HomeGambling NewsMahadev app scam का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर दुबई में नज़रबंद

Mahadev app scam का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर दुबई में नज़रबंद

भारत में महादेव एप स्कैम के जरिए हज़ारों करोड़ रुपये कमाने वाले सौरभ चंद्राकर को दुबई में नजरबंद कर दिया गया है। भारतीय एजेंसियों की जानकारी के बाद दुबई पुलिस ने यह कदम उठाया है। अब जल्द ही सौरभ चंद्राकर को भारत लाया जा सकता है।

Mahadev app scam के संचालक सौरभ चंद्राकर को दुबई प्रशासन ने नजरबंद कर दिया है। भारतीय एजेंसियों के दुबई प्रशासन से सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के बारे में जानकारी देने के बाद दुबई प्रशासन ने यह कदम उठाया है। सौरभ चंद्राकर के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस भी जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि जल्द ही सौरभ को भारत प्रत्यर्पित किया जा सकता है।

सूत्रों के मुताबिक, दुबई प्रशासन ने सौरभ को मिलने वालों को भी सीमित कर दिया है, भारतीय एजेंसियों ने सौरभ चंद्राकर (Indian agencies on Saurabh Chandrakar) को लेकर दुबई प्रशासन को बताया था कि वह किसी दूसरे देश में भागने की फिराक में है। अगर उसपर नज़र नहीं रखी जाएगी तो वह भागने की तैयारियों में लगा हुआ है। इसके बाद ही दुबई प्रशासन सौरभ को लेकर सख्त हो गया था।

इससे पहले दुबई प्रशासन ने महादेव एप (Mahadev app) के अन्य संचालक रवि उप्पल को गिरफ्तार कर लिया था। भारतीय एजेंसियों के इंटरपोल के साथ मिलकर दुबई पुलिस प्रशासन को रवि उप्पल के बारे में जानकारी दी थी। साथ ही ईडी के द्वारा सबूत भी दिए गए थे। इसके बाद ही रवि उप्पल को गिरफ्तार किया गया था। इसके साथ ही भारत सरकार ने इन दोनों को भारत लाने की तैयारी भी शुरु कर दी है।

About Author

- Advertisment -

Recent Comments

Exit mobile version