Saturday, March 14, 2026
Home Blog Page 49

Will launch with 5 cameras OnePlus Open, price can be this much in India

OnePlus Open Price: Chinese smartphone maker OnePlus is going to launch its first foldable phone in India on October 19. The launch event is being held in Mumbai and the phone will hit India at 7:30 pm. You will be able to buy the mobile phone from the official website and store of Amazon and OnePlus. Some time ago, the company’s OnePlus Open was seen in the hands of actor Anushka Sharma. Phone on social media The picture and video of the film went viral. Meanwhile, the price of OnePlus Open has been shared by tipster Abhishek Yadav. Know at what price the new smartphone can be launched.

Samsung-Motorola’s troubles will increase

According to tipster Abhishek Yadav, the price of OnePlus Open can be Rs 1,39,999 in India. The first sale of the phone will start on October 27. The launch of OnePlus’ first foldable phone will further increase competition for Samsung and Motorola. At present, Samsung dominates the foldable smartphone market and the company has been launching many foldable and flip phones for the last three-four years.

Talking about the specification ofOnePlus Open, you will get a 7.8-inch 2K Inner AMOLED display and a 6.31-inch Kit Outer AMOLED displaywith a refresh rate of 120 Hz. The smartphone will work on Android 13 and Snapdragon 8 Gen 2 processor. In the mobile phone, you will get LPDDR5x RAM and UFS 4.0 storage. The foldable phone can get a 4800 mAh battery with 67 Watt fast charging. You will also get an alert slider in this mobile phone.

In terms of photography, you will get 5 cameras in this phone. On the rear side, you will get a circular camera module in OnePlus Open, which can have a 48-megapixel wide camera, a 48-megapixel ultra-wide camera and a 64-megapixel periscope lens. On the front, you can get a 32-megapixel camera on the outer display and a 20-megapixel camera on the inner display. The company has 16GB RAM and 256GB of the smartphone.It can be launched in the market with storage. OnePlus Open can be launched in India in cream gold and olive color options.

Oppo launches Flip smartphone

A few days ago, Oppo launched the Oppo Find N3 Flip smartphone in the market, priced at Rs 94,999, in which you get a triple camera setup, which has happened for the first time in a flip phone.

GST Games kraft मामले में 31 अक्टूबर को हो सकती है सुनवाई

गेमिंग पर जीएसटी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में महत्वपूर्ण सुनवाई 31 अक्टूबर को हो सकती है। गेम्स क्राफ्ट और जीएसटी विभाग के बीच चल रहे इस मामले में सरकार जल्द सुनवाई चाहती है, लिहाजा एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एन. वेंकटरमन ने सुप्रीम कोर्ट में इसको प्राथमिकता देने की अपील की थी।

पूरे गेमिंग सेक्टर के लिए महत्वपूर्ण  जीएसटी और गेम्स क्राफ्ट का केस सुप्रीम कोर्ट में 31 अक्टूबर को दोबारा सुनवाई के लिए आ सकता है। इस महत्वपूर्ण केस की सुनवाई पहले 10 अक्टूबर को होनी थी, लेकिन उस दिन संवैधानिक बैंच के बैठने के कारण यह मामला सुना नहीं जा सका था। इसके बाद 12 अक्टूबर को एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एन वेंकटरमन ने सुप्रीम कोर्ट के सामने इस केस को प्राथमिकता देने के लिए अपील की थी।अब उम्मीद जताई जा रही है की 31 अक्टूबर को इस केस की लिस्टिंग होगी।

जानकारी के लिए बता दे की सुप्रीम कोर्ट ने पिछली सुनवाई में कर्नाटक हाई कोर्ट के फैसले पर स्टे लगा दिया था। इस केस में डायरेक्टर जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) ने गेम्स क्राफ्ट पर 21000 करोड रुपए की टैक्स चोरी का नोटिस भेजा था, जिसको गेम्स क्राफ्ट ने कर्नाटक हाई कोर्ट में इस नोटिस को चैलेंज किया था। कर्नाटका हाईकोर्ट ने इस नोटिस को रद्द कर दिया था। इसके बाद DGGI ने सुप्रीम कोर्ट में इस मुद्दे पर स्टे ले लिया था।

जीएसटी विभाग ने गेम्स क्राफ्ट ऑनलाइन रमी प्लेटफार्म के साथ-साथ गोवा के कई कसीनो ऑपरेटर को भी फुल फेस वैल्यू पर जीएसटी जमा करने का नोटिस दे दिया है। रेवेन्यू डिपार्टमेंट का कहना है कि ऑनलाइन रमी प्लेटफार्म गैंबलिंग और बैटिंग चला रहे हैं, क्योंकि इनपर पैसे के दांव लग रहे हैं। इसलिए इसको गैंबलिंग और बैटिंग के तहत ही टैक्स करना चाहिए। स्टे मिलने के बाद जीएसटी डिपार्मेंट में लगभग पूरे गेमिंग सेक्टर को ही टैक्स नोटिस भेज दिया है। यह नोटिस लगभग 1 लाख करोड रुपए से ज्यादा के हैं और लगभग सभी बड़ी कंपनियों को ही नोटिस गए हैं।

Mahadev app को लेकर बीजेपी ने भूपेश बघेल पर उठाए सवाल?

भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर महादेव बुक्स को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chhatisgarh CM Bhupesh Baghel) पर निशाना साधा है। बीजेपी के लोकसभा सदस्य और वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने एक प्रेस वार्ता में कहा की बघेल का गेमिंग एप्स के प्रति प्रेम साफ दिखता है। दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और छत्तीसगढ़ मीडिया इंचार्ज सिदार्थनाथ सिंह ने कहा कि महादेव बुक्स दाउद इब्राहिम से जुड़ा हुआ है, लेकिन इसके बावजूद भी कांग्रेस इसपर बैन नहीं लगा रही, क्योंकि ये पैसे का बड़ा खेल है।

छत्तीसगढ़ में बीजेपी के इलेक्शन मीडिया इंचार्ज और उत्तर प्रदेश के विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा है की बैटिंग एप महादेव दाऊद इब्राहिम से जुड़ा हुआ है। रायपुर में उन्होंने सवाल उठाया की महादेव बुक्स के ऊपर राज्य सरकार कोई बैन क्यों नहीं लग रही है?

सिदार्थ नाथ सिंह ने यह तक आरोप लगाया कि कांग्रेस को दुबई से पैसा मिल रहा है और छत्तीसगढ़ दिल्ली के लिए एटीएम के तौर पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस एप्लीकेशन को बैन कर सकती है, जिस तरह से तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और दूसरे राज्यों ने किया है। लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार ने यह इसलिए नहीं किया, क्योंकि इससे मिलने वाला पैसा बहुत ज्यादा है। सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि यह पैसा पहले दुबई जाता है और फिर वहां से घूम कर वापस यहां पर बांटा जाता है।

दरअसल हाल ही में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री एक महत्वपूर्ण बैठक में कैंडी क्रश खेलते हुए दिखे थे और बाद में खुद बघेल ने इस गेम को लेकर अपने लगाव की बात सार्वजनिक तौर पर कही थी। चुंकि छत्तीसगढ़ में अवैध सट्टा ऐप महादेव बुक्स का संबंध राजनेताओं से बताया जा रहा है तो इसको ही भाजपा महादेव बुक्स से जोड़ रही है।

राज्य में अभी अवैध जुआ एप महादेव बुक्स को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। रवि शंकर प्रसाद ने कहा की महादेव बुक्स के संचालकों ने राज्य से करोड़ों रुपए लूटे हैं, लेकिन इनके साथ राज्य सरकार के राजनीतिज्ञ मिले हुए हैं। महादेव बुक्स का सरगना सौरभ चंद्राकर छत्तीसगढ़ का ही रहने वाला है। छत्तीसगढ़ के भिलाई में कभी उसकी एक जूस की दुकान हुआ करती थी, लेकिन अब वो दुबई में रहता है और हाल ही में उसने अपनी शादी में 200 करोड रुपए से ज्यादा खर्च किए हैं। बीजेपी लगातार आरोप लगा रही है कि महादेव बुक्स एप के संचालक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफी करीबी है।

दिल्ली पुलिस ने फार्महाउस में पकड़ा अवैध कैसिनो, 5 आरोपी अरेस्ट, लड़कियों का भी होता था इस्तेमाल

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अवैध कैसीनो में का भंडाफोड़ किया है। ये एक फार्म हाउस में चलाया जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में व्यापारी, बिल्डर और प्रॉपर्टी डीलर को अरेस्ट किया है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले गुरुग्राम के एक फार्म हाउस में भी एक कैसिनो का मामला सामने आया था। जिसमें पुलिस ने कई लोगों को अरेस्ट किया था।

गिरफ्तार आयोजकों की पहचान अमित कुमार, सतेंद्र सहगल, साहिल गुजराल, तेजिंदर सिंह और मिथुन तनेजा के रूप में हुई है। ये सभी फरीदाबाद क्षेत्र के रहने वाले थे। दक्षिण दिल्ली क्षेत्र में डेरा मंडी रोड पर रात के समय इस कैसीनो के दरवाजे खुलते थे और फार्महाउस के प्रवेश द्वार पर पहुंचने पर सभी को प्रवेश करने के लिए गुप्त कोड ‘गुरुजी’ का उपयोग करना पड़ता था। जिसके बाद लोगों को एंट्री मिलती थी।

आठ लाख रुपये नगद मिले

पुलिस को इस मामले की सूचना मिली और गुरुवार रात को छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 8 लाख रुपये नकद जब्त किए। इसके अलावा मौके पर पुलिस को कैसीनो टेबल, टोकन, अवैध शराब, म्यूजिक सिस्टम, हुक्का मिले। कुछ लोग पुलिस को देखने के बाद कैसीनो टेबल पर सभी सामान छोड़कर भाग गए। जांच से पता चला कि घटनास्थल पर बिना लाइसेंस वाली शराब की दुकानें भी थीं।

कैसीनो आयोजकों ने कई लड़कियों को यहां पर तैनात किया था और ये लोग शराब और टोकन देती थी। पुलिस का कहा है कि ये लोग परिचित ग्राहकों को फोन के जरिए बुलाते थे और व्हाट्सएप के जरिए लोकेशन साझा करते थे। पूछताछ के दौरान, पुलिस को पता चला कि व्यक्तियों ने फार्महाउस किराए पर लिया था और गुप्त कोडवर्ड के बारे में भी पता चला। आयोजकों से टोकन खरीदे जाते थे और आठ की मेज पर खेलते थे। 500 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक के चार टोकन का इस्तेमाल किया गया और नकद में बदल दिया गया।

ODI World Cup: पाकिस्तान ने भारत के सामने घुटने टेके, टीम इंडिया टॉप पर पहुंची

ODI World Cup: भारत और पाकिस्तान के बीच वनडे वर्ल्ड कप 2023 का मैच खेला गया। टीम इंडिया ने यह मैच 7 विकेट से जीता। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया अंक तालिका में पहले स्थान पर भी पहुंच गई है। भारत की जीत में गेंदबाजों और रोहित शर्मा ने अहम भूमिका निभाई। भारत ने लगातार 8वींबार वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को हराया है। वहीं, भारत के खिलाफ पाकिस्तान का विश्व कप में पहली जीत का सपना एक बार फिर चकनाचूर हो गया। अब भारत 8-0 से आगे है।

जानिए कैसा रहा मैच?

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच की बात करें तो इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 42.5 ओवर में 191 रन पर ऑलआउट हो गई। इस दौरान शार्दुल ठाकुर के अलावा भारत की ओर से सभी गेंदबाजों ने इस मैच में विकेट लिए। हालांकि, शार्दुल ने सिर्फ दो ओवर ही फेंके। अन्य गेंदबाजों की बात करें तो सभी ने दो-दो विकेट लिए। इनमें मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव के नाम शामिल थे। पाकिस्तान के लिए बाबर आजम ने सबसे ज्यादा 50 रनों की पारी खेली। जबकि मोहम्मद रिजवान ने 49 रन बनाए।

टीम इंडिया ने एकतरफा अंदाज में जीता मैच

टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ जीत के लिए 50 ओवर में सिर्फ 192 रन चाहिए थे और भारत ने इस लक्ष्य का बड़ी आसानी से पीछा किया और महज 30.3 ओवर में 3 विकेट खोकर 192 रन बना लिए। इस दौरान टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और ओपनर शुभमन गिल ने भारत को मजबूत शुरुआत दी. गिल हालांकि 11 गेंदों पर 16 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन रोहित शर्मा ने एक बार फिर पाकिस्तान के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप में महज 63 गेंदों पर 86 रन बनाकर ऐतिहासिक पारी खेली। रोहित शर्मा के अलावा श्रेयस अय्यर ने भी अर्धशतक जमाया। अय्यर ने 62 गेंदों में 53 रनों की पारी खेली। भारतीय टीम को अपना अगला मैच 19 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है।

India Pakitan match update: पाकिस्तान को भारतीय गेंदब़ाजों ने 191 रन पर समेटा

0

भारतीय गेंदबाजों ने एक बार फिर ज़ोरदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 200 रन से नीचे समेट दिया है। जहां एक बार पाकिस्तान का स्कोर 300 रन के आसपास लग रहा था, वहीं भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के दांव ने पाकिस्तान के बल्लेबाजी को ताश के पत्तों की तरह बिखेरकर रख दिया।

कप्तान रोहित शर्मा ने 20 ओवर के बाद दोनों छोर से स्पिनर्स कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा को लगा दिया। इन दोनों ने जमे हुए रिजवान और बाबर आजम को रन बनाना मुश्किल कर दिया। इसके बाद कप्तान रोहित ने मो. सिराज को वापस लगाया और दबाव में खेल रहे बाबर आज़म ने हाथ खोलने के चक्कर में विकेट गवा दिया। जिस समय बाबर आउट हुए उस समय पाकिस्तान का स्कोर 155 रन था। जबकि बाकी पूरी टीम कुल स्कोर 191 तक ही पहुंचा सकी।

India Pakistan match update: पिछले मैच में शतक बनाने वाले मो. रिजवान आउट होते होते बचे हैं। रविंद्र जडेजा की बॉल पर मो. रिजवान एलबीडब्लू को आउट करार दे दिया गया था। लेकिन बाद में रिप्ले में उन्हें नॉटआउट करार दिया गया। फिलहाल पाकिस्तान दो विकेट पर 74 रन पर खेल रहा है।

इससे पहले मो. सिराज ने भारत को पहली सफलता दिलाई जब अब्दुल्ला शरीक को एलबीडब्लू आउट किया। उन्होंने 20 रन बनाए। इसके बाद हार्दिक पांड्या ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई। पांड्या ने जमे हुए इमाम-उल-हक को 36 रन पर आउट किया।

India Pakitan match update: भारत पाकिस्तान के बीच वनडे वर्ल्ड कप के मैच की शुरुआत हो गई है। पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी कर रहा है और भारतीय टीम की ओर से जसप्रीत बुमराह बॉलिंग कर रहे हैं।

India v/s Pakistan के मैच के लिए लोगों की भारी भीड़, थोड़ी देर में होगा मैच शुरु

World cup 2023 के सबसे हाई वोल्टेज वाले मुकाबले के लिए भारत और पाकिस्तान की टीमें स्टेडियम पहुंच चुकी हैं। दोनों टीमों के साथ साथ स्टेडियम के बाहर और अंदर लोगों का भारी हुजूम भी उमड़ पड़ा है। मैच शुरु होने में अब थोड़ी ही देर बची है। लेकिन पूरे भारतीय उपमहाद्वीप में इस मैच को लेकर उत्सुकता देखते ही बनती है।

विश्वकप में भारत की अजेय रिकॉर्ड

वनडे विश्व कप के इतिहास में भारत और पाकिस्तान के बीच आज तक 11 मुकाबले हुए हैं और भारत इनमें से कोई भी मैच नहीं हारा है। ऐसे में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम अहमदाबाद में भी इस रिकार्ड को बरकरार रखना चाहेगी। भारत ने अभी तक टूर्नामेंट में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है और अपने पहले दोनों में जीते हैं। खासकर पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद भारतीय टीम का हौसला काफी बुलंद है।

उधर दूसरी और पाकिस्तान ने भी श्रीलंका के खिलाफ 345 रन का रिकॉर्ड चेज किया था। इसकी वजह से उसका प्रदर्शन भी वनडे में काफी अच्छा चल रहा है। खुद कप्तान रोहित शर्मा ने भी अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि पाकिस्तान एक क्वालिटी टीम है।

भारत के कप्तान रोहित शर्मा का रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाफ बहुत ही बेहतरीन है। रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप में दो मैच खेले हैं और 155 रन बनाए हैं उनका औसत 77.5 का रहा है। 2019 के वर्ल्ड कप में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ शतक जमाया था।

बंद होगी ड्रीम कैपिटल, 28% जीएसटी का असर

सरकार के रियल मनी गेमिंग पर 28 परसेंट जीएसटी का असर अब सेक्टर की बड़ी कंपनियों पर भी दिखने लगा है। गेमिंग सेक्टर की प्रमुख ड्रीम11 ने अपनी वैंचर कैपिटल कंपनी ड्रीम कैपिटल को बंद करने का फैसला कर लिया है।

गेमिंग सेक्टर पर 28% जीएसटी लगाने का असर अब कंपनियों पर दिखने लगा है, रियल मनी गेमिंग की प्रमुख कंपनी dream11 अपने वेंचर ड्रीम कैपिटल को जल्दी कंपनी बंद करने जा रही है। जैसा कि पहले कहां जा रहा था की 28% जीएसटी का बोझ ड्रीम भारत के ऊपर भारी पड़ेगा और उसका नेट प्रॉफिट लगभग 80% तक काम हो सकता है, इसके अलावा उसका रेवेन्यू भी 40% तक गिर सकता है। इसलिए पहले से ही आशंका जताई जा रही थी कि यह ग्रुप कुछ सब्सिडियरीज कंपनियां बंद कर सकती है। 

हालांकि अपने ग्राहकों को बचाए रखने के लिए dream11 ने  टैक्स का बोझ ग्राहकों को देने की बजाय उसे खुद उठा रही है और अपने ग्राहकों को कैश बोनस दे रही है। दरअसल कुछ साल पहले ड्रीम कैपिटल ने कहा था कि वह गेमिंग सेक्टर के स्टार्टअप्स को फंड करेगा। इसके फाउंडर हर्ष जैन ने घोषणा की थी कि टेक आधारित गेमिंग स्टार्टअप्स को ड्रीम कैपिटल के जरिए मदद करेगा। लेकिन अब ड्रीम11 पर ही संकट के बादल आ रहे हैं, तो ऐसे में जो सब्सिडियरी खुद अपने खर्चे नहीं उठा सकती उसको तो बंद होना ही है।

दरअसल अभी तक ड्रीम स्पोर्ट्स अपने प्रॉफिट से ड्रीम कैपिटल को सपोर्ट कर रही थी, लेकिन अब जीएसटी की वजह से ड्रीम स्पोर्ट्स का रेवेन्यू काफी कम हो गया हैं। ड्रीम कैपिटल के देव बजाज भी कंपनी से अलग हो रहे हैं.

ड्रीम स्पोर्ट्स की बैकिंग वाला एनएफटी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म रेरियो में भी काफी बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इसके को-फाउंडर अंकित वाधवा और सनी भनोट रेरियो को छोड़ रहे हैं। एनएफटी बेस्ड स्टार्टअप रेरियो को हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट से भी झटका लगा है, जब एनएफटी टाइटल्स को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने उसके खिलाफ फैसला सुनाया था।

बिना दबाव के बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयार ही भारतीय टीम: कप्तान रोहित शर्मा

भारत पाकिस्तान की टीमें शनिवार को विश्वकप में एक दूसरे के सामने खेलेंगी, विश्वकप में भारतीय टीम का प्रदर्शन पाकिस्तान के खिलाफ बहुत ही बेहतर रहा है। हाल में एशिया कप में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को धूल चटाई थी। उम्मीद जताई जा रही है कि भारतीय क्रिकेट टीम एक बार फिर अपना बेहतर प्रदर्शन दोहराएगी।

भारत-पाकिस्तान के मैच से पहले भारतीय टीम के लिए एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है की भरोसेमंद ओपनर शुभमन गिल 99% कल टीम में खेलेंगे। इसके साथ ही रोहित शर्मा ने कहा है की हर दिन एक नया दिन होता है और हर टीम को बेहतर प्रदर्शन करना होता है।

https://x.com/ImHydro45/status/1712780940207075554?s=20

शनिवार को भारत पाकिस्तान की हाई वोल्टेज मैच से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा काफी रिलेक्स नजर आए। शुभमन गिल के टीम में वापसी के बाद भारतीय टीम की ओपनिंग को लेकर परेशानी भी दूर हो गई। कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में  किसी तरह के दबाव से इनकार किया। उन्होंने कहा कि उन्हें बस अच्छा क्रिकेट खेलना है और अपनी विरोधी टीम को हराना है अब चाहे सामने कोई भी टीम हो, हालांकि उन्होंने पाकिस्तान को एक क्वालिटी टीम बताया।

घरेलू मैदान पर होने वाले इस मैच को लेकर रोहित ने कहा कि घरेलू मैदान पर खेलना हमेशा ही बेहतर होता है। लेकिन आपको अच्छा क्रिकेट और बेहतर प्रदर्शन तो करना ही पड़ेगा। अपने खुद के परफॉर्मेंस के बारे में उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने लिए कुछ मापदंड तय किए हुए हैं और वह हर मैच से पहले उन मापदंडों को पूरा करने की कोशिश करते हैं। एक अन्य सवाल के जवाब में रोहित ने कहा कि वह किसी भी तरह के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से लंबे समय से दूर है।

स्टालिन के नज़दीकी लॉटरी किंग मार्टिन पर इनकम टैक्स विभाग ने मारा छापा

देश के कई राज्यों में लॉटरी चलाने वाले और राजनैतिक तौर पर कई मुख्यमंत्रियों के चहेते लॉटरी किंग सेंटियागो मार्टिन पर ईडी के बाद इंकम टैक्स विभाग की छापेमारी चल रही है। ये कार्रवाई तमिलनाडू में कई स्थानों पर जारी है।

लॉटरी किंग सेंटियागो मार्टिन पर एक बार फिर इनकम टैक्स विभाग ने छापा मारा है। मार्टिन के निजी प्रतिष्ठानों और कोयंबटूर में चार लोकेशंस पर दूसरे दिन छापेमारी की कार्रवाई जारी रही। मार्टिन डीएमके और ख़ासकर स्टालिन के काफी करीबी है। जानकारी के मुताबिक, कोयंबटूर स्थित मार्टिन के घर, उनके कॉरपोरेट ऑफिस और मार्टिन होम्योपैथी कॉलेज और गांधीपुरम एरिया में उनके कई लोकेशन पर चेन्नई में भी छापेमारी चल रही है।

इनकम टैक्स अधिकारियों के साथ सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) ने कल सुबह 7:30 कल सुबह यह ऑपरेशन शुरू किया था। सूत्रों के मुताबिक आज शाम तक भी सर्च ऑपरेशन जारी है, देश के कई राज्यों में लॉटरी चलने वाले मार्टिन पर कुछ समय पहले एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने भी रेड मारी थी और करीब 457 करोड रुपए की संपत्तियों को फ्रिज किया था। लॉटरी रेगुलेशन एक्ट, सिक्किम और नागालैंड सरकारों के साथ किए गए लॉटरी स्कैम की वजह से मार्टिन लंबे समय से एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट के निशाने पर है, इस स्कैम में सरकारी अधिकारियों के भी शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक 2009 और 2010 के बीच जांच में पाया गया की मार्टिन ने जीतने वाले प्राइस की को बढ़ाकर करीब 910 करोड़ रुपये का लाभ कमाया था और इस पैसे का इस्तेमाल, उसने 40 कंपनियों के जरिए बहुत सारी प्रॉपर्टी खरीदने में किया था। फिलहाल मार्टिन की फ्यूचर गेमिंग और होटल सर्विसेज के तहत 15 और कंपनियां ईडी और अन्य एजेंसियों के निशाने पर है। इनपर मनी लांड्रिंग एक्ट लगाया गया है।