Home Gambling News Mahadev App update Exclusive: दुबई प्रशासन ने रवि उप्पल को किया रिहा,...

Mahadev App update Exclusive: दुबई प्रशासन ने रवि उप्पल को किया रिहा, पैसा हड़पने की शिकायत हुई वापस

भारत में अवैध ऑनलाइन जुआ चलाने वाले महादेव बुक्स एप के सरगनाओं में से एक रवि उप्पल को दुबई प्रशासन ने रिहा कर दिया है। रवि उप्पल पिछले कई हफ्तों से दुबई प्रशासन की गिरफ्त में था। उसपर किसी व्यक्ति की बड़ी रकम हड़पने का आरोप लगा था और इसकी शिकायत दुबई प्रशासन में उच्चाधिकारियों को की गई थी।

0
Ravi Uppal
Ravi Uppal

Mahadev App update: महादेव एप स्कैम के प्रमोटर्स में से एक रवि उप्पल को दुबई प्रशासन ने रिहा कर दिया है। बताया जा रहा है कि उनके खिलाफ जो शिकायत थी, उसके वापस लेने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया है। इंडस्ट्री सूत्रों के मुताबिक, महादेव एप के प्रमुख संचालक सौरभ चंद्राकर को भी नज़रबंदी से छूट मिल सकती है। दोनों ने किसी व्यक्ति की एक बड़ी रकम नहीं लौटाई थी और इसकी शिकायत दुबई प्रशासन को किए जाने के बाद दोनों पर एक्शन लिया गया था। हालांकि इससे पहले कहा जा रहा था कि भारतीय एजेंसियां दुबई प्रशासन के साथ संपर्क में है और रवि उप्पल और सौरभ चंद्राकर को प्रत्यर्पण कर वापस लाया जा सकता है।

दुबई से एक गेमिंग इंडस्ट्री के जानकार ने बताया कि रवि उप्पल को कल या आज रिहा कर दिया गया है, उसके और सौरभ चंद्राकर पर जो रकम हड़पने की शिकायत की गई थी, वो अब वापस ले ली गई है। इसी वजह से रवि उप्पल को रिहा किया गया है। इससे पहले भी इस अवैध एप के संचालकों ने अवैध लेन देन में बहुत सारे लोगों के पैसे वापस नहीं किए हैं। दोनों भारत में अवैध जुए और सट्टेबाज़ी का कारोबार करते हैं।

महादेव एप के प्रमुख सरगना सौरभ चंद्राकर भारत के छत्तीसगढ़ के एक छोटे शहर भिलाई में जूस की दुकान चलाया करता था, बाद में उसने कुछ लोगों के साथ मिलकर यह जुआ एप विकसित कराया और करोड़ो रुपये कमाने लगा, भारत में जुए का नेटवर्क स्थापित करने के बाद यह पुलिस से बचने के लिए दुबई जाकर रहने लगा। अब भारत में ज्य़ादातर जुए का पैसा हवाला के जरिए दुबई पहुंचाया जाता है। यहां इस एप के नेटवर्क ने बड़े नेताओं और स्थानीय पुलिस में अपनी सांठ गांठ की हुई है। जिससे यह जुआ बिना रोक टोक के चल रहा है।

About Author

NO COMMENTS

Exit mobile version