Tuesday, April 8, 2025
HomeFantasy GamesDelta Corp ने सिक्किम में बाढ़ राहत के लिए दिया चेक

Delta Corp ने सिक्किम में बाढ़ राहत के लिए दिया चेक

सिक्किम में निजी कंपनियां कर रही हैं मदद

डेल्टा कार्प ने सिक्किम में तीस्ता नदी में आई तबाही से निबटने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 लाख रुपये दिए हैं। कंपनी के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग को यह चेक सौंपा। पिछले दिनों सिक्किम में लेक बस्ट के चलते तिस्ता नदी में बाढ़ आ गई थी।

सिक्किम के ऊपरी इलाके में एक ग्लेशियल लेक के फटने से चुंगथांग बांध से अचानक पानी छोड़ दिया गया था। इसके कारण पिछले महीने तीस्ता नदी में बाढ़ आ गई थी। जिससे इस हिमालयी राज्य में बड़े पैमाने पर तबाही हुई थी। इसमें करीब 50 से ज्य़ादा लोगों की मौत हो गई थी। साथ ही इस तबाही में 140 से अधिक लोग अभी भी लापता हैं और हजारों लोग विस्थापित हुए हैं।
सिक्किम सरकार के मुताबिक, 1,173 घर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं और 2,413 लोगों को बचा लिया गया है। साथ ही तीस्ता-V हाइड्रोपावर स्टेशन की ओर जाने वाले सभी पुल क्षतिग्रस्त हो गए थे।
अचानक आई बाढ़ से 25,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, लगभग 1,200 घर क्षतिग्रस्त हो गए थे। इस बाढ़ के बाद केंद्र सरकार के साथ साथ निजी कंपनियां भी राज्य के लोगों की मदद कर रही हैं। डेल्टा कार्प ने भी इसको देखते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए ये चेक सौंपा है। डेल्टा कार्प का सिक्किम में कैसिनो कारोबार है।

About Author

Kartik Updhyaya
Kartik Updhyaya
Karthik has been working as a technology reporter for the last four years. We have been reviewing mobile phones, mobile games and cameras for a long time. Karthik, who is a cricket player, also writes on cricket.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments