगा, क्योंकि वर्ल्ड कप में नॉकआउट समेत कुल 48 मैच खेले जाएंगे, लेकिन कुछ सट्टेबाज इस खेल की आड़ में सट्टा लगाकर अवैध कमाई कर रहे हैं। ताजा मामला गोवा का है, जहां पुलिस ने तीन सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है।

गोवा पुलिस ने मौजूदा विश्व कप के भारत-अफगानिस्तान क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि राज्य की राजधानी पणजी के बाहरी इलाके पोरवोरिम इलाके में एक बंगले में अवैध गतिविधि चल रही थी।

सभी आरोपी हैं कर्नाटक के रहने वाले

उन्होंने बताया कि पोरवोरिम पुलिस ने बुधवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया जिनमें से सभी कर्नाटक के रहने वाले हैं और उनकी उम्र 32 से 46 साल के बीच है। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, वाई-फाई राउटर और एक लाख रुपये मूल्य का अन्य सामान बरामद किया है।

उन्होंने कहा, ‘आरोपियों को गोवा, दमन और दीव सार्वजनिक जुआ अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है। भारत ने बुधवार को नई दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय विश्व कप मैच आठ विकेट से जीत लिया।

यूपी के आगरा में भी पकड़े गए हैं सट्टेबाज

उत्तर प्रदेश के आगरा से सट्टेबाजी का एक और मामला सामने आया है। जहां ताजगंज पुलिस ने बुधवार को विश्व कप मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगा रहे पांच सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सट्टेबाजों के पास से करीब 6,800 रुपये, एक कार, 8 मोबाइल फोन, टैबलेट और अन्य सामान बरामद किया है।

Betway investigation: क्यों दुनिया की सबसे बड़ी जुआ कंपनी Super group ने भारत में बंद किया कारोबार?

दुनिया की सबसे बड़ी जुआ कंपनी Betway ने भारत में अपना चलता हुआ कारोबार क्यों बंद कर दिया, जबकि भारत दुनिया की सबसे बड़ी जुआ मार्केट में से एक है। इसके बारे में #gamingindia ने अपने इंवेस्टिगेशन में पाया कि सुपर ग्रुप ने भारत में अपना कारोबार प्रॉक्सी कंपनियों के हवाले कर दिया है।

दुनिया की प्रमुख जुआ कंपनी Betway ने भारत में दिखाने के लिए तो अपने ऑपरेशंन बंद कर दिए हैं, लेकिन gamingindia.in ने अपने इंवेस्टिगेशन में पाया है कि भारत में एजेंसियों के निशाने पर आने के बाद इस कंपनी ने 7cric.com और Fun88 के जरिए भारत में प्राक्सी इंट्री की है।

इंडस्ट्री जानकारों के मुताबिक, Betway की पेरेंट कंपनी Super Group अमेरिका के न्यूयार्क स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टिड है। साथ ही बहुत से यूरोपीय देशों जैसे यूके और माल्टा समेत कई जगह लाइसेंस लेकर जुआ खिलाते हैं। ऐसे में भारत में मनी लाउंड्रिंग या किसी अन्य मामले में सुपर ग्रुप के अधिकारियों पर एफआईआर या दूसरी कार्रवाई हो सकती है। जिसका असर सुपर ग्रुप पर हो सकता है, इसलिए Betway ने अपना कारोबार भारत में समेटने की बकायदा घोषणा की है। सुपर ग्रुप ने इस बात की जानकारी न्यूयार्क स्टॉक एक्सचेंज में भी दी है।

इंडस्ट्री जानकारों के मुताबिक, Betway समेत अन्य ऑफश्योर कंपनियां भारतीय एजेंसियों के निशाने पर आ गई है। महादेव एप पर पड़े छापों के बाद सुपर ग्रुप को भी आशंका थी कि Betway के खिलाफ भी कहीं इस तरह की कार्रवाई ना हो जाए। अगर ऐसा होगा तो लिस्टिड सुपर ग्रुप के शेयरों पर असर आ सकता है। साथ ही उसके बोर्ड और अन्य लोगों पर भी एजेंसियां दबाव बना सकती है। लिहाजा सुपर ग्रुप ने भारत में Betway का कारोबार दिखाने के लिए समेट लिया है। लेकिन दूसरी ओर चीनी और दूसरी कंपनियों के जरिए 7cric.com और Fun88 में निवेश कर दिया है। साथ ही भारत में Betway का सारा कारोबार इन दोनों कंपनियों में बांट दिया है।

इंडस्ट्री में काम कर रहे एक जानकार ने बताया कि Betway के ज्य़ादातर अकाउंट्स 7cric.com और Fun88 के पास चले गए हैं। Betway का पूरा इंफ्रास्ट्रक्चर भी दोनों कंपनियां कर रही हैं। इंडस्ट्री सूत्रों के मुताबिक, 7cric.com और Betway के बीच एक समझौता हुआ है, जिसके तहत Betway ने अपना पूरा कारोबार 7cric.com को सौंप दिया है। इसको लेकर 7cric.com को लेकर भेजे गए email का जवाब स्टोरी छपने तक नहीं दिया हैं।

UP सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग, कैसीनो, हॉर्स रेसिंग पर 28फीसदी के जीएसटी के लिए जारी किया नोटिफिकेशन

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग, कैसीनो और हॉर्स रेसिंग पर नई 28 फीसदी की जीएसटी दरों के लिए नोटिफिकेश जारी कर दिया है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश 1 अक्टूबर से नई कर व्यवस्था को लागू करने वाले 17 अन्य राज्यों में शामिल हो गया। उल्लेखनीय है कि केंद्र ने सीजीएसटी कानून में भी संशोधन किया ताकि एक अक्टूबर की समयसीमा को पूरा किया जा सके।

राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा ने जीएसटी परिषद की 52वीं बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सात अक्टूबर तक 13 अन्य राज्यों को अपने जीएसटी कानूनों में जरूरी संशोधन करने थे। इस बीच, केरल जल्द ही उनके अध्यादेश को मंजूरी देने की प्रक्रिया में है, यह वर्तमान में कैबिनेट के समक्ष है।

यूपी के जीएसटी विभाग कथित तौर पर ऑनलाइन गेमिंग फर्मों की जांच कर रहा है, उनकी कर देयता निर्धारित करने के लिए कई डेटा एकत्र कर रहा है। जुलाई में शुरुआती जमाओं पर पूर्ण अंकित मूल्य पर नई दर की घोषणा के बाद से कंपनियां देश में अपने भविष्य को लेकर संशय में हैं। क्योंकि उनका मानना है कि उनकी कर देनदारियां कई गुना बढ़ जाएंगी, जिससे उनका कारोबार अस्थिर हो जाएगा। वहीं जीएसटी खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) कई बड़ी कंपनियों को जीएसटी कारण बताओ नोटिस जारी कर रहा है और पिछली तिथि से जीएसटी बकाये के रूप में हजारों करोड़ रुपये की मांग कर रहा है।

गेमिंग उद्योग में शुरू हो गया है छंटनी का दौर

नई कर दर के प्रभाव में आने के बाद गेमिंग कंपनियां अपने कारोबार को बंद करने के दिशा में कदम उठा रही हैं और उन्होंने कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है। वहीं कई कंपनियों ने भारत में अपना कारोबार बंद करने का फैसला किया है।

Samsung launches 2 new tablets, how are their features, read details here

Samsung Tab: Samsung has launched two new tablets Galaxy Tab S 9 FE and Galaxy S9 FE+, both of which have powerful battery life. If you are thinking of buying a new tablet for children’s school or your office, then here we are going to tell you about the features of these tablets.

Samsung Galaxy Tab S9 FE has been launched for $ 449.99, which is about Rs 37,450 according to Indian currency. The tablet has been introduced in Mint, Silver, Gray and Lavender color options and its sale will start on the company’s official site from October 10.

at that very place Galaxy S9 FE+ tablet has been launched at a price of Rs 54,999. This tablet has been launched in Mint, Silver, Gray and Lavender color options in 8 GB RAM + 128GB storage and 12GB RAM + 256GB storage.

Features of Galaxy Tab S9 FE and GalaxyS9 FE+

The Galaxy Tab S 9 FE has a 10.9-inch LCD screen, while the Galaxy S9 FE+ has a 12.4-inch LCD screen. Both these tablets have a refresh rate of 90 Hz. Also, both these tablets come with Samsung Exynos 1380 processor and have Mali G68 MP5 GPU for graphics .

Galaxy TabS9FE and GalaxyS9 FE+ camera

galaxy TheS9 FE tablet has an 8 MP camera in the rear site. At the same time, the Galaxy S 9 FE+ tablet has an 8 MP + 8MP ultra wide camera. Also, both tablets have a 12 MP ultra wide front camera for selfie. For power, the Galaxy Tab S 9 FE has an 8000 mAh battery, while the Galaxy Tab S 9 FE+ has a 10090 mAh battery. It supports 45W charging.

World cup 2023: भारत की जीत में रोहित शर्मा ने धवस्त किए कई रिकॉर्ड

भारतीय टीम ने दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मैच जीत लिया। भारत ने विश्वकप में पहले दो मैचों में जीत हासिल कर की है। अब उसका अगला मुकाबला पाकिस्तान से है।

भारतीय टीम (Indian cricket team) ने अफगानिस्तान (Afganistan team) को आठ विकेट से हरा दिया।  भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने  मैच में 131 रन की रिकॉर्ड तोड़ पारी खेली। उन्होंने मैच में जहां वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा सेंचुरी बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। वहीं सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी उनके नाम हो गया।

पाकिस्तान के साथ रविवार को होने वाले मैच से पहले रोहित शर्मा, विराट कोहली (Virat Kohli) समेत भारतीय बल्लेबाजों ने इस मैच में अपनी फॉर्म वापस पा ली है। विराट कोहली ने भी अफगानिस्तान के खिलाफ नाबाद अर्शतक लगाया।

रोहित शर्मा ने अपने धुआंधार शतक में 6 छक्के और 16 चौके लगाए। उन्होंने 63 गेंदों में ही अपना शतक पूरा कर लिया था। विराट कोहली ने 56 गेंद पर 55 रन बनाए और वह अंत तक आउट नहीं हुए, श्रेयश अय्यर ने भी अच्छी बैटिंग करते हुए 25 रन बनाए और वह भी नाबाद रहे। बड़ी बात यह है कि भारतीय बल्लेबाजों ने 273 रन का स्कोर दो विकेट होकर मात्र 35 ओवर में ही हासिल कर लिया। जोकि रन रेट के लिहाज से काफी बेहतर है। पहले विकेट की साझेदारी में रोहित शर्मा और ईशान किशन ने मिलकर 156 रन बनाए थे।

रोहित ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने छक्के लगाने में क्रिस गेल का इंटरनेशनल रिकॉर्ड तोड़ दिया। रोहित शर्मा के अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 556 छक्के हो गए हैं, इससे पहले क्रिस गेल ने 553 छक्के लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। रोहित शर्मा ने विश्व कप में सबसे कम पारियों में 1000 रन के डेविड वार्नर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। रोहित ने वर्ल्ड कप की 19 पारियों में 1000 रन पूरे किए। रोहित शर्मा ने अपना 31 वां शतक लगाया, वर्ल्ड कप में उनका यह सातवां शतक है, उन्होंने भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सचिन ने वर्ल्ड कप में छह शतक लगाए हैं। वर्ल्ड कप में भी सबसे ज्यादा शतक बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड अभी भी कायम है। उन्होंने वनडे में 49 शतक बनाए हैं, उसके बाद विराट कोहली के 47 शतक और अब रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर 31 शतकों के साथ है। पहली तीन पायदान पर शतक बनाने के मामले में तीन भारतीय बल्लेबाज है।

ऑनलाइन गेमिंग से सरकार को 6 महीने में मिला 600 करोड़ रुपये का टैक्स, सीबीडीटी ने बताया पूरा कलेक्शन

नई टीडीएस व्यवस्था लागू होने के बाद सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग और क्रिप्टो कारोबार से टीडीएस के रूप में करीब 700 करोड़ रुपये जुटाए हैं। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के चेयरमैन नितिन गुप्ता ने कहा कि केंद्र ने चालू वित्त वर्ष में स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) के रूप में ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों से 600 करोड़ रुपये और क्रिप्टोकरेंसी से 105 करोड़ रुपये एकत्र किए हैं। वहीं माना जा रहा है कि अक्टूबर से गेमिंग में 28 फीसदी के जीएसटी के बाद सरकार का खजाना और ज्यादा भरेगा।

मीडिया से बात करते हुए नितिन गुप्ता ने कहा कि हमने पहले छह महीनों में ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों से 600 करोड़ रुपये जुटाए हैं। सीबीडीटी चेयरमैन ने कहा कि पहले एक नियम था, लेकिन यह विविध व्याख्याओं के अधीन था और अब जब नियमों को सरल बना दिया गया है, तो इससे खिलाड़ियों और कंपनियों दोनों के लिए बेहतर अनुपालन सुनिश्चित होगा।

सरकार ने एक अप्रैल को बदला था नियम

आपको बता दें कि 1 अप्रैल से ऑनलाइन गेम कंपनियों को ऑनलाइन गेम में 100 रुपये से ज्यादा की जीत पर टीडीएस काटना अनिवार्य कर दिया गया था।यह प्रावधान तब पेश किया गया था जब आयकर विभाग को पता चला कि बड़ी संख्या में कंपनियां ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों से जीतने पर कोई कर नहीं दे रही हैं। केंद्र ने ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों के लिए आयकर अधिनियम, 1961 की नई पेश की गई धारा 194बीए के तहत जीतने वाली राशि का 30 फीसदी टीडीएस काटना अनिवार्य कर दिया है।

गौरतलब है कि पिछले वित्त वर्ष (वित्त वर्ष 2022-23) तक, ऑनलाइन गेम से जीतने पर टीडीएस लागू था, अगर एक वित्तीय वर्ष में जीतने वाली राशि 10,000 रुपये से अधिक थी। वित्त अधिनियम 2023 ने 1 अप्रैल, 2023 से आयकर अधिनियम, 1961 में एक नई धारा 194बीए शामिल की। इसके तहत ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म को किसी व्यक्ति द्वारा जीती गई राशि पर टीडीएस काटना जरूरी होता है। कर कटौती की आवश्यकता तब होती है जब व्यक्ति पैसा निकालता है या वित्तीय वर्ष के अंत में। इसी तरह 1 अप्रैल 2022 से वर्चुअल डिजिटल एसेट्स या क्रिप्टोकरेंसी की ट्रेडिंग से होने वाली आय पर 30 फीसदी टैक्स लागू है।