Friday, September 20, 2024
HomeEsportsCristiano Ronaldo FIFA World Cup 2022 : 5 विश्व कप में गोल...

Cristiano Ronaldo FIFA World Cup 2022 : 5 विश्व कप में गोल करने वाले पहले फुटबॉलर बने क्रिस्टियानो रोनाल्डो

FIFA World Cup 2022: फीफा विश्व कप 2022 में पुर्तगाल Portugal ने घाना Ghana को 3-2 हराकर अपने अभियान की शुरुआत की। ब्राजील Brazil ने 2-0 से सर्बिया Serbia को हराया।

FIFA World Cup 2022: स्टार फुटबॉलर Star Footballer क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) की अगुआई में पुर्तगाल (Portugal) ने 15 मिनट में दागे तीन गोल की बदौलत फीफा विश्व कप (FIFA World Cup 2022) के ग्रुप एच (Group H) मैच में गुरुवार को यहां धीमी शुरुआत से उबरते हुए घाना (Ghana) को 3-2 से हराकर अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की। फुटबॉल में कई रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) इसके साथ ही पांच अलग-अलग विश्व कप में गोल दागने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी भी बन गए। वहीं ब्राजील (Brazil) के स्टार फुटबॉलर Star Footballer नेमार (Neymar Jr) ने सर्बिया (Serbia) के खिलाफ मैच में फाउल का रिकॉर्ड बनाया।

पुर्तगाल बनाम घाना (Portugal vs Ghana)

पुर्तगाल के लिए कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo)ने 65वें मिनट में बढ़त दिलाई। इसके बाद जाओ फेलिक्स (Jao Felix) ने 78वें मिनट और राफेल लियाओ (Rafel Liyao) ने 80वें मिनट में गोल किया। घाना (Ghana) की ओर से कप्तान (Captain) आंद्रे आयेव (Andre Ayew) ने 73वें मिनट और उस्मान बुखारी (Usman Bukhari) ने 89वें मिनट ने गोल किए।

About Author

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments